दिव्यांग छात्रों की वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में दिखाये अपने हुनर, सभी 07 ब्लॉक के दिव्यांग बच्चे ने की हिस्सेदारी
रायगढ़, 10 दिसम्बर 2024/ विगत दिवस 05 दिसम्बर 2024 को जिला स्तरीय विश्व दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य में दिव्यांग बच्चों का पर खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन पीएम श्री स्कूल नटवर रायगढ़ के खेल मैदान में आयोजित किया गया। उक्त क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. के वेंकट राव, डीएमसी नरेंद्र चौधरी एवं जिला परियोजना कार्यालय के एपीसी एवं समस्त अधिकारी कर्मचारी के मार्गदर्शन द्वारा किया गया।
उक्त क्रीड़ा प्रतियोगिता में सभी 07 ब्लॉक के सभी प्रकार के दिव्यांग बच्चों मूक बधिर, मानसिक मंदता, प्रमस्तिक अंगघात, नेत्रवाधित, अस्थि बाधित इत्यादि बच्चों ने भाग लिये। जिला स्तरीय खेल कूद के आयोजन में 50 मी दौड़, 100 मी दौड, तवा फेक, गोला फेंक, रंगोली प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, लेखन प्रतियोगिता, मटका फोड़, गायन आदि विभिन्न प्रकार की प्...










