जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित हुआ समाधान शिविर
विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ ही पात्र हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित
रायगढ़, 20 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप सुशासन तिहार के माध्यम से आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करना तथा विकास कार्यों में गति लाने के साथ ही आम जनता, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से सीधा संवाद स्थापित करना है। जिसके तहत तीसरे चरण में राज्य में सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे है।
सुशासन तिहार अंतर्गत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे है। जिसके तहत सुशासन तिहार के तीसरे चरण में आज जिले के घरघोड़ा के अम्बेडकर चौक सामुदायिक भवन, धरमजयगढ़ के मंगल भवन नीचेपारा, किरोड़ीमल नगर के प्राथमिक शाला स्कूल रेलवे लाईन पारा एवं खरसिया के नवीन कन्य...










