Raigarh

विधायक उमेश पटेल ने दी दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं
Chhattisgarh, Kharsia, Raigarh, Raipur

विधायक उमेश पटेल ने दी दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं

रायगढ़-खरसिया। छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री एवं खरसिया के विधायक उमेश पटेल ने दीपावली की प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। इस दौरान विधायक श्री पटेल ने सभी की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की है। उन्होंने सुख, समृद्धि और संपन्नता के प्रतीक दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माँ लक्ष्मी और भगवान गणेश के आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख समृद्धि, शांति एवं आरोग्य का संचार हो। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व मर्यादा, सत्य एवं सद्भावना का भी संदेश देता है। दीपावली का पर्व बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। दीपावली का यह पर्व हम सबके जीवन को प्रकाशमय करें इसकी भी उन्होंने कामना की है। ...
इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने किया नमन
Raigarh

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने किया नमन

रायगढ़। जिला कांग्रेस भवन रायगढ़ में अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी अनिल शुक्ला ने आज साथियों के साथ पूर्व प्रधानमंत्री प्रियदर्शी इंदिरा गांधी को उनकी शहादत दिवस पर और लौह पुरुष व पूर्व गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उनकी स्मृति तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने इंदिरा गांधी को महान नेत्री निरूपित करते हुए कहा कि वे बाल्यावस्था से ही राजनीति की ओर सक्रिय थीं। उन्होंने 10 वर्ष की अवस्था में अपने प्रदर्शन से लोगों का ध्यान आकृष्ट किया। श्रीमती गांधी गरीबों, श्रमिकों की रक्षक, राष्ट्रीय एकता और अखण्डता की अनुयायी, करुणा तथा सहिष्णुता की प्रतिमूर्ति थी। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि को आज के दिन शहादत दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। राष्ट्र की एकता और अखण्डता को बनाए रखने के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाली पूर...
घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बनई में ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक चालक की मौत
Chhattisgarh, Raigarh, Raipur

घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बनई में ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक चालक की मौत

रायगढ़ : ट्रैक्टर चालक ने तेज एवं लपरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सामने जा रहे बाइक चालक को ठोकर मार कर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल युवक के परिजनों को सूचना देते हुए अस्पताल भेजा, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बनई निवासी मनहरण राठिया पिता सुबरन राठिया (19) सोमवार को सुबह किसी काम से अपने नाना के घर रोडोपाली बाइक में गया था। जहां काम निपटाने के बाद दोपहर करीब एक बजे अपने घर आने के लिए निकला था। इस दौरान दो बजे के आसपास घरघोड़ा और ढोलनारा के बीच पहुंचा था कि पीछे से एक तेज रफ्तार से आ रही रेली लोड़ ट्रैक्टर के चालक ने वाहन को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए उसे जोरदार ठोकर मार दिया। जिससे वह बाइक समेत सडक़ में गिर गया। इस हादसे में मनहरण के सिर व हाथ-पैर में गंभीर चोट लगी थी। वहीं आसपास के लोगों ने देखा तो तत्काल मौके पर पहुंचे तो ट्रैक्टर चालक ने उसी ...
धरमजयगढ़ के दुलियामुड़ा में हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत
Chhattisgarh, Raigarh, Raipur

धरमजयगढ़ के दुलियामुड़ा में हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत

रायगढ़ : वन मंडल धरमजयगढ़ के परिसर कोयलार में 28 अक्टूबर को रात आठ बजे परिसर के वनपाल प्रदीप केरकेट्टा ने सूचना दी कि ग्राम दुलियामुड़ा के एक व्यक्ति को जंगली हाथी ने मार दिया गया है। इस पर वन कर्मचारी परिक्षेत्र अधिकारी के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और जानकारी ली। यहां बेदराम राठिया पिता बरमसिंह 36 निवासी दुलियामुड़ा की पहचान हुई। वह शाम पांच बजे अपनी खेत की रखवाली करने साथियों के साथ गया था। सभी साथी अपने-अपने खेत की ओर चले गये। राजा जंगल में एक हाथी विचरण कर रहा था। हाथी ने बेदराम राठिया को कुचलकर मार डाला। बहुत देर तक बेदराम में संबंध में कोई जानकारी नहीं मिलने पर साथियों ने उसकी तलाश की और पाया कि बेदराम धान खेत में मृत पड़ा है। साथियों ने घटना की जानकारी परिसर रक्षक को दी। घटना स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण उपरांत धान खेत पर बेदराम के शव के आस-पास हाथी के पैरों के निशान देखे गए। पुलिस ब...
“हर घर दिवाली, अपनों की दिवाली” कार्यक्रम में एसपी दिव्यांग पटेल शामिल होकर बच्चों में बांटी खुशियां
Raigarh

