छत्तीसगढ़ के डीएमएफ घोटाले में ईडी की कार्रवाई, एक महिला अधिकारी को किया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जिला खनिज न्यास (DMF) घोटाले के मामले में राज्य सरकार की एक महिला अधिकारी को गिरफ्तार किया। इस बारे में ईडी के वकील सौरभ पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि आदिवासी और अनुसूचित जाति विकास विभाग में तैनात माया वारियर को मंगलवार को गिरफ्तार कर बुधवार को रायपुर की पीएमएलए (धन शोधन निवारण अधिनियम) अदालत में पेश किया गया।पांडेय ने बताया कि कथित घोटाले के संबंध में यह पहली गिरफ्तारी है। उन्होंने बताया कि अदालत ने वारियर को 22 अक्टूबर तक ईडी की हिरासत में भेज दिया है।ईडी के वकील ने बताया, 'हमने डीएमएफ मामले में रानू साहू को पेशी वारंट पर पेश करने का अनुरोध करते हुए अदालत में एक अर्जी दाखिल की थी लेकिन जेल अधिकारियों ने बताया कि उन्हें कुछ मेडिकल जटिलताएं हैं।' साहू निलंबित आईएएस अधिकारी हैं, जो राज्य के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा दर्ज कथित कोयला घोटाल...










