Kharsia

ग्राम दर्रामुड़ा में ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन, सारदा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड का सराहनीय योगदान
Kharsia, Raigarh

ग्राम दर्रामुड़ा में ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन, सारदा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड का सराहनीय योगदान

खरसिया। खरसिया के ग्राम दर्रामुड़ा में 6 अप्रैल 2025 से शुरू हुई ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन 16 अप्रैल 2025 को फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। इस आयोजन का नेतृत्व युवा क्रिकेट क्लब दर्रामुड़ा द्वारा किया गया, जिसमें क्षेत्र के युवाओं ने जबरदस्त उत्साह और समर्पण के साथ भाग लिया। आयोजन की खास बात यह रही कि इसमें ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें मंच देने का प्रयास किया गया, जिससे खेल भावना का विकास हो सके। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य गांवों के युवाओं को खेलों के माध्यम से जोड़ना और उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहन देना था। समापन समारोह और फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में सारदा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड कंपनी के प्लांट हेड राकेश कुमार, सीनियर जीएम अतित नामदेव, एचआर अधिकारी रतन, सिक्योरिटी हेड एल.पी. राव उपस्थित रहे। इनके साथ-साथ युवा नेता मुकेश पटेल, ग...
धार्मिक आस्था का केंद्र बना नहरपाली, श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए विधायक उमेश पटेल
Kharsia, Raigarh

धार्मिक आस्था का केंद्र बना नहरपाली, श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए विधायक उमेश पटेल

खरसिया। खरसिया के ग्राम नहरपाली में आज धर्म और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां श्रीमद्भागवत कथा के पावन अवसर पर खरसिया विधायक उमेश पटेल विशेष रूप से शामिल हुए। व्यास पीठ पर विराजमान कथावाचक पंडित नवल किशोर तिवारी जी महाराज से उन्होंने आशीर्वाद प्राप्त किया और धार्मिक आयोजन की गरिमा बढ़ाई। विधायक उमेश पटेल ने जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि “जहां भी धर्म-कर्म और भगवान की स्तुति-वंदना होती है, वहां निश्चित ही ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त होता है।” कथा स्थल पर पहुंचकर विधायक ने श्रद्धा भाव से कथा श्रवण भी किया और आयोजन समिति को इस पुण्य कार्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। आयोजन में क्षेत्रवासियों और ग्रामवासियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने यह सिद्ध कर दिया कि धर्मिक आयोजनों के प्रति लोगों की आस्था और जुड़ाव आज भी उतना ही गहरा है। कथा स्थल पर भक्ति और श्रद्धा का वातावरण...
श्रीमद्भागवत कथा में पहुंचे युवा कांग्रेस नेता मुकेश पटेल, लिया आशीर्वाद
Kharsia, Raigarh

श्रीमद्भागवत कथा में पहुंचे युवा कांग्रेस नेता मुकेश पटेल, लिया आशीर्वाद

खरसिया। खरसिया के ग्राम नहरपाली में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में आज क्षेत्र के युवा कांग्रेस नेता मुकेश पटेल अपने साथियों सहित शामिल हुए। कथा स्थल पर पहुंचकर उन्होंने श्रद्धा भाव से व्यास पीठ पर विराजमान पूज्य कथावाचक पंडित नवल किशोर तिवारी जी महाराज से आशीर्वाद लिया और धर्ममय वातावरण में भागीदारी निभाई। मुकेश पटेल के साथ लव-कुश पटेल, हिन्दू पटेल, दिनेश पटेल, भूषण निषाद, गिरीश राठिया, कृष्णा चंद पटेल, देवानंद पटेल, भागवत पटेल और सोनू पटेल भी कथा श्रवण हेतु उपस्थित रहे। इस दौरान पूरे वातावरण में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार देखने को मिला। ग्रामवासियों ने भी इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में भाग लिया। ...
थाना प्रभारी सीताराम ध्रुव के नेतृत्व में दर्रामुड़ा में हुआ ‘पुलिस जन चौपाल’ का आयोजन
Kharsia, Raigarh

थाना प्रभारी सीताराम ध्रुव के नेतृत्व में दर्रामुड़ा में हुआ ‘पुलिस जन चौपाल’ का आयोजन