“हर घर दिवाली, अपनों की दिवाली” कार्यक्रम में एसपी दिव्यांग पटेल शामिल होकर बच्चों में बांटी खुशियां

पुलिस और समाजिक संगठनों ने विशेष बच्चों और वृद्धजनों के बीच बनाई दीपावली, बच्चों को गर्म कपड़े, मिठाईयां और फटाखों का किया वितरण रायगढ़। इस दीपावली, रायगढ़ जिले के वृद्धाश्रम और विशेष बच्चों के लिए खुशी के पल और भी अनमोल बने जब पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के नेतृत्व में जिला पुलिस और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने एकजुट होकर इनके बीच दीपावली का विशेष आयोजन “हर घर दिवाली, अपनों की दिवाली” किया। इस पहल के तहत पुलिस व समाजसेवी संस्थाओं ने मिलकर रायगढ़ के वृद्धाश्रमों और विशेष जरूरतमंद बच्चों के बीच जाकर मिठाइयों, कपड़ों और फटाखों का वितरण किया, जिससे ये पर्व उनके लिए भी उतना ही उज्जवल बना। कार्यक्रम की शुरुआत “उम्मीद दिव्यांग आश्रम” में हुई, जहां पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे, डीएसपी यातायात रमेश चंद्रा, निरीक्षक प्रशांत राव, संरक्षक मनोज ग...
हत्या के आरोपित को पूंजीपथरा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर, आरोपी गया जेल
Raigarh

हत्या के आरोपित को पूंजीपथरा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर, आरोपी गया जेल

रायगढ़। दिनांक 27 अक्टूबर 2024 की रात्रि में सरायपाली स्थित रूपनाधाम स्टील एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट में श्रमिकों के बीच हुए एक विवाद के दौरान लोकेश धनवार (28 वर्ष), निवासी खमगड़ा, थाना बागबहार, जिला जशपुर, पर उसी प्लांट में कार्यरत जुगनू धनकी उर्फ राजेश्वर धनकी (32 वर्ष) ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घटना प्लांट के अंदर बनी लेबर कॉलोनी में हुई। इस हमले में गंभीर रूप से घायल लोकेश धनवार को उपचार हेतु जिला अस्पताल रायगढ़ ले जाया गया, जहां दिनांक 28 अक्टूबर 2024 को रात्रि 00:47 बजे डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की मृत्यु के पश्चात थाना कोतवाली में तहरीर पर बिना नंबरी मर्ग दर्ज किया गया। चूंकि घटना थाना पूंजीपथरा क्षेत्र में हुई थी, इसलिए मूल अपराध क्रमांक 242/2024 धारा 103(1) BNS के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई। थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक राकेश मिश्रा ने ...
करंट लगने से तीन हाथियों की मौत : जिस जगह दफनाएं गए शव वहां पहुंच रहे गजराज
Raigarh

करंट लगने से तीन हाथियों की मौत : जिस जगह दफनाएं गए शव वहां पहुंच रहे गजराज

रायगढ़। रायगढ़ जिले में बीते दिनों 11केवी करंट की चपेट में आने से तीन हाथियों की मौत के बाद हाथियों का एक बड़ा दल बीते तीन दिनों से जहां हाथियों को दफनाया गया है उस जगह पहुंचकर अपनी संवेदना प्रकट कर रहे हैं। वन विभाग की टीम हाथियों के इस दल पर ड्रोन कैमरे से नजर बनाये हुए है। मिली जानकारी के मुताबिक 25 अक्टूबर की रात 11केवी तार की चपेट में आने से एक नर हाथी, एक मादा हाथी समेत एक बच्चे की मौत हो गई थी। इस घटना की जानकारी मिलते ही रायगढ़ वन मंडल, वन विभाग के अधिकारियों के आलावा डीएफओ समेत तमनार व घरघोड़ा रेंज की टीम मौके पर पहुंची। इस मामले में जांच के बाद रायगढ़ वन मंडल की डीएफओ स्टाईलो मंडावी ने कार्रवाई करते हुए एक बीटगार्ड को सस्पेंड कर दिया है। वहीं डिप्टी रेंजर के सस्पेंड के लिए सीसीएफ बिलासपुर को अनुशंसा पत्र भेजा गया है। बताया जा रहा है कि जिस जगह हाथियों को दफनाया गया है उस जगह पर...
मामूली झगड़ा विवाद पर युवक की हत्या, कोतरारोड पुलिस ने मुख्य आरोपी और सहयोगी को किया गिरफ्तार
Raigarh

