Raigarh

केलो नदी पुल मरम्मत के लिए वित्त विभाग ने दी 3 करोड़ 11 लाख की मंजूरी
Raigarh

केलो नदी पुल मरम्मत के लिए वित्त विभाग ने दी 3 करोड़ 11 लाख की मंजूरी

रायगढ़:- वित्त विभाग ने रायगढ़ बायपास गोवर्धनपुर रामपुर मार्ग स्थित केलो नदी पर बने पुल के स्लैब पुनर्निर्माण कार्य के लिए स्वीकृति प्रदान की है। इस बहुप्रतीक्षित मांग हेतु रायगढ़  विधायक, वित्त मंत्री ओपी चौधरी की पहल पर इस पुल के मरम्मत कार्य हेतु  3 करोड़ 11 लाख रुपये की मंजूरी प्रदान की गई है। लोक निर्माण विभाग ने इस पुल के स्लैब के पुनर्निर्माण के लिए  आवश्यक कार्यों का प्रस्ताव बनाया गया था, जिसे वित्त विभाग द्वारा तत्काल स्वीकृत कर दिया गया है। इस मरम्मत कार्य के जरिए पुलिया के जीर्णोद्धार से स्थानीय निवासियों के साथ साथ यहां से निरंतर गुजरने वालों के लिए राहत भरा कदम साबित होगा। इस जीर्णोद्धार से यातायात की सुगमता बढ़ने के साथ दुर्घटनाओं का खतरा कम होगा। रायगढ़ बायपास गोवर्धनपुर मार्ग पर पुल के मरम्मत कार्य की वित्तीय स्वीकृति से स्थानीय व्यापारियों में भी उत्साह है। मार्ग पर याता...
ग्राम डूमरपाली में मारपीट से अधेड़ व्यक्ति की मौत : मुख्य आरोपी समेत 03 आरोपियों को चक्रधरनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार
Raigarh

ग्राम डूमरपाली में मारपीट से अधेड़ व्यक्ति की मौत : मुख्य आरोपी समेत 03 आरोपियों को चक्रधरनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

23 दिसंबर, रायगढ़। चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के ग्राम डूमरपाली में 50 वर्षीय पंचराम सारथी की मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी वीरेंद्र सिंह सिदार और उसके पड़ोसी अजय प्रधान तथा अशोक प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन में हत्या के इस प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार 22 दिसंबर के सुबह चक्रधरनगर थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम डूमरपाली में एक ग्रामीण को कुछ लोगों के द्वारा मारपीट की सूचना मिली। सूचना पर तत्काल चक्रधरनगर पुलिस मौके पर पहुंची। मारपीट से ग्राम बनोरा निवासी पंचराम सारथी उर्फ बुटू (50 साल) की मौत हुई थी। चक्रधरनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते 03 संदेहियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी वीरेंद्र सिदार और वीरेंद्र सिंह सिदार (50 वर्ष), अजय प्रधान (42 वर्ष) और अशोक प्रधान (...
कार्रवाई : घर में घुसकर मारपीट के दो फरार आरोपियों को जूटमिल पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
Raigarh

कार्रवाई : घर में घुसकर मारपीट के दो फरार आरोपियों को जूटमिल पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

रायगढ़। जूटमिल थाना क्षेत्र में आरटीओ कर्मचारी के घर में घुसकर उत्पात मचाने और मारपीट करने वाले दो फरार आरोपियों को आज  जूटमिल पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मामला 16 नवंबर 2024 की रात का है, जब पुनुराम लहरे (54 वर्ष) अपने परिवार के साथ खाना खाकर सो रहे थे। रात करीब 11:30 बजे घर के मुख्य गेट पर जोर-जोर से धक्का मारने और शराब की बोतल टूटने की आवाज सुनाई दी। बाहर जाने पर उन्होंने चार युवकों को देखा, जिनमें बसंत, मोनू और उनके दो साथी मनीष और शेखर शामिल  थे, जो शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने गेट तोड़कर घर के अंदर घुसकर ईंट, डंडा और चाकूनुमा हथियारों से हमला कर दिया।  पुनुराम लहरे की रिपोर्ट पर जूटमिल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और अपराध क्रमांक 471/2024 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 296, 351(2), 115(2), 3(5) के तहत मामला...
नहरपाली में आयोजित ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन, मुख्य अतिथि अभय मोहंती ने दी शुभकामनाएं
Kharsia, Raigarh

नहरपाली में आयोजित ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन, मुख्य अतिथि अभय मोहंती ने दी शुभकामनाएं

