रायगढ़ के श्री श्याम मंदिर चोरी का बड़ा खुलासा – रायगढ़ पुलिस ने 27 लाख की चोरी में शत-प्रतिशत संपत्ति की बरामद, 6 आरोपी गिरफ्तार
“जनसहयोग, सतर्कता और प्रयास की जीत”
एडिशनल एसपी,सीएसपी, पाँच थाना प्रभारी, साइबर सेल, ACCU और गठित विशेष टीम ने श्याम मंदिर की आस्था का लौटाया गौरव
रायगढ़ पुलिस के साथ साथ बिलासपुर रेंज से मुंगेली पुलिस एवं बिलासपुर पुलिस की विशेष टीम भी सहयोग में लगी रही
चोरी को अंजाम देकर रेलवे ट्रैक होते पैदल भागा था मुख्य आरोपी सारथी यादव
9 दिन, 1 मिशन पर फोक्स रही विशेष टीम–ओडिशा बॉर्डर से आरोपी को किया गिरफ्तार, वारदात की पूरी साजिश कबूली
आरोपी ने पत्नी और दोस्तों के साथ मिलकर अंजाम दिया सुनियोजित षड्यंत्र को - चोरी का माल बांटा और छिपाया
सीसीटीवी फुटेज, साइबर ट्रेसिंग और सघन दबिश में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी
रायगढ़, 23 जुलाई 2025 – रायगढ़ के प्रतिष्ठित श्री श्याम मंदिर से धार्मिक आभूषण और नकदी की हुई सनसनीखेज चोरी की गुत्थी को रायगढ़ पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में स...










