Chhattisgarh

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर एक और बड़ा कदम
Chhattisgarh, Raipur

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर एक और बड़ा कदम

700 बिस्तरीय एकीकृत नवीन अस्पताल भवन निर्माण के लिए 231 करोड़ रूपए का ई टेंडर सीजीएमएससी ने किया जारी डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर परिसर (मेकाहारा) में होगा निर्माण रायपुर, 6 दिसंबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार के रूप में तरक्की और सुशासन का ये सफर लगातार आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में रायपुर के मेकाहारा में बढ़ते मरीजों का दबाव कम करने के लिए परिसर में 700 बिस्तरीय एकीकृत नवीन अस्पताल भवन निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है । उल्लेखनीय है कि इस वर्ष के बजट में मेकाहारा परिसर में 700 नवीन एकीकृत अस्पताल का प्रावधान किया था जिसके निर्माण की प्रक्रिया अब शुरू कर दी गयी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य म...
पुलिस कर्मियों के कल्याण के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की ऐतिहासिक : पहल 8 बैंकों के साथ सैलरी पैकेज के लिए हुआ समझौता
Chhattisgarh, Raipur

पुलिस कर्मियों के कल्याण के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की ऐतिहासिक : पहल 8 बैंकों के साथ सैलरी पैकेज के लिए हुआ समझौता

पुलिस कर्मियों के लिए आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा का बनेगा मजबूत आधार - मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर, 6 दिसंबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए 8 प्रमुख बैंकों के साथ पुलिस सैलरी पैकेज के तहत समझौता (एमओयू) किया है। इस समझौते में भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, कैनरा बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और आईडीबीआई बैंक शामिल हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस पहल को पुलिस कर्मियों के लिए सुरक्षा और सहयोग का एक मजबूत आधार बताया। उन्होंने कहा कि यह समझौता पुलिस विभाग के कर्मचारियों के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह समझौता न केवल पुलिस कर्मियों को आर्थिक रूप से सश...
छत्तीसगढ़ में अब तक 32.29 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी
Chhattisgarh, Raipur

छत्तीसगढ़ में अब तक 32.29 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी

धान खरीदी के एवज में 6.80 लाख किसानों को 6807.82 करोड़ रूपए का भुगतान शिकायत एवं निवारण के लिए हेल्प लाइन नंबर 0771-2425463 समिति में ऑपरेटर के माध्यम से भी टोकन आवेदन कर सकते हैं किसान विशेष परिस्थिति में किसानों के बारदानों का उपयोग और प्रति बारदाना 25 रूपए का भुगतान रायपुर, 06 दिसम्बर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों से सुगमता पूर्वक धान की खरीदी की जा रही है। छत्तीसगढ़ में धान 14 नवम्बर सें शुरू हुए धान खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। राज्य में 14 नवम्बर से अब तक 32.29 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। राज्य में अब तक 6.80 लाख किसानों ने अपना धान बेचा है। धान खरीदी के एवज में इन किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 6807 करोड़ 82 लाख रूपए का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगी। खाद्य विभ...
किसानों को धान विक्रय के लिए टोकन जारी करने की प्रक्रिया का पालन करने कलेक्टरों को निर्देश
Chhattisgarh, Raipur

किसानों को धान विक्रय के लिए टोकन जारी करने की प्रक्रिया का पालन करने कलेक्टरों को निर्देश

रायपुर, 06 दिसम्बर 2024। राज्य शासन द्वारा सभी कलेक्टरों को समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था के तहत किसानों को टोकन जारी करने की निर्धारित प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी वितरण संघ के प्रबंध संचालक ने सभी कलेक्टरों को प्रेषित पत्र में टोकन आवेदन समिति मॉड्यूल एवं टोकन तुंहर हाथ एप के माध्यम से किए जाने की सुविधा का उल्लेख करते हुए कहा है कि कुल टोकन आवेदन का 40 प्रतिशत समिति मॉड्यूल एवं 60 प्रतिशत एप के माध्यम से किए जाने का प्रावधान है। टोकन आवेदन हेतु रविवार से शुक्रवार तक प्रातः 9.30 बजे सायं 5 बजे तक का समय निर्धारित है। किसानों द्वारा आवेदन के दौरान आवश्यक प्रविष्टि करने के उपरांत आवेदन दिनांक से 15 जनवरी 2025 तक रिक्त स्लॉट में धान विक्रय हेतु दिवस का चयन किया जा सकता है। समितियों में, धान विक्रय किये जाने हेतु पंज...
छत्तीसगढ़ में प्रारंभ होंगे चार नये केन्द्रीय विद्यालय, मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रति जताया आभार
Chhattisgarh, Raipur