खरसिया। खरसिया के ग्राम नहरपाली में युवा क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित ‘ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता’ का शानदार समापन 22 दिसंबर को हुआ। इस प्रतियोगिता का आयोजन 8 दिसंबर से 22 दिसंबर 2024 तक बाजार चौक मैदान में किया गया, जिसमें कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया। नहरपाली प्रीमियर लीग सीजन-04 के फाइनल में खैरा और छिछोर उमरिया की टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा हुई, और खैरा की टीम ने छिछोर उमरिया को हराकर यह प्रतियोगिता जीती। समारोह के मुख्य अतिथि, पीसीसी सदस्य छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी, श्री अभय मोहंती (खरसिया) ने उपस्थित सभी खिलाड़ियों, आयोजकों और दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि “युवा क्रिकेट क्लब नहरपाली ने इस ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन बहुत ही उत्कृष्ट ढंग से किया है। यह आयोजन न केवल खेलों के प्रति प्रेम को बढ़ावा देता है, बल्कि युवाओं के बीच टीम भावना और समर्पण की भावना...
महेंद्र सिंह पटेल मेमोरियल आदर्श विद्यालय नंदेली में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव
Kharsia, Raigarh

महेंद्र सिंह पटेल मेमोरियल आदर्श विद्यालय नंदेली में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव

वार्षिकोत्सव समारोह में छत्तीसगढ़ टॉप-10 करुणा कैवर्त एवं हर कक्षा के मेधावी छात्रों को स्मृति चिन्ह एवं सम्मान सह प्रशस्ति पत्र से किया गया सम्मानित शहीद नंदकुमार पटेल के पिताजी के नाम से संचालित इस विद्यालय में शिक्षा का स्तर बहुत ही सराहनीय-निराकार पटेल नंदेली – शहीद नंदकुमार पटेल के गृह ग्राम नंदेली में उन्हीं के पिताजी के नाम से संचालित महेंद्र सिंह पटेल मेमोरियल आदर्श विद्यालय नंदेली में पूरे हर्षोल्लास के साथ वार्षिकोत्सव मनाया गया, इस वर्ष की वार्षिकोत्सव को हमारी संस्कृति हमारी सभ्यता के धरोहर के रूप में नाम दिया गया था, यह कार्यक्रम दो दिवस का हुआ प्रथम दिवस में वार्षिक खेलकूद एवं द्वितीय दिवस पर झमाझम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर रायगढ़ जिला पंचायत के अध्यक्ष निराका...
महतारी वंदन योजना से महिलाएं हो रही आर्थिक रूप से सशक्त-वित्त मंत्री ओपी चौधरी
Raigarh

महतारी वंदन योजना से महिलाएं हो रही आर्थिक रूप से सशक्त-वित्त मंत्री ओपी चौधरी

महिलाओं ने कहा महतारी वंदन योजना का मिला लाभ, साझा की अपनी कहानी खुद की जुबानी जिले की महिलाओं को योजना से अब तक मिले 277 करोड़ महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का किया गया सम्मान रायगढ़, 23 दिसम्बर 2024/ पीएम श्री नटवर स्कूल, रायगढ़ में आज महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हितग्राहियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं को शाल-श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी वर्चुअल रूप से जुड़े रहे। सम्मान समारोह में सासंद श्री राधेश्याम राठिया, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम श्रीमती पूनम सोलंकी, श्री सुभाष पाण्डेय, श्रीमती शोभा शर्मा, कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल,  सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, डीपीओ श्री एल.आर.कच्छप सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बहुत खुशी की...
सुशासन सप्ताह : तहसीलदार ऋण पुस्तिका लेकर पहुंची किसानों तक, बच्चों के गांव पहुंचकर वितरित किए जाति प्रमाण पत्र
Raigarh

सुशासन सप्ताह : तहसीलदार ऋण पुस्तिका लेकर पहुंची किसानों तक, बच्चों के गांव पहुंचकर वितरित किए जाति प्रमाण पत्र

