Raigarh

तूफान फेंगल का रायगढ़ में असर : हल्की बारिश से तापमान में गिरावट, किसान चिंतित
Raigarh

तूफान फेंगल का रायगढ़ में असर : हल्की बारिश से तापमान में गिरावट, किसान चिंतित

रायगढ़। चक्रवाती तूफान फेंगल का असर रायगढ़ जिले में भी देखने को मिल रहा है। कल दोपहर से जिले में रुक-रुक कर हल्की बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट आई है। बारिश और ठंडी हवाओं ने ठंड का सितम और बढ़ा दिया है। आमतौर पर इस समय सर्दी की शुरुआत हो जाती है, लेकिन बारिश ने मौसम को और ठंडा बना दिया है। रोजमर्रा की जिंदगी भी प्रभावित हुई है, बारिश और ठंडी हवाओं के कारण शहर की गलियां अधिकतर सुनसान नजर आ रही है। किसान परेशान, धान सूखाने में समस्यारोजमर्रा के अलावा तूफान का सबसे अधिक प्रभाव कृषि पर देखने को मिल रहा है। क्षेत्र के किसान, जो फसल कटाई के बाद धान सुखाने में लगे हुए थे, अब मौसम की अनिश्चितता को लेकर चिंतित हैं। खेतों में काटकर रखे धान को बारिश से बचाने का कोई उपाय नहीं है, वही फसल काटने के बाद घर ले आए धान को सुखाने की चिंता किसानों को सता रही है। कई किसानों को तिरपाल और अन्य अस्...
तमनार क्षेत्र के राम मंदिर के पास ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, ट्रक पलटने से टूट गया विद्युत पोल, रात 3 बजे से लाइट बंद!
Raigarh

तमनार क्षेत्र के राम मंदिर के पास ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, ट्रक पलटने से टूट गया विद्युत पोल, रात 3 बजे से लाइट बंद!

रायगढ़। तमनार क्षेत्र के राम मंदिर के पास आज शाम ग्रामीणों ने चक्काजाम किया। उनका आरोप है कि बीती रात 3 बजे से विद्युत आपूर्ति बंद है और इसके कारण उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ट्रक के पलटने से विद्युत पोल टूट गया है, जिसके चलते इलाके में बिजली सप्लाई बाधित हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली न होने के कारण उनके घरों में पानी की भी किल्लत हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत विभाग की तरफ से इस समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है, जिससे वे परेशान हैं। उनका कहना है कि विभाग को जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करना चाहिए। चक्काजाम के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को सामान्य करने का प्रयास कर रही है। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि अगर जल्द ही बिजली सप्लाई बहाल नहीं की गई तो वे और भी बड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे। राम मंदिर से सलिहाभांठा तक गाड़ियों की कतारग्रामीणों क...
ग्राम नंदेली में 10 दिसम्बर 2024 से धूमधाम के साथ होगी महालक्ष्मी  पूजन, भव्यता से सजेगी मां का दरबार
Kharsia, Raigarh

ग्राम नंदेली में 10 दिसम्बर 2024 से धूमधाम के साथ होगी महालक्ष्मी  पूजन, भव्यता से सजेगी मां का दरबार

महालक्ष्मी पूजन के अवसर पर छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध गायिका आरु साहू की होगी रंगारंग कार्यक्रम नंदेली- धार्मिक आस्था से परिपूर्ण एवं शहीद नंदकुमार पटेल के गृह ग्राम नंदेली में 10 दिसंबर 2024 से सार्वजनिक महालक्ष्मी की मूर्ति रखी जाएगी, यह पूजन कार्यक्रम 3 दिवस का होगा, 13 दिसंबर 2024 को प्रातः महालक्ष्मी की प्रतिमा को विसर्जन किया जाएगा। अवगत हो की महालक्ष्मी पूजन विगत कई वर्षों से नंदेली में अगहन मास को किया जाता है, ग्रामीण बैंक के सामने स्थित पंडाल पर मां लक्ष्मी की प्रतिमा विराजित की जाती है एवं पूरे विधि विधान से पूजन अर्चन किया जाता है, इस अवसर पर गांव में काफी उत्साह का माहौल रहता है, महालक्ष्मी का नित्य प्रति पूजन एवं सुबह शाम आरती की जाती है तथा प्रसाद वितरण किया जाता है, गांव एवं आसपास की महिलाएं एवं श्रद्धालुओं द्वारा मां लक्ष्मी से अपने मनोकामना सिद्धि हेतु पूजन अर्चन भ...
उप निरीक्षक दिनेश बोहिदार सेवा निवृत्त, कोतवाली रायगढ़ स्टाफ ने दी भावपूर्ण विदाई
Raigarh

उप निरीक्षक दिनेश बोहिदार सेवा निवृत्त, कोतवाली रायगढ़ स्टाफ ने दी भावपूर्ण विदाई

