नंदेली में 11 दिसम्बर बुधवार को होगी सुप्रसिद्ध गायिका आरु साहू की रंगारंग प्रस्तुति, कार्यक्रम हेतु विशाल पंडाल के साथ समस्त तैयारियां पूर्ण, मां महालक्ष्मी पूजन के अवसर पर होगा आयोजन
खरसिया। नंदेली, गिरीश राठिया- अगहन मास आते ही नंदेली गांव एवं आसपास के क्षेत्र में एक विशेष उत्साह का माहौल निर्मित हो जाता है, क्योंकि इस गांव में प्रतिवर्ष मां लक्ष्मी पूजन बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है, गांव में विधि-विधान से मां लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित की जाती है एवं पूजन अर्चन किया जाता है। महिलाएं मां लक्ष्मी का दर्शन पाने एवं परिवार के सुख शांति के लिए पूजन व दर्शन करने आते हैं।
उल्लेखनीय है कि ग्राम नंदेली में विगत कई वर्षों से मां लक्ष्मी की मूर्ति रखी जाती है। इस वर्ष 10 दिसंबर से मां लक्ष्मी की पूजन प्रारंभ हो रही है। 10 दिसंबर को शाम 4:00 बजे कलश यात्रा रखा गया है। मां लक्ष्मी की मूर्ति ग्रामीण बैंक के सामने स्थित पंडाल पर विराजित की जाएगी। 13 दिसंबर को कर्मा पार्टी द्वारा मां लक्ष्मी की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। इसी बीच 11 दिसंबर बुधवार को इस वर्ष गांव में छत्तीसग...