मामूली झगड़ा विवाद पर युवक की हत्या, कोतरारोड पुलिस ने मुख्य आरोपी और सहयोगी को किया गिरफ्तार

रायगढ़। आज दोपहर थाना कोतरारोड़ में डीएसपी अखिलेश कौशिक द्वारा थाना कोतरारोड़ क्षेत्र अंतर्गत युवक की हत्या का खुलासा कर मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी गई। डीएसपी कौशिक ने बताया कि दिनांक 29.10.2024 को प्रार्थी बन्धुराम उरांव पिता स्व. मंगल उरांव उम्र 65 साल सा. सरवानी थाना खरसिया जिला रायगढ हा.मु. पतरापाली विरेन्द्र कुमार उरांव का किराये का मकान थाना कोतरारोड जिला रायगढ (छ०ग०) के द्वारा थाना कोतरारोड़ में उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 29.10.24 के प्रातः 06:00 बजे करीबन इसका लडका दिलेश्वर उर्फ बोलो उरांव (30 साल) का साथी राजू शर्मा, परमेश्वर सतनामी जो पतरापाली में ही रहते हैं जो, इसके घर आकर राजू शर्मा बताया कि दिनांक 28.10.24 को करीबन 11:00 बजे तीनों एक साथ पतरापाली तालाब के पास शराब पिये उसके बाद तीनों भोलू मुर्गा दुकान तिराहा के पास बैठे हुये थे। देर करीब 03...
रायगढ़ में रूम दिखाने के नाम पर युवती से छेड़खानी : पीड़िता से माह भर पहले हुए था पहचान, आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर दिया घटना को अंजाम
Chhattisgarh, Raigarh

रायगढ़ में रूम दिखाने के नाम पर युवती से छेड़खानी : पीड़िता से माह भर पहले हुए था पहचान, आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर दिया घटना को अंजाम

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक छेड़खानी का मामला सामने आया है। जिसमें एक इलेक्ट्रानिक्स दुकान के संचालक द्वारा युवती को रूम दिलाने के नाम पर छेड़खानी की गई। मामले की सूचना पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र का है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि कुनकुरी थाना क्षेत्र में रहने वाली 23 वर्षीय युवती करीब एक माह पहले जूटमिल क्षेत्र निवासी अपनी सहेली के घर आयी थी। तब वह उसके साथ पंखा खरीदने के लिए शहर के बीच स्थित सुभाष चौक में रामदयाल दिनदयाल इलेक्ट्रानिक्स दुकान गई। जहां उसकी पहचान दुकान संचालक राघव रतेरिया से हुई। तब उससे बातचीत में उनकी जान पहचान हुई और राघव ने उसका नाम पता की जानकारी लेकर कहा कि कभी काम या किराए के मकान की जरूरत पड़े तो उसे बताए। इसके बाद युवती अपने घर चले गई, लेकिन वह 28 अक्टूबर को रायगढ़ आयी और अपनी सहेली के साथ इलेक्ट्रानिक्स दुक...
प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों को मुफ़्त में रेत (बालू) देने की सरकारी घोषणा को पूरा करे सरकार – उमेश पटेल
Kharsia, Raigarh

प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों को मुफ़्त में रेत (बालू) देने की सरकारी घोषणा को पूरा करे सरकार – उमेश पटेल

नंदेली। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत विधानसभा सत्र में यह स्पष्ट घोषणा की गई थी कि छोटे ट्रैक्टर में रेत (बालू) मुफ्त उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे गरीब और जरूरतमंद लाभार्थी आसानी से अपने घर का निर्माण कर सकें। लेकिन अत्यंत खेद का विषय है कि यह सुविधा आज तक लागू नहीं हुई है। उल्टा, लाभार्थियों से रेत लाने पर अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा अवैध वसूली की जा रही है। यह उन गरीब लोगों के साथ अन्याय है, जिनके पास पहले से ही सीमित साधन हैं और जो सरकार की इस योजना से थोड़ी राहत की उम्मीद कर रहे थे परंतु उनके उम्मीद के विपरीत प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों को रेत लाने पर विभागीय अधिकारी /कर्मचारी एवं पुलिस बेवजह परेशान कर अवैध वसूली की जा रही है जिससे हितग्राहियों को परेशानियों का सामना करना पड रहा है। इस बुनियादी जरूरतों की अनदेखी न केवल जनता के साथ विश्वासघात है, बल्कि प्रशासनिक उदासीनता का प्...