थाना प्रभारी सीताराम ध्रुव के नेतृत्व में दर्रामुड़ा में हुआ ‘पुलिस जन चौपाल’ का आयोजन
खरसिया। भूपदेवपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दर्रामुड़ा में दिनांक 13 अप्रैल 2025, दिन रविवार को पुलिस जन चौपाल का आयोजन किया गया। यह जन चौपाल भूपदेवपुर थाना प्रभारी सीताराम ध्रुव के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसका उद्देश्य ग्रामीणों को जागरूक करना और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम में ग्रामीणों को गांव में हो रहे आपराधिक गतिविधियों, पारिवारिक एवं सामाजिक लड़ाई-झगड़े, भूमि विवाद, मानवाधिकार उल्लंघन तथा साइबर अपराध जैसे मामलों के प्रति जागरूक किया गया।
थाना प्रभारी सीताराम ध्रुव ने ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी एप्प एवं संदिग्ध लिंक से बचाव के उपायों की जानकारी दी। साथ ही गांव में अवैध कच्ची महुआ शराब की बिक्री को रोकने के लिए सामूहिक प्रयास करने की अपील की। उन्होंने लैंगिक अपराध, पोक्सो एक्ट और यातायात नियमों की भी विस्तृत जानकारी देकर ग्रामीणों को सतर्क रहने का संदेश दिया...