छत्तीसगढ़ में प्रारंभ होंगे चार नये केन्द्रीय विद्यालय, मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रति जताया आभार

रायपुर, 06 दिसम्बर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में चार नये केन्द्रीय विद्यालय खोलने की मंजूरी पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। नये स्वीकृत केन्द्रीय विद्यालय मुंगेली, सूरजपुर, बेमेतरा और  जांजगीर-चांपा जिले के हसौद में प्रारंभ होंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में नये केन्द्रीय विद्यालय के प्रारंभ होने से राज्य के विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। उन्होंने कहा है कि केन्द्रीय विद्यालय अभिनव शिक्षण पद्धति और नवीनतम अधोसंरचना को लेकर लोकप्रिय है। छत्तीसगढ़ में इन विद्यालयों के प्रारंभ होने से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज आर्थिक मामलों के मंत्रिमण्डल समिति द्वारा देशभर में 85 नए केन्...
भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ में उच्चस्तरीय पुल निर्माण और राष्ट्रीय राजमार्गों के उन्नयन एवं निर्माण के लिए दी 147.26 करोड़ की स्वीकृति
Chhattisgarh, Raipur

भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ में उच्चस्तरीय पुल निर्माण और राष्ट्रीय राजमार्गों के उन्नयन एवं निर्माण के लिए दी 147.26 करोड़ की स्वीकृति

मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री श्री मोदी और केन्द्रीय मंत्री श्री गड़करी का जताया आभार रायपुर, 06 दिसम्बर 2024। भारत सरकार के केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ राज्य अंतर्गत नेशनल हाईवे क्रमांक 130 में उच्च स्तरीय पुल तथा नेशनल हाईवे क्रमांक एनएच 153 के उन्नयन तथा नेशनल हाईवे क्रमांक 130 सी फोर लेन सड़क निर्माण के लिए कुल 147 करोड़ 26 लाख रूपए की स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी के प्रति आभार जाताया है। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग 130 (बिलासपुर-अंबिकापुर मार्ग) में चुलहट नाला पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण के लिए 4 करोड़ 88 लाख रूपए और राष्ट्रीय राजमार्ग 153 (रायगढ़-सराईपा...
तलाक के केस में हाईकोर्ट ने खारिज की पत्नी की सुलह वाली याचिका, पति के हक में सुनाया फैसला
Chhattisgarh

तलाक के केस में हाईकोर्ट ने खारिज की पत्नी की सुलह वाली याचिका, पति के हक में सुनाया फैसला

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक पति को तलाक देते हुए तथा वैवाहिक अधिकारों की बहाली के लिए पत्नी की सुलह याचिका को खारिज करते हुए कहा कि आत्महत्या की बार-बार धमकी देना क्रूरता है।क्या पति या पत्नी द्वारा अपने जीवनसाथी को बार-बार खुदकुशी की धमकी देना तलाक का आधार हो सकता है? छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने इस मामले में एक महिला को झटका देते हुए पति के हक में फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने एक पति को तलाक देते हुए तथा वैवाहिक अधिकारों की बहाली के लिए पत्नी की सुलह याचिका को खारिज करते हुए कहा कि आत्महत्या की बार-बार धमकी देना क्रूरता है। हाईकोर्ट ने कहा कि जब इस तरह से बार-बार आत्महत्या की धमकियां दी जाती हैं, तो कोई भी पति-पत्नी शांति से नहीं रह सकते। इस मामले में, पति ने पर्याप्त सबूत पेश किए हैं कि पत्नी ने बार-बार आत्महत्या करने की धमकी दी और यहां तक ​​कि छत से कूदकर अपनी जान देने की कोशिश भी की।क्रूरता...
रायगढ़ को विधायक विहीन बताना जनादेश का अपमान :- सुमीत शर्मा
Chhattisgarh, Raipur

