जिले के किसानों को मिली मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पाती
किसानों ने कहा कृषक उन्नति योजना से हमारी आर्थिक सशक्तिकरण की राह हो रही मजबूत
उपार्जन केन्द्रों में आयोजित किया गया किसान सम्मेलन
रायगढ़, 21 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सरकार गठन के एक वर्ष पूर्ण होने पर सभी किसानों को पत्र लिखकर राज्य सरकार की कृषक हितैषी नीतियों के निर्माण और उसके क्रियान्वयन को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता जाहिर की है। रायगढ़ जिले में 21 दिसंबर को सभी उपार्जन केंद्रों में हमारा गर्व धान खरीदी का महापर्व का आयोजन किया गया।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किसानों को संबोधित अपने पत्र में लिखा है कि अन्नदाता किसान भाईयों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पिछले साल शपथ ग्रहण के एक पखवाड़े के भीतर ही हमने धान के दो वर्ष के बकाया बोनस की राशि देने के साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी के मुताबिक हमने 3...










