जोबी कॉलेज में हुई रेडक्रॉस वर्कशॉप, विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली
रायगढ़। 2 दिसंबर को शहीद वीर नारायण सिंह शासकीय महाविद्यालय, जोबी में सोमवार को रेड क्रॉस इकाई के तहत एक विशेष जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। उद्देश्य स्थानीय समुदाय में स्वास्थ्य और स्वच्छता के महत्व को बढ़ावा देना रहा। स्थानीय आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. एम. महापात्र के निर्देशानुसार उनके चिकित्सा दल द्वारा विशेषकर एड्स जैसी गंभीर बीमारियों पर आधुनिक चिकित्सा उपचार तकनीकों और बचाव के तरीकों पर अद्यतन जानकारी प्रदान की गई। शुरुआत महाविद्यालय के मुख्य द्वार से हुई, जहां से विद्यार्थी और शिक्षकों का समूह ग्राम जोबी के विभिन्न मार्गों से होते हुए गुजरा। इस दौरान छात्र–छात्राओं ने नारे लगाए, जैसे कि ‘स्वच्छता ही सेवा है’ और ‘स्वस्थ रहना है हमारा अधिकार’ इस तरह, विद्यार्थियों ने स्थानीय आमजन को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
प्राचार्य रविंद्र कुमार थवाईत की अगुआई में इस रेड क...