खरसिया। भूपदेवपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दर्रामुड़ा में दिनांक 13 अप्रैल 2025, दिन रविवार को पुलिस जन चौपाल का आयोजन किया गया। यह जन चौपाल भूपदेवपुर थाना प्रभारी सीताराम ध्रुव के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसका उद्देश्य ग्रामीणों को जागरूक करना और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम में ग्रामीणों को गांव में हो रहे आपराधिक गतिविधियों, पारिवारिक एवं सामाजिक लड़ाई-झगड़े, भूमि विवाद, मानवाधिकार उल्लंघन तथा साइबर अपराध जैसे मामलों के प्रति जागरूक किया गया। थाना प्रभारी सीताराम ध्रुव ने ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी एप्प एवं संदिग्ध लिंक से बचाव के उपायों की जानकारी दी। साथ ही गांव में अवैध कच्ची महुआ शराब की बिक्री को रोकने के लिए सामूहिक प्रयास करने की अपील की। उन्होंने लैंगिक अपराध, पोक्सो एक्ट और यातायात नियमों की भी विस्तृत जानकारी देकर ग्रामीणों को सतर्क रहने का संदेश दिया...
स्व. जमुना बाई पटैल की पुण्य स्मृति में ग्राम दर्रामुड़ा की पावन भूमि पर 17 से 24 अप्रैल तक होगा श्री शिवमहापुराण कथा का आयोजन, कलश यात्रा के साथ होगी भव्य शुरुआत
Chhattisgarh, Kharsia, Raigarh, Raipur

स्व. जमुना बाई पटैल की पुण्य स्मृति में ग्राम दर्रामुड़ा की पावन भूमि पर 17 से 24 अप्रैल तक होगा श्री शिवमहापुराण कथा का आयोजन, कलश यात्रा के साथ होगी भव्य शुरुआत

खरसिया। खरसिया क्षेत्र के ग्राम दर्रामुड़ा में स्वर्गीय जमुना बाई पटैल की स्मृति में 17 अप्रैल से 24 अप्रैल 2025 तक श्री शिवमहापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन गौतम चौक के पास स्थित कथा स्थल पर प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से आयोजित होगा, जो शिव कृपा तक चलेगा। 17 अप्रैल को दोपहर 2 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिससे इस पावन कथा की शुभ शुरुआत होगी। इस सात दिवसीय श्री शिवमहापुराण कथा का वाचन परम श्रद्धेय पंडित दीपककृष्ण महाराज जी करेंगे, जो ग्राम घघरा, खरसिया के निवासी हैं और जिनकी शिक्षा श्रीधाम वृंदावन से हुई है। उनके आशीर्वचनों से श्रोताओं को आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति की अनुभूति होगी। कथा का सीधा प्रसारण दीपककृष्ण महाराज जी के यूट्यूब चैनल पर भी किया जाएगा, जिससे दूरस्थ श्रद्धालु भी कथा का लाभ ले सकेंगे। कथा आयोजन को लेकर ग्राम दर्रामुड़ा में तैयारियां ज़ोरों पर है...
खरसिया के ग्राम दर्रामुड़ा में ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता जोरों पर, फाइनल मुकाबला 16 अप्रैल को!
Kharsia, Raigarh

खरसिया के ग्राम दर्रामुड़ा में ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता जोरों पर, फाइनल मुकाबला 16 अप्रैल को!

खरसिया, 12 अप्रैल। खरसिया के ग्राम दर्रामुड़ा में चल रही ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता ने जोर पकड़ लिया है। अब तक 20 से 25 टीमें मैदान में अपनी किस्मत और हुनर आजमा चुकी हैं। दर्शकों की भारी भीड़ और खिलाड़ियों के उत्साह ने इस आयोजन को यादगार बना दिया है। खास बात यह है कि इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 16 अप्रैल को खेला जाएगा, जिसे लेकर स्थानीय ग्रामीणों में खासा उत्साह है। फाइनल में कौनसी टीमें आमने-सामने होंगी, यह देखना दिलचस्प होगा। ...
विधायक उमेश पटेल की तत्परता से कोंहारडीपा गांव में लगा नया ट्रांसफार्मर, तेज गर्मी में बिजली बहाल होने से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
Kharsia, Raigarh

विधायक उमेश पटेल की तत्परता से कोंहारडीपा गांव में लगा नया ट्रांसफार्मर, तेज गर्मी में बिजली बहाल होने से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