रायगढ़ को विधायक विहीन बताना जनादेश का अपमान :- सुमीत शर्मा

फेल हुए छात्र मेरिट में आए छात्र की कार्यशैली पर लगा रहे सवालिया निशान पूर्व विधायक प्रकाश नायक एक बरस बाद भी हार में सदमे से नहीं उबर पाए रायगढ़ :- रायगढ़ विधान सभा को विधायक विहीन बताना जनादेश का अपमान है। चुनावी परीक्षा में फेल हुए छात्र मेरिट में आए छात्र की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा रहे है। पूर्व विधायक प्रकाश नायक एक बरस बाद भी हार के सदमे से उबर नहीं पाए है। इस संबंध का पलटवार करते हुए भाजपा शहर महामंत्री सुमीत शर्मा ने जनादेश दिवस पर पूर्व विधायक प्रकाश नायक द्वारा रायगढ़ विधान सभा को विधायक विहीन बताए जाने का आरोप लगाने के बाद पलटवार में दौरान कही है। युवा भाजपा नेता सुमीत शर्मा ने कहा पिछला चुनाव किताब और शराब के बीच था और रायगढ़ की जनता ने किताब को एतिहासिक मतों से विजयी बनाया। ओपी चौधरी को लोकप्रिय एवं जन नेता बताते हुए सुमीत शर्मा ने कहा प्रकाश नायक यह नहीं भूले ...
गृहमंत्री अमित शाह से मिले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय, बताया प्रदेश के कौन से दो जिले हुए नक्सल मुक्त
Chhattisgarh

गृहमंत्री अमित शाह से मिले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय, बताया प्रदेश के कौन से दो जिले हुए नक्सल मुक्त

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कहना है कि कभी नक्सलियों से प्रभावित रहे राज्य के बस्तर और कोंडागांव जिले अब पूरी तरह से नक्सलियों से मुक्त हो गए हैं तथा अन्य क्षेत्रों से भी नक्सलियों के सफाए के लिए अभियान जारी हैं। साय ने यह जानकारी बुधवार रात को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के दौरान दी।इस बारे में जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार बैठक के दौरान साय ने शाह को नक्सल विरोधी अभियानों में राज्य की हालिया उपलब्धियों और बस्तर क्षेत्र में जारी विकास पहलों के बारे में बताया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृहमंत्री को जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार और सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रयासों से बस्तर और कोंडागांव जिलों में नक्सली नेटवर्क और उनकी विभिन्न शाखाओं का सफाया हो गया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सल मुक्त क्षेत्रों में लंबे समय से नक्सल संबंधी कोई घटना नहीं हुई है और यह सफलत...
छत्तीसगढ़ में अब तक 26.04 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी
Chhattisgarh, Raipur

छत्तीसगढ़ में अब तक 26.04 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी

धान खरीदी के एवज में 5.49 लाख किसानों को 5994.82 करोड़ रूपए का भुगतान शिकायत एवं निवारण के लिये हेल्प लाइन नंबर 0771-2425463 जारी रायपुर, 04 दिसम्बर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों से सुगमता पूर्वक धान की खरीदी की जा रही है। छत्तीसगढ़ में धान 14 नवम्बर सें शुरू हुए धान खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। राज्य में 14 नवम्बर से अब तक 26.04 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। राज्य में अब तक 5.49 लाख किसानों ने अपना धान बेचा है। धान खरीदी के एवज में इन किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 5994 करोड़ 82 लाख रूपए का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगी। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि इस खरीफ वर्ष के लिए 27.68 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.45 लाख नए किसान शामिल है। इस वर्ष 2...