Kharsia

खरसिया में डिजिटल सशक्तिकरण की नई पहल : पामगढ़ में एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन द्वारा कंप्यूटर ट्रेनिंग लैब का भव्य उद्घाटन
Kharsia, Raigarh

खरसिया में डिजिटल सशक्तिकरण की नई पहल : पामगढ़ में एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन द्वारा कंप्यूटर ट्रेनिंग लैब का भव्य उद्घाटन

खरसिया। एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन के तत्वावधान में पामगढ़ में दिनांक 26 दिसंबर 2025 को कंप्यूटर ट्रेनिंग लैब (CTL) का भव्य उद्घाटन समारोह अत्यंत सकारात्मक, प्रेरणादायक और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता एवं भारत माता के छायाचित्र पर पुष्प अर्पण, दीप प्रज्ज्वलन, ॐ उच्चारण एवं गायत्री मंत्र के सामूहिक पाठ के साथ किया गया। इस अवसर पर शिक्षा, तकनीक और ग्रामीण सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डाला गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री लम्बोदर मानिकपुरी (अध्यक्ष, WEC रायगढ़) उपस्थित रहे। साथ ही श्री सत्रुघन यादव (संघ नगर व्यवस्था प्रमुख), श्री सोमेंद्र चक्रधर (CSC सेंटर), श्री रविशंकर वैष्णव (सेवा नेतृत्व सैनिक) एवं श्री विक्रम सिंह (शिक्षक, आत्मानंद स्कूल) की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में दिल्ली हेड ऑफिस की टीम श्री आशीष सिंह, श्री हिमां...
खरसिया में किसान ने ज़हर खाकर की आत्महत्या की कोशिश
Kharsia, Raigarh

खरसिया में किसान ने ज़हर खाकर की आत्महत्या की कोशिश

विधायक उमेश पटेल पहुँचे अस्पताल, किसान से की मुलाकात, समाधान का दिया भरोसा खरसिया, 27 दिसंबर, शनिवार। खरसिया विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम बकेली से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ एक किसान कृष्ण कुमार गवेल ने ज़हर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। किसान की पत्नी सावित्री गवेल के अनुसार, धान टोकन नहीं मिलने से किसान मानसिक रूप से परेशान थे, इसी तनाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। वहीं सूत्रों के हवाले से यह भी जानकारी सामने आ रही है कि किसान परिवार में ज़मीन को लेकर आपसी विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि ज़मीन किसान की बहन के नाम दर्ज है, जिस कारण टोकन प्रक्रिया से जुड़ी कुछ व्यवहारिक परेशानियाँ सामने आई थीं। हालांकि इस संबंध में अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम और तहसीलदार मौके पर पहुँचे और तत्काल इलाज के निर्देश दिए। किसान को सिविल अस्पताल में भर्...
शिक्षा के मंदिर में घोर लापरवाही! कक्षा 5वीं के तीन मासूम बच्चों का भविष्य रौंदा, नवोदय परीक्षा से किया वंचित
Kharsia, Raigarh

शिक्षा के मंदिर में घोर लापरवाही! कक्षा 5वीं के तीन मासूम बच्चों का भविष्य रौंदा, नवोदय परीक्षा से किया वंचित

खरसिया। जिस विद्यालय को बच्चों का भविष्य गढ़ने का मंदिर कहा जाता है, वहीं यदि शिक्षक ही लापरवाही और भेदभाव पर उतर आएं तो मासूम बच्चों का भविष्य कैसे सुरक्षित रह सकता है? खरसिया तहसील अंतर्गत ग्राम देहजरी पंचायत के शासकीय प्राथमिक शाला देहजरी से सामने आया मामला शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। विद्यालय की शिक्षिका आशा सारथी एवं प्रधान पाठक खलखो पर कक्षा 5वीं के तीन होनहार विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खुला खिलवाड़ करने का आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार 13 दिसंबर, शनिवार को नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसके लिए इन बच्चों को विशेष रूप से तैयार किया जा रहा था। लेकिन परीक्षा के ठीक पहले शिक्षक–शिक्षिका की लापरवाही ने बच्चों के सपनों पर पानी फेर दिया। आरोप है कि एक छात्र को जानबूझकर प्रवेश पत्र ही नहीं दिया गया, जबकि दो अन्य छात्रों को यह महत्वपूर्ण जानकारी ...
कोटवारी जमीन में जबरन पाट दिया फ्लाईएश, कोटवार ने की कार्यवाही की मांग
Kharsia, Raigarh

