Chhattisgarh

सीएम साय से ओलम्पिक मेडलिस्ट मनु भाकर ने की मुलाकात
Chhattisgarh, Raipur

सीएम साय से ओलम्पिक मेडलिस्ट मनु भाकर ने की मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज शाम यहां उनके निवास में पेरिस ओलम्पिक 2024 में कांस्य पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने मनु भाकर का छत्तीसगढ़ में स्वागत करते हुए कहा कि आपकी उपलब्धि से पूरा देश गौरवान्वित हुआ है। मनु भाकर राजधानी रायपुर में आयोजित 27वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में हिस्सा लेने छत्तीसगढ़ आयी हैं। उल्लेखनीय है कि मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 की 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतिस्पर्धा और 10 मीटर मिक्सड डबल्स में कांस्य पदक जीता है। सुश्री मनु भाकर ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज हैं। राजधानी रायपुर में उक्त प्रतियोगिता में 29 राज्य, 08 केंद्रशासित प्रदेश, 06 वानिकी संस्थानों एवं पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के लगभग 3000 खिलाड़ियों ने भाग लिया है। समापन समारोह में खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन त...
आईईडी ब्लास्ट में 2 जवान शहीद : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जवानों की शहादत को किया नमन
Chhattisgarh, Raipur

आईईडी ब्लास्ट में 2 जवान शहीद : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जवानों की शहादत को किया नमन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नारायणपुर जिले के ग्राम कोडलियर के समीप जंगल में आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से आईटीबीपी के 2 जवानों के शहादत पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री साय ने शहीद जवानों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए घायल जवानों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। https://x.com/vishnudsai/status/1847610206743908707?t=w0skAuiSgTAIbFwKolVNag&s=19 ...
बस्तर में नक्सलियों ने की दो वारदातें; ITBP के दो जवान शहीद, कांग्रेसी नेता की भी ली जान
Chhattisgarh

बस्तर में नक्सलियों ने की दो वारदातें; ITBP के दो जवान शहीद, कांग्रेसी नेता की भी ली जान

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों की तरफ से लगातार पहुंचाए जा रहे नुकसान से बौखलाए नक्सलियों ने शनिवार को बस्तर के दो जिलों में वारदात को अंजाम दिया। इनमें से एक घटना में ITBP के दो जवान शहीद हो गए वहीं एक अन्य घटना में नक्सलियों ने कांग्रेसी नेता की हत्या कर दी।इनमें से एक घटना तब हुई जब नारायणपुर जिले में ITBP, BSF व DRG के जवान संयुक्त रूप से ऑपरेशन पर निकले हुए थे। ऑपरेशन से वापसी के दौरान कोडलियर के जंगल में नक्सलियों द्वारा किए गए IED ब्लास्ट की चपेट में आने से ITBP के दो जवान घायल हो गए थे। दोनों घायल जवानों को मौके सुरक्षित निकाला जा रहा था इसी बीच दोनों जवान शहीद हो गए।शहीद जवानों में से एक अमर पनवार महाराष्ट्र के सतारा जिले के रहने वाले थे, वहीं के. राजेश आंध्र प्रदेश के कड़प्पा जिले के निवासी थे। इस ब्लास्ट में नारायणपुर जिला पुलिस बल के दो अन्य जवान घायल भी हुए हैं, जिनकी हालत पूरी तरह...
Naxalite Attack : गश्त से लौट रहे जवानों पर नक्सलियों ने किया हमला, आईईडी ब्लास्ट में दो जवान बलिदान, दो घायल
Chhattisgarh, Raipur

Naxalite Attack : गश्त से लौट रहे जवानों पर नक्सलियों ने किया हमला, आईईडी ब्लास्ट में दो जवान बलिदान, दो घायल