19 से 24 दिसंबर तक जिले में चल रहा सुशासन सप्ताह रायगढ़, 23 दिसम्बर 2024/ जिले में चल रहे सुशासन सप्ताह में जिला प्रशासन हितग्राहियों तक पहुंच कर उन्हें नागरिक सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। इसी कड़ी में तहसील पुसौर अंतर्गत विभिन्न किसानों को उनके गांव पहुंचकर तहसीलदार और नायब तहसीलदार ने ऋण पुस्तिका वितरित की। वहीं स्कूली बच्चों के जाति प्रमाण पत्र भी हितग्राहियों के घर पहुंचकर दिए गए। पुसौर तहसीलदार श्रीमती नेहा उपाध्याय व नायब तहसीलदार श्री पंकज मिश्रा के साथ आज क्षेत्र के किसान श्री जयकृष्ण, श्री संतोष यादव व श्री परशुराम को ऋण पुस्तिका उपलब्ध कराई, वहीं श्री सुनील कुमार को बी-वन प्रदान किया गया। किसानों ने कहा कि उन्हें ऋण पुस्तिका घर में पहुंचाकर दी गई। इससे धान बेचने एवं कृषि संबंधी अन्य कार्यों में उन्हें समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसी प्रकार ग्राम तड़ोला के बच्चों क...
मांड उच्च स्तरीय सेतु पर मरम्मत कार्य जारी
Raigarh

मांड उच्च स्तरीय सेतु पर मरम्मत कार्य जारी

4 जनवरी 2025 तक भारी वाहनों के आवागमन को किया गया प्रतिबंधित वैकल्पिक मार्ग के लिए रूट निर्धारित रायगढ़, 23 दिसम्बर 2024/ राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 216 पर स्थित मांड उच्च स्तरीय सेतु पर मरम्मत कार्य के चलते इस सेतु में परिचालित होने वाली भारी वाहनों के यातायात को 4 जनवरी 2025 तक भारी वाहनों को प्रतिबंधित करते हुए उक्त यातायात को वैकल्पिक मार्ग को रायगढ़ से सराईपाली व्हाया कोड़ातराई-पुसौर-सरिया-बरमकेला-दानसरा होते हुए परिचालित किए जाने हेतु आदेशित किया गया है। कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रायगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 216 (नया क्र.153)के किमी 27/8-10 में विद्यमान माण्ड उच्च स्तरीय सेतु का मरम्मत कार्य प्रगति पर है। प्रगतिरत कार्य में एक्सपांसन ज्वाइंट बदलने एवं मॉस्टीक एस्फाल्ट का कार्य किए जाने हेतु 22 नवम्बर से 12 दिसम्बर 2024 तक भारी...
त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय निर्वाचन 2024-25
Raigarh

त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय निर्वाचन 2024-25

रायगढ़ जिले में मतदान दलों का प्रशिक्षण संपन्न रायगढ़, 23 दिसम्बर 2024/ त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2024-25 के तहत रायगढ़ जिले में 21 से 23 दिसंबर तक ब्लॉक स्तर पर मतदान दलों को प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण रायगढ़, खरसिया, पुसौर, लैलूंगा, घरघोड़ा और धरमजयगढ़ में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और अन्य विभागों के कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें स्थानीय निर्वाचन से संबंधित आवश्यक प्रक्रियाओं और दायित्वों की जानकारी प्रदान की गई। जिससे मतदान प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी बनाया जा सके। सभी संभावित मतदान दलों ने प्रशिक्षण के पहले चरण को सफलतापूर्वक पूर्ण किया। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी चरण के प्रशिक्षण की समय-सारणी जल्द जारी की जाएगी। प्रशिक्षण का उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया को कुशलतापूर्वक संचालित क...
लैलूंगा क्षेत्र में हाथियों की चहल-कदमी पर वन विभाग अलर्ट
Raigarh

लैलूंगा क्षेत्र में हाथियों की चहल-कदमी पर वन विभाग अलर्ट

हाथी प्रभावित क्षेत्रों के कच्चे मकान में निवासरत एवं दूरस्थ वन क्षेत्र के रहवासियों को चिन्हांकित कर पहुंचाया गया सुरक्षा कैंप भोजन, गरम कपड़े, अलाव और रात्रि विश्राम हेतु की गई आवश्यक व्यवस्था हाथी मितान दल का गठन कर लोगों को किया जा रहा जागरूक, वॉट्सअप ग्रुप मुनादी के माध्यम से हाथियों के मूवमेंट की दी जा रही जानकारी रायगढ़, 23 दिसम्बर 2024/ रायगढ़ जिले के वन परिक्षेत्र लैलूंगा अंतर्गत हाथियों के चहल-कदमी के फलस्वरूप वन विभाग अलर्ट होकर कार्य कर रही है। हाथी मानव द्वंद की घटनाओं को देखते हुए वन विभाग ने हाथी प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई करते हुए वन परिक्षेत्र लैलूंगा के हाथी प्रभावित क्षेत्र में ऐसे व्यक्तियों को जिनके मकान दूरस्थ वन क्षेत्र में है, कच्चे मकान में निवास करते हैं, ऐसे क्षेत्रों को चिन्हांकन करते हुए आज रात को सुरक्षित स्थल हाथी सुरक्षा कैंप में ठहरा...