कोटवारी जमीन में जबरन पाट दिया फ्लाईएश, कोटवार ने की कार्यवाही की मांग

खरसिया। कहने को तो रायगढ़ जिले के पॉवर प्लांटों के पास फ्लाईएश निपटारा के लिए एश डाईक बनाया गया है, लेकिन इसकी जमीनी हकीकत कुछ और ही है। अधिकतर पॉवर प्लांटों के पास उद्योगों से निकलने वाले फ्लाइएश के निपटारे के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं है जिस कारण खरसिया विधानसभा सहित आसपास के इलाकों में किसानों के खेतों एवं सड़कों के किनारों में जबरन फ्लाईएश को बिना अनुमति के फेंक दिया जा रहा है, जिससे न सिर्फ कृषि भूमि बंजर हो रही है बल्कि फसल भी बर्बाद हो रहे है। सड़कों के किनारों में फेंके गए राखड़ के वजह से आये दिन दुर्घटना हो रही है। अनेक बेगुनाहों को उक्त फ्लाईएश के कारण होनी वाली सड़क दुर्घटना से मौत का शिकार होना पढ़ता है। ऐसा ही ताजा मामला खरसिया तहसील से लगे ग्राम चोढ़ा का है, जहां कोटवारी भूमि पर जिसका खसरा नंबर 604 है जिसका रकबा 0.2140 हेक्टेयर है। फसल बर्बाद होने की लिखित शिकायत को कोटव...
Kharsia, Raigarh

प्रश्नों के घेरे में ‘पत्रकारिता’ : कौन तय करता है असली पत्रकार?

पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कही जाती है, लेकिन सवाल यह है कि क्या हर अख़बार इस स्तंभ की मर्यादा निभा रहा है? हाल ही में जनवंधु जैसे स्थानीय समाचार पत्र में प्रकाशित एक सामग्री में जिस तरह से व्यक्तिगत टिप्पणियों और लेबलिंग के ज़रिये एक महिला पत्रकार की छवि पर सवाल खड़े किए गए, उसने मीडिया की भूमिका पर गंभीर बहस खड़ी कर दी है।किसी व्यक्ति को "फर्जी पत्रकार" कह देना क्या आज की पत्रकारिता का नया ट्रेंड बन चुका है? और उससे भी बड़ा सवाल — क्या किसी अख़बार को यह अधिकार है कि वह तय करे कि कौन असली पत्रकार है और कौन नहीं?जानकारी के अनुसार, जिस महिला पत्रकार पर सवाल उठाए गए, उनके पास पत्रकारिता से संबंधित विधिवत डिग्री है और वे लंबे समय से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इसके बावजूद, बिना किसी आधिकारिक पुष्टि, बिना पक्ष जाने, एकतरफा ढंग से उनकी पहचान पर सवाल उठाना न सिर्फ़ असंवेदनशील है, ब...
विधायक उमेश पटेल की सक्रियता से दर्रामुड़ा गांव में बिजली संकट दूर, ग्रामीणों में हर्ष
Kharsia, Raigarh

विधायक उमेश पटेल की सक्रियता से दर्रामुड़ा गांव में बिजली संकट दूर, ग्रामीणों में हर्ष

खरसिया, 11 दिसंबर। विधायक उमेश पटेल की जनसमस्याओं के प्रति त्वरित संवेदनशीलता और सक्रियता ने ग्राम दर्रामुड़ा के निवासियों को वर्षों से चली आ रही बिजली की गंभीर समस्या से स्थाई निजात दिलाई है। ग्रामीणों द्वारा 06 दिसंबर 2025 को खरसिया विधायक उमेश पटेल को सौंपे गए एक महत्वपूर्ण ज्ञापन पर उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्यवाही सुनिश्चित की, जिसके फलस्वरूप बिजली विभाग ने मात्र पांच दिनों के भीतर समस्या का समाधान कर दिया। ग्राम दर्रामुड़ा के हीरा दुकान के पास स्थित मुख्य ट्रांसफार्मर पर अत्यधिक लोड होने के कारण ग्रामीण लंबे समय से कम वोल्टेज, बार-बार फ्यूज उड़ने, ट्रिपिंग और उपकरणों के खराब होने जैसी परेशानियों से जूझ रहे थे। रात के समय तो बिजली का बार-बार गुल होना एक नियमित समस्या बन गई थी, जिससे आम जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा था। समस्या के समाधान हेतु, उप-सरपंच कुश पटेल, युवा ...
खरसिया के दर्रामुड़ा में ‘MLA कप 2025’ क्रिकेट महाकुंभ का धमाकेदार आगाज़!
Kharsia, Raigarh

खरसिया के दर्रामुड़ा में ‘MLA कप 2025’ क्रिकेट महाकुंभ का धमाकेदार आगाज़!

