Kharsia

प्रदेश के स्कूलों में अब तब पुस्तक नहीं पहुंचना सरकार की विफलता – उमेश पटेल
Kharsia, Raigarh

प्रदेश के स्कूलों में अब तब पुस्तक नहीं पहुंचना सरकार की विफलता – उमेश पटेल

प्रदेश के विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है सरकार नंदेली/ खरसिया विधायक उमेश पटेल ने कहा है कि प्रदेश में 16 जून से स्कूल प्रारंभ हो गए हैं परन्तु जुलाई के अंत तक स्कूलों में पुस्तक नहीं पहुंचा है जो सरकार की बहुत बड़ी विफलता है और बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। भाजपा सरकार ने इस शिक्षा सत्र को मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता वर्ष घोषित किया है परन्तु गुणवत्ता का आलम यह है कि अभी तक स्कूलों में पुस्तक नहीं पहुंच पाया है। जुलाई के अंत तक स्कूलों में पुस्तक नहीं पहुंच पाने से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को भी परेशानियों का सामना कर पड़ रहा है। आने वाले समय में यूनिट टेस्ट चालू हो जाएंगे परन्तु बिना पुस्तक के किस आधार पर टेस्ट देंगे यह सोचनीय है। खरसिया विधायक उमेश पटेल ने आगे कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में भी पुस्तक को अभी तक सभी स्कूलों में नहीं पहुंचा पाया है जो सर...
ग्राम दर्रामुड़ा में सार्वजनिक झूला रथ यात्रा महोत्सव : कर्मा नृत्य, मांदर-झांझ से गूंजेगा भक्तिमय माहौल
Kharsia, Raigarh

ग्राम दर्रामुड़ा में सार्वजनिक झूला रथ यात्रा महोत्सव : कर्मा नृत्य, मांदर-झांझ से गूंजेगा भक्तिमय माहौल

खरसिया। ग्राम दर्रामुड़ा (गौतम चौक) में पहली बार 27 जुलाई 2025, दिन रविवार को सार्वजनिक झूला रथ यात्रा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह पावन आयोजन ग्रामवासियों की गहरी आस्था और भगवान श्रीहरि की कृपा से संपन्न होगा। रथ यात्रा की तैयारियां गांव के वरिष्ठजनों और युवाओं के सहयोग से बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ चल रही हैं। कार्यक्रम के तहत झूले के दर्शन, भजन-कीर्तन और रथ यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति की संभावना है। कर्मा नृत्य, मांदर और झांझ जैसी पारंपरिक छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां इस आयोजन को और भी आकर्षक बनाएंगी। महोत्सव में भुवनदास वैष्णव, खुलेश्वर दास वैष्णव और पीलादास वैष्णव आचार्य रूप में उपस्थित रहकर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराएंगे। ग्रामवासियों ने समस्त श्रद्धालुओं से अपील की है कि इस भक्तिमय आयोजन में सहभागी बनकर पुण्य लाभ अर्जित कर...
स्वामी आत्मानंद स्कूल चपले में पुस्तकें उपलब्ध, कन्हैया पटेल और तारेंद्र डनसेना की पहल रंग लाई
Kharsia, Raigarh

स्वामी आत्मानंद स्कूल चपले में पुस्तकें उपलब्ध, कन्हैया पटेल और तारेंद्र डनसेना की पहल रंग लाई

खरसिया, 26 जुलाई। खरसिया के ग्राम चपले में संचालित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मिडियम स्कूल में 16 जून से पढ़ाई शुरू हो चुकी है, लेकिन पुस्तकों की अनुपलब्धता के कारण बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में भारी परेशानी हो रही थी। बिना किताबों के बच्चे और शिक्षक असहाय महसूस कर रहे थे, जिससे अभिभावकों में भी चिंता बढ़ गई थी। इस गंभीर मुद्दे को लेकर पूर्व जनपद उपाध्यक्ष कन्हैया पटेल और युवा कांग्रेस नेता तारेंद्र डनसेना ने सक्रियता दिखाते हुए इस समस्या को जोर-शोर से उठाया। दोनों नेताओं ने बच्चों के भविष्य को प्राथमिकता देते हुए इस मुद्दे को तत्काल हल करने की मांग की, जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आया। 25 जुलाई को कन्हैया पटेल और तारेंद्र डनसेना ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मीडिया के माध्यम से इस मुद्दे को प्रमुखता से उजागर किया। दोनों नेताओं ने शिक्षा विभाग को चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर पुस्तकें उपलब...
रायगढ़ का नंबर वन डीजे राजेश कुनकुनी फिर रचेंगे इतिहास — कुनकुनी से बरगढ़ तक निकलेगी भव्य और ऐतिहासिक कांवड़ यात्रा, शिवभक्ति के जयघोष से गूंजेगा पूरा इलाका, तीसरे वर्ष भी दिखेगा आस्था, उत्साह और डीजे धमाल का महा संगम
Kharsia, Raigarh