रायगढ़। उप निरीक्षक दिनेश बोहिदार ने 30 नवंबर 2024 को अपनी अधिवार्षिक आयु पूर्ण कर पुलिस सेवा से विदाई ली। श्री बोहिदार ने जिला रायगढ़ के विभिन्न थानों में लंबे समय तक सेवा दी और अपने कार्यकाल में अपराध विवेचना के विशेषज्ञ के रूप में पहचान बनाई। कुछ समय पूर्व उनका स्थानांतरण जिला बिलासपुर किया गया था, लेकिन वे रायगढ़ पुलिस में सम्बद्ध रहते हुए अपनी सेवाएं दे रहे थे। स्वास्थ्य समस्याओं के चलते वे हाल के महीनों में मेडिकल अवकाश पर थे और अपना उपचार करवा रहे थे। थाना कोतवाली में आयोजित एक संक्षिप्त विदाई समारोह में उनके साथियों ने भावभीनी विदाई दी। थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल और पूरे स्टाफ ने उन्हें फूलमालाओं से सम्मानित किया और उनके स्वस्थ और सुखद भविष्य की कामना की। इस अवसर पर श्री बोहिदार के मिलनसार व्यक्तित्व और उनके पेशेवर योगदान की सराहना की गई। पुलिस विभाग में उनकी कर्तव्यपरायणता और स...
पूंजीपथरा पुलिस ने अवैध शराब की सूचना पर फिर मारा छापा, ग्राम गेरवानी डीपापारा में अवैध शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
Raigarh

पूंजीपथरा पुलिस ने अवैध शराब की सूचना पर फिर मारा छापा, ग्राम गेरवानी डीपापारा में अवैध शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

रायगढ़। थाना पूंजीपथरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रविवार को ग्राम गेरवानी डीपापारा में छापा मारकर 15 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की। यह कार्रवाई थाना प्रभारी राकेश मिश्रा के निर्देशन में की गई, जिसमें अवैध शराब की बिक्री में संलिप्त सूरज राम जाटवर को गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी को सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर के पीछे स्थित कोलाबाड़ी में भारी मात्रा में महुआ शराब बिक्री के लिए जमा कर रहा है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी के घर पर छापा मारा। पूछताछ में आरोपी ने अवैध शराब रखने की बात स्वीकार की। तलाशी में एक 15 लीटर की प्लास्टिक डिब्बे में 1500 रुपये मूल्य की महुआ शराब बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सूरज राम जाटवर (42 वर्ष), निवासी गेरवानी डीपापारा, के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना पूंजीपथरा में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। अवैध ...
रायगढ़ के जिंदल प्लांट में हादसा, फीटर की मौत : साइड इंजीनियर भी गर्म फ्लाई ऐश गिरने से झुलसा, रात में चल रहा था काम
Chhattisgarh, Raigarh, Raipur

रायगढ़ के जिंदल प्लांट में हादसा, फीटर की मौत : साइड इंजीनियर भी गर्म फ्लाई ऐश गिरने से झुलसा, रात में चल रहा था काम

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के पतरापाली स्थित जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड में हादसा हुआ है। प्लांट में काम करने के दौरान साइड इंजीनियर और कर्मचारी के ऊपर गर्म फ्लाई ऐश गिर गई। गंभीर रूप से झुलसने से कर्मचारी की मौत हो गई। घटना कोतरा रोड थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, किरोड़ीमल वार्ड क्रमांक-13 निवासी अशोक कुमार केवट (39) पिछले 16 साल से जिंदल के लाइम डोलो प्लांट में फीटर का काम करता था। शनिवार की रात वो प्लांट में साइड इंजीनियर दीपक यादव (39) के साथ काम कर रहा था। इस दौरान अचानक गर्म फ्लाई ऐश अशोक पर गिर गई और साइड इंजीनियर दीपक यादव भी चपेट में आ गया। अशोक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दीपक घायल हो गया। घटना के बाद प्लांट के कर्मचारियों ने अधिकारियों को सूचना दी। घायल को इलाज के लिए रिफर किया गयाघटना के बाद मृतक और घायल को तत्काल जिंदल अस्पताल लाया गया। झुलसे दीपक को डॉक्टरों...
अग्निवीर भर्ती रैली 4 से 12 दिसम्बर तक, रायगढ़ स्टेडियम में होगा आयोजन, 8556 युवा होंगे शामिल
Raigarh

अग्निवीर भर्ती रैली 4 से 12 दिसम्बर तक, रायगढ़ स्टेडियम में होगा आयोजन, 8556 युवा होंगे शामिल

उम्मीदवारों के लिए रुकने एवं रायगढ़ रेलवे स्टेशन तथा बस स्टैंड से लाने और ले जाने के लिए की गई है बस की नि:शुल्क व्यवस्था रायगढ़, 1 दिसम्बर 2024/ सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर द्वारा 4 से 12 दिसम्बर 2024 तक रायगढ़ स्टेडियम, रायगढ़ में छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के पुरुष अग्निवीर उम्मीदवारों के लिए सभी श्रेणियों की भर्ती का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 8556 युवा शामिल होंगे। रैली के लिए उम्मीदवारों द्वारा पंजीकरण फरवरी-मार्च में ऑनलाइन किया गया था। इसी तरह अप्रैल-मई 2024 में ऑनलाइन सीईई का आयोजन किया गया था। ऑनलाइन सीईई का रिजल्ट मई-जून 2024 में घोषित किया गया और शार्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ई-मेल के माध्यम से सूचित किया गया था। उम्मीदवारों को रैली एडमिट कार्ड में दी गई तारीख और समय पर रायगढ़ स्टेडियम, रायगढ़ के गेट पर रिपोर्ट करना है। उम्मीदवारों को अपने साथ रैली एडमिट कार्ड, 8व...
महतारी वंदन योजना बनी प्रेमा बैरागी का सहारा, योजना के लाभ से मूलभूत जरूरत हो रही पूरी
Raigarh

महतारी वंदन योजना बनी प्रेमा बैरागी का सहारा, योजना के लाभ से मूलभूत जरूरत हो रही पूरी

रायगढ़, 1 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने प्रारंभ महतारी वंदन योजना आज साकार होते दिखाई दे रही है। महिलाएं अपनी छोटी-मोटी जरूरतों के साथ घर की दायित्वों को बखूबी निभा पा रही है।      रायगढ़ निवासी श्रीमती प्रेमा बैरागी सिलाई का कार्य करती है। शासन की महतारी वंदन योजना से मिली सहायता राशि से वे अपने परिवार के लिए आर्थिक रूप से सहयोग कर पा रही है। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना से अब तक उन्हें 9 हजार मिले हैं। जिसका बच्चों की पढ़ाई के लिए पुस्तकें खरीदने, घर के जरूरी सामान पर खर्च किए। श्रीमती बैरागी कहती है कि इस योजना से उन्हें ना सिर्फ  आर्थिक मदद मिली, बल्कि मानसिक सुकून भी मिला है। जब से हर महीने पैसा आना शुरू हुआ है, मुझे ऐसा लगता है कि कोई हमारा सहारा बन गया है। ये पैसा मेरे बच्चों के भविष्य और घर के सपनों को स...
आयुष स्वास्थ्य मेला में 510 रोगियों का हुआ नि:शुल्क उपचार
Raigarh

आयुष स्वास्थ्य मेला में 510 रोगियों का हुआ नि:शुल्क उपचार

नि:शुल्क काढ़ा वितरण, रक्त परीक्षण एवं आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा रायगढ़, 30 नवम्बर 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन मेंं गढ़उमरिया, पुसौर में विकास खण्ड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। मेला का शुभारंभ श्री संदीप पंडा ने भगवान धनवंतरी की पूजा अर्चना कर किया। मौके पर डॉ देवाशीष राय चौधरी ने आयुष विभाग की विभिन्न गतिविधियों के बारे में जनसामान्य को रुबरु कराते हुए अधिक से अधिक आयुष पद्धति अपनाने के लिए अपील की। आयुष पद्धति अपनाने से साईड इफेक्ट नहीं होते है साथ ही साथ खान-पान दिनचर्या ऋतु चर्या, जीवन शैली में बदलाव कर बहुत सारे रोग से सुगमता से निजात पा सकते है। मेला में वात रोग, आमवत, उदर रोग, ज्वर, कास प्रतिश्यय, श्वास, अर्श, भगंदर, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, स्त्री रोग, दौरबल्य, नेत्र, कर्ण इत्यादि रोग का इलाज किया गया। जागरूकता हेतु विभिन्न प्रकार के प...
बच्चों में दक्षता जांचने 4 दिसम्बर को होगी परख परीक्षा
Raigarh

बच्चों में दक्षता जांचने 4 दिसम्बर को होगी परख परीक्षा

रायगढ़, 30 नवम्बर 2024/ राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) नई दिल्ली के द्वारा बच्चों में दक्षता जांचने के लिये पूरे भारत के चयनित स्कूलों में कक्षा तीसरी, छठवीं और नवमीं के बच्चों की परख परीक्षा ली जाएगी। उक्त परख परीक्षा पूरे भारत में एक साथ आगामी 04 दिसम्बर 2024 को प्रात: 11 बजे से आयोजित की जाएगी। जिसमें चयनित स्कूलों के बच्चे शामिल होंगे। उक्त परीक्षा के लिये सभी स्कूलों के लिये फील्ड इन्वेस्टिगेटर की नियुक्ति की जा चुकी है। इनका विधिवत प्रशिक्षण डाइट के द्वारा दिया जा चुका है। इसके अलावा चयनित स्कूलों के लिये एक पर्यवेक्षक की भी नियुक्ति की गई है जिसके पर्यवेक्षण से पूरा परीक्षा संचालित होगी।। जिले में 110 स्कूल चयनितराष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद दिल्ली द्वारा रायगढ़ जिले के 110 स्कूलों का चयन किया गया है, जिसमें रायगढ़ ब्लॉक से 40 स्कूल, ...