खरसिया, 09 दिसम्बर। खरसिया अंचल के ग्राम दर्रामुड़ा में आज ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता—जिसे लोकप्रिय रूप से ‘MLA कप 2025’ नाम दिया गया है—का विधिवत और भव्य शुभारंभ हुआ। इस आयोजन ने न केवल खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह भर दिया है, बल्कि यह ग्रामीण एकता और युवा प्रतिभा को मंच देने की एक शानदार पहल बनकर उभरा है। यह प्रतियोगिता पूरी तरह से खिलाड़ियों और ग्रामवासियों की पहल पर आयोजित की जा रही है, जो इसे और भी खास बनाती है। भव्य शुभारंभ और अतिथियों की उपस्थितिप्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर गाँव और क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम की शुरुआत पूज्य भुवनदास वैष्णव महाराज द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिससे पूरे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। इसके बाद, मुख्य अतिथियों की उपस्थिति में फीता काटकर प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ किया ...
ग्राम दर्रामुड़ा में 9 दिसंबर से “ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता – MLA कप” का होगा भव्य आगाज
Kharsia, Raigarh

ग्राम दर्रामुड़ा में 9 दिसंबर से “ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता – MLA कप” का होगा भव्य आगाज

खरसिया। खरसिया क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच देने और ग्रामीण उत्साह को बढ़ाने के लिए एक बड़ा आयोजन होने जा रहा है। खरसिया के दर्रामुड़ा गांव में 9 दिसंबर 2025 से 'ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता - MLA कप' का भव्य आगाज होगा। यह प्रतियोगिता पूरी तरह से ग्रामवासियों और खिलाड़ियों की पहल पर आयोजित की जा रही है, जिसे लेकर पूरे अंचल में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। प्रतियोगिता के प्रमुख आयोजक विजय पटेल, अजय निषाद और पुलकित पटेल से मिली जानकारी के मुताबिक, यह टूर्नामेंट ग्रामीण स्तर पर क्रिकेट को नई पहचान देगा और युवा खिलाड़ियों को अपनी क्षमता साबित करने का मौका प्रदान करेगा। इस प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण इसकी बड़ी पुरस्कार राशि है, जो इसे आस-पास के क्षेत्रों में एक बड़ा इवेंट बनाती है। आयोजकों द्वारा बताया गया कि विजेता टीम को ₹51,001 का प्रथम पुरस्कार दिया जाएगा, जबकि उपविजेता टीम ₹...
खरसिया में JK मल्टीप्लेक्स में देर रात भीषण आग, पूरा कॉम्प्लेक्स जलकर खाक.. देखिए विडियो
Kharsia, Raigarh

खरसिया में JK मल्टीप्लेक्स में देर रात भीषण आग, पूरा कॉम्प्लेक्स जलकर खाक.. देखिए विडियो

खरसिया, 30 नवंबर। देर रात खरसिया शहर एक दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना का गवाह बना, जब JK मल्टीप्लेक्स में लगभग रात 2 बजे अचानक भीषण आग भड़क उठी। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी इमारत लपटों की चपेट में आती चली गई। सूचना मिलते ही SDM प्रवीण तिवारी ने तुरंत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। साथ ही खरसिया थाना प्रभारी राजेश जांगड़े भी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं SDOP प्रभात पटेल के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस बल, नगर सेना और फायर टीमों को तैनात किया गया। SDM के निर्देश पर रायगढ़ नगर सेना, JSW, RKM, और खरसिया नगर पालिका की दमकल टीमों ने संयुक्त रूप से आग पर काबू पाने का अभियान शुरू किया। धुआं, तेज लपटें और लगातार फैलते तापमान के बावजूद कई घंटों की कोशिशों के बाद फायर ब्रिगेड की टीमों ने आग को काबू में किया। हालांकि JK मल्टीप्लेक्स पूरी तरह जलकर राख ...
नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्षों ने विधायक उमेश पटेल से की सौजन्य भेंट
Kharsia, Raigarh

नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्षों ने विधायक उमेश पटेल से की सौजन्य भेंट

नंदेली में सौजन्य भेंट : संगठन सुदृढ़ीकरण को लेकर सकारात्मक चर्चा नंदेली। आज खरसिया विधायक उमेश पटेल से जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ (शहर) के नवनियुक्त अध्यक्ष शाखा यादव तथा जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ (ग्रामीण) के नवनियुक्त अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने सौजन्य भेंट की। विधायक उमेश पटेल ने दोनों नवनियुक्त अध्यक्षों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए टीम भावना व समन्वय को सर्वोपरि बताया। नवनियुक्त अध्यक्षों ने भी अपने कार्यकाल में आमजन की सहभागिता बढ़ाने, संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया। इस मुलाकात के साथ क्षेत्र में संगठन के सुदृढ़ीकरण और समन्वित नेतृत्व की दिशा में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ है। ...