रायगढ़ का नंबर वन डीजे राजेश कुनकुनी फिर रचेंगे इतिहास — कुनकुनी से बरगढ़ तक निकलेगी भव्य और ऐतिहासिक कांवड़ यात्रा, शिवभक्ति के जयघोष से गूंजेगा पूरा इलाका, तीसरे वर्ष भी दिखेगा आस्था, उत्साह और डीजे धमाल का महा संगम

खरसिया-रायगढ़। रायगढ़ जिले का सबसे फेमस और नंबर वन डीजे राजेश कुनकुनी, पिछले दो वर्षों की भांति इस वर्ष भी भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन करने जा रहे हैं। यह पावन यात्रा 27 जुलाई 2025 की रात 8 बजे ग्राम कुनकुनी से जल भरकर प्रारंभ होगी, जो पदयात्रा के रूप में जयघोष करते हुए बरगढ़ स्थित श्री सिद्धेश्वर नाथ मंदिर पहुंचेगी। वहाँ शिवभक्त 28 जुलाई की सुबह 5 बजे भगवान शिव को पवित्र जल अर्पित करेंगे। पिछले दो वर्षों की तरह इस वर्ष भी यात्रा को और अधिक भव्य व ऐतिहासिक बनाने की तैयारी जोरों पर है। आयोजन समिति ने समस्त श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों से इस धार्मिक आयोजन में सपरिवार शामिल होने की अपील की है। इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने में बड़ी संख्या में युवाओं की टीम पूरी निष्ठा से जुटी हुई है। सदस्यगण हैं : लव LIGHT, करन LIGHT, किशन यादव, शिव डनसेना, धरम साहू, कृष्णा केवट, बजरंग निषाद, राज सिदार,...
चपले के स्वामी आत्मानंद स्कूल में किताबों का संकट, पढ़ाई पर मंडराया खतरा
Kharsia, Raigarh

चपले के स्वामी आत्मानंद स्कूल में किताबों का संकट, पढ़ाई पर मंडराया खतरा

किताबें नहीं मिलीं तो होगा जोरदार आंदोलन : कन्हैया पटेल और तारेंद्र डनसेना का अल्टीमेटम रायगढ़। खरसिया के ग्राम चपले में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मिडियम स्कूल में पढ़ाई का सिलसिला 16 जून से शुरू हो चुका है, लेकिन बच्चों को अब तक किताबें नहीं मिली हैं। इस कमी के चलते छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिना किताबों के शिक्षक और बच्चे दोनों ही पाठ्यक्रम को समय पर पूरा करने में असमर्थ हैं। इस स्थिति ने अभिभावकों और स्थानीय लोगों में भी चिंता पैदा कर दी है, जो बच्चों के भविष्य को लेकर आशंकित हैं। स्कूल प्रबंधन की इस लापरवाही से नाराजगी बढ़ती जा रही है, क्योंकि किताबों के अभाव में शिक्षा की गुणवत्ता पर असर पड़ रहा है। इस मामले को लेकर खरसिया के पूर्व जनपद उपाध्यक्ष कन्हैया पटेल और युवा कांग्रेस नेता तारेंद्र डनसेना ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने स्कूल के ...
“ऑपरेशन सिपाही रक्षासूत्र” के तहत खरसिया बना देशभक्ति का केंद्र, हज़ारों बहनों ने सैनिक भाइयों के लिए भेजी राखियां, पूर्व सैनिकों और हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के सहयोग से हुआ भावुक आयोजन
Kharsia, Raigarh

“ऑपरेशन सिपाही रक्षासूत्र” के तहत खरसिया बना देशभक्ति का केंद्र, हज़ारों बहनों ने सैनिक भाइयों के लिए भेजी राखियां, पूर्व सैनिकों और हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के सहयोग से हुआ भावुक आयोजन

खरसिया। ऑपरेशन सिपाही रक्षासूत्र के तहत पूरे प्रदेश से 21 लाख राखी लेकर बॉर्डर पर तैनात फौजी भाइयों के लिए ले जाया जा रहा है। इसी कर्म में हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन द्वारा पूर्व सैनिक संगठन को खरसिया आमंत्रित किया गया था। जिसमें हजारों की संख्या में खरसिया नगर की हर घर से महिलाओं ने भाग लिया एवं रक्षासूत्र एवं मिट्टी लिफाफे में डालकर एकत्रित कर उन्हें भेट किया। उक्त