छत्तीसगढ़। नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के मोहंदी में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया है। इस ब्लास्ट में आईटीबीपी यानी इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस के चार जवान घायल हो गए, जिनमें से दो जवान बलिदान हो गए। अन्य दो की हालत सामान्य है। घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए रायपुर एयर लिफ्ट किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, नारायणपुर जिले के ओरछा, मोंडी एवं एरठभट्टी से तिब्बत सीमा सुरक्षा बल, सीमा सुरक्षा बल एवं जिला रिजर्व पुलिस बल की संयुक्त पार्टी नक्सली अभियान के लिए धुरबेड़ा की ओर रवाना हुए थे। वापसी के दौरान दोपहर ग्राम कोडलियर के पास जंगल में बारूदी सुरंग के चपेट में आने से तिब्बत सीमा सुरक्षा बल के दो जवान अमर पनवार (36) महाराष्ट्र और के राजेश (36) आंध्रप्रदेश के रहने वाले हैं। घायल जवानों को बेहतर इलाज के रायपुर रवाना किया गया। इससे पहले तीन अक्तूबर को थुलथुली नेंदुर क्षेत्र में...
सक्ति में सूने पड़े मकान को चोरों ने बनाया निशाना, सोने-चांदी के जेवरात समेत नकदी रकम चोरी
Chhattisgarh, Sakti

सक्ति में सूने पड़े मकान को चोरों ने बनाया निशाना, सोने-चांदी के जेवरात समेत नकदी रकम चोरी

छत्तीसगढ़। मालखरौदा थाना क्षेत्र के आमनदुला गांव में एक सूने मकान में चोरों ने धावा बोल दिया। अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर सहित नकदी रकम तीन लाख रुपये की चोरी कर ली। जानकारी अनुसार, आमनदुला निवासी दुखीराम यादव अपनी पत्नी को लेकर दर्राभाटा इलाज के लिए गया हुआ था। मकान में ताला लगा हुआ था, जब इलाज कराकर वापस लौटे तो चोरी होने की जानकारी मिली। चोर ताला तोड़कर अंदर घुसे कमरे में रखे अलमारी से 50 हजार रुपये नकदी, 48 तोला चांदी और 22 ग्राम सोना लगभग तीन लाख रुपये की चोरी कर ली। घटना की जानकारी मालखरौदा थाने में दी गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर चोरों की तलाश में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि मालखरौदा थाना क्षेत्र में एक माह के भीतर यह पांचवीं चोरी हुई है। पुलिस चोर को पकड़ने में नाकाम होने पर गांव के लोगों ने आक्रोश है। ...
अब किसी के साथ नहीं होगा अन्याय, आपके साथ हमेशा खड़ी है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Chhattisgarh, Raipur

अब किसी के साथ नहीं होगा अन्याय, आपके साथ हमेशा खड़ी है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

दिवंगत शिक्षक पंचायत के परिजनों को लम्बे संघर्ष यात्रा का मिला सुखद परिणाम मुख्यमंत्री ने निभाया बहनों से किया वादा कैबिनेट के हालिया निर्णय से दिवंगत शिक्षक पंचायत संवर्ग के आश्रितों को मिल सकेगी अनुकम्पा नियुक्ति रायपुर 19 अक्टूबर 2024। हमें लम्बे संघर्ष के बाद आज यह सम्मान मिला है। हमारे संवेदनशील मुख्यमंत्री ने हमारी पीड़ा समझी और बड़ी राहत देने का काम किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय, रायपुर में दिवंगत शिक्षक पंचायत संवर्ग संघ के आश्रितों ने मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री को उन्होंने ग़जमाला पहनाकर अभिवादन किया। मुख्यमंत्री साय ने भी सभी बहनों को शुभकामनाएं दी और कहा कि हमारी सरकार हमेशा आपके साथ खड़ी है और किसी के साथ भी अन्याय नहीं होगा। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 16 अक्टूबर को आयोजित मंत्रिपरिष...
छत्तीसगढ़ पुलिस को मिला राष्ट्रपति का पुलिस ध्वज सम्मान
Chhattisgarh, National

छत्तीसगढ़ पुलिस को मिला राष्ट्रपति का पुलिस ध्वज सम्मान

रायपुर, 19 अक्टूबर 2024। छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए यह एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण है, जब उन्हें ‘राष्ट्रपति का पुलिस ध्वज’ प्रदान किए जाने की स्वीकृति प्राप्त हुई है। यह विशेष ध्वज देश के चुनिंदा राज्यों की पुलिस इकाइयों को दिया जाता है, जो 25 वर्षों की अनुकरणीय सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने नक्सल मोर्चे पर साहस और दृढ़ता के साथ कठिन चुनौतियों का सामना करते हुए यह सम्मान अर्जित किया है, जो उनकी उत्कृष्ट सेवा का प्रमाण है। इस सम्मान के साथ, पुलिस बल के जवान इस ध्वज की प्रतिकृति को अपनी वर्दी पर प्रतीक चिन्ह के रूप में धारण करेंगे, जो उनके शौर्य और सेवा का प्रतीक होगा। राष्ट्रपति ध्वज किसी भी पुलिस या सैन्य बल के लिए सर्वोच्च मान्यता मानी जाती है और यह छत्तीसगढ़ पुलिस की निष्ठा, कर्तव्यपरायणता और परिश्रम की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना को दर्शाता है। छत्तीसगढ़...
छत्तीसगढ़ पुलिस को मिलेगा राष्‍ट्रपति का पुलिस कलर्स, सीएम ने जताया आभार
Chhattisgarh, Raipur

छत्तीसगढ़ पुलिस को मिलेगा राष्‍ट्रपति का पुलिस कलर्स, सीएम ने जताया आभार

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस को "भारत के राष्ट्रपति का पुलिस कलर्स" प्रदान किए जाने की स्वीकृति पर हर्ष व्यक्त किया है। राष्ट्रपति को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मान छत्तीसगढ़ पुलिस की माओवाद, कानून-व्यवस्था और आंतरिक सुरक्षा के क्षेत्र में अद्वितीय सेवा और शौर्य का प्रतीक है। इससे हमारे पुलिस बल का मनोबल बढ़ेगा और वे राज्य की सुरक्षा के लिए और भी उत्कृष्ट कार्य करेंगे। अफसरों के अनुसार राष्ट्रपति का कलर्स, एक विशेष झंडा होता है, जो किसी पुलिस, सैन्य, अर्धसैनिक बल को उसकी सेवाओं के लिए मान्यता के रूप में दिया जाता है। यह पुरस्कार, देश के लिए असाधारण सेवा देने वाले सशस्त्र बलों को दिया जाता है। पुलिस को यह पुरस्कार, वीरता और समर्पण के साथ 25 सालों की लगातार सेवा और सेवा की समीक्षा के बाद दिया जाता है। 2023 ...
कांग्रेस नेत्री के बेटे ने लगाई फांसी, सामने आई ये वजह..?
Chhattisgarh, Raipur

कांग्रेस नेत्री के बेटे ने लगाई फांसी, सामने आई ये वजह..?

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में कांग्रेस नेत्री के बेटे ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. बताया जा रहा कि वह कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था. मानिकचौरी पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक, रवि शंकर शुक्ला नगर स्थित वाल्मीकि आवास में निवासरत माया थापा के बेटे रितेश ने थापा ने बीती रात घर पर पंखे पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. 34 वर्षीय रितेश एक बच्चे के पिता थे. पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच में जुट गई है. ...
CM ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा : मुख्यमंत्री साय ने अफसरों से कहा – अपराधों पर नियंत्रण के लिए सख्ती से करें कार्रवाई, सूचना तंत्र को बनाएं मजबूत
Chhattisgarh, Raipur

CM ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा : मुख्यमंत्री साय ने अफसरों से कहा – अपराधों पर नियंत्रण के लिए सख्ती से करें कार्रवाई, सूचना तंत्र को बनाएं मजबूत

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में अफसरों की बैठक लेकर प्रदेश में कानून व्यवस्था की समीक्षा की. मुख्यमंत्री साय ने बैठक में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर सख्ती से कार्रवाई की जाए. हर हाल में कानून और व्यवस्था बहाल रखना चाहिए. पुलिस त्वरित कार्यवाही करे और चौकन्ना रहे. बैठक में उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे. मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय स्तर पर होने वाली घटनाओं पर पुलिस की पैनी नजर होनी चाहिए और इन घटनाओं के संभावित परिणाम पर भी विचार किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि अपराधों को रोकने के लिए नशे के अवैध व्यापार पर अंकुश लगाया जाए. गांजा, अवैध शराब, ड्रग्स की तस्करी पर मुस्तैदी से कार्यवाही हो. सीएम ने कहा – रात में नियमित हो पुलिस की गश्तसाय ने कहा कि नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि में...