जिंदल स्टील में श्रद्धा और जनसेवा के साथ मनाई गई ओ.पी. जिंदल की 96वीं जयंती
जिंदल स्टील में फाउंडर्स डे पर श्रद्धांजलि, रक्तदान, पौधरोपण और जनसेवा के विविध आयोजन; शहर से गांव तक उमड़ा जनसहभागिता का उत्साह
रायगढ़। जिंदल समूह के संस्थापक ओमप्रकाश जिंदल (बाबूजी) की 96वीं जयंती शुक्रवार को जिंदल स्टील में श्रद्धा, सेवा और जनसहभागिता के साथ मनाई गई। सुबह जिंदल स्टील लिमिटेड रायगढ़ के परिसर में आयोजित समारोह से शुरू हुए कार्यक्रम देर शाम तक शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जारी रहे। इस अवसर पर पौधरोपण, स्वास्थ्य जांच, जरूरतमंदों के लिए भोजन एवं आवश्यक सामग्री वितरण, विशेष बच्चों के सम्मान सहित अनेक सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिंदल सेंटर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें जिंदल स्टील परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए रक्तदान किया। मुख्य समारोह का आयोजन जिंदल स्टील परिसर स्थित सेंट्रल बैरियर के समीप सुबह 8 बज...