रायगढ़। खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिंजकोट के आश्रित ग्राम कोंहारडीपा में विगत दिनों ट्रांसफारमर खराब हो जाने से ग्रामीणों को तेज गर्मी के दिनों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। गांव में बिजली आपूर्ति ठप हो जाने से जनजीवन प्रभावित हो गया था। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए गांव के जागरूक कांग्रेस कार्यकर्ता रामकुमार राणा, होरी लाल पटैल, रोहित राणा, घांसीराम पटैल ने खरसिया विधायक उमेश पटेल से संपर्क किया और स्थिति से अवगत कराया। मामले को तुरंत संज्ञान में लेते हुए विधायक उमेश पटेल ने बिजली विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए कि ग्राम कोंहारडीपा में शीघ्र नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए और बिजली आपूर्ति पुनः बहाल की जाए। विधायक के त्वरित निर्देशों पर अमल करते हुए बिजली विभाग ने गांव में नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी, जिससे ग्रामीणों को ब...
खरसिया कांग्रेस परिवार ने 6 वर्षीय बालिका के साथ दुराचार व हत्या के विरोध में मोमबत्ती जलाकर जताया आक्रोश
Kharsia, Raigarh

खरसिया कांग्रेस परिवार ने 6 वर्षीय बालिका के साथ दुराचार व हत्या के विरोध में मोमबत्ती जलाकर जताया आक्रोश

खरसिया। दुर्ग जिले में एक 6 वर्षीय मासूम बालिका के साथ हुए दुराचार और हत्या की हृदयविदारक घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। इस अमानवीय कृत्य के विरोध में खरसिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (शहर/ग्रामीण) द्वारा मंगलवार को शहीद नंदकुमार पटेल स्मारक स्थल, रेस्ट हाउस के सामने मोमबत्ती जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। खरसिया कांग्रेस परिवार के सदस्यों ने इस दौरान दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत बालिका को श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर कांग्रेसजनों ने दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग करते हुए इस प्रकार की घटनाओं पर तत्काल और कठोर कार्रवाई की आवश्यकता जताई। उल्लेखनीय है कि इस घटना से समूचा प्रदेश स्तब्ध है और विभिन्न स्थानों पर जनता और राजनीतिक संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। खरसिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक उमेश पटेल के नेतृत्व में भी अभेदगढ़, खरसिया में दोषियों को फांसी...
चपले में स्काई एलॉयज का स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ
Kharsia, Raigarh

चपले में स्काई एलॉयज का स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

खरसिया, 07 अप्रैल। आज बायंग चौक, चपले की सुबह कुछ अलग थी। आम दिनों से हटकर, हवा में उम्मीद थी, आँखों में सुकून और चेहरों पर संतोष। वजह थी – विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित वह विशेष स्वास्थ्य शिविर, जिसमें 'स्काई एलॉयज एंड पावर लिमिटेड' ने न सिर्फ अपनी सामाजिक ज़िम्मेदारी निभाई, बल्कि सेहत को सम्मान देने का एक सार्थक प्रयास भी किया। संयंत्र प्रबंधक अर्जुन कुमार मालाकार और वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुरेश देवांगन की टीम ने न सिर्फ कर्मचारियों, बल्कि आसपास के ग्रामीणों को भी इस शिविर में आमंत्रित किया। यह सिर्फ एक औपचारिक आयोजन नहीं था, बल्कि एक आत्मीय संवाद था – शरीर से, जीवन से और उस जिम्मेदारी से जो एक संस्था अपने परिवेश के प्रति निभा सकती है। शिविर में रक्तचाप से लेकर मधुमेह तक, नेत्र परीक्षण से लेकर हीमोग्लोबिन जांच तक, कई ज़रूरी परीक्षण किए गए। जीवन रक्षक दवाएँ भी नि:शुल्क वितरित की ...
दर्रामुड़ा में ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
Kharsia, Raigarh

दर्रामुड़ा में ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

खरसिया। खरसिया के ग्राम दर्रामुड़ा में युवा क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ 06 अप्रैल 2025, रविवार को किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत दर्रामुड़ा के सरपंच, उपसरपंच, पंचगण एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। जानकारी के अनुसार, यह क्रिकेट प्रतियोगिता 16 अप्रैल 2025 को फाइनल मुकाबले के साथ संपन्न होगी। ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मंच देने की इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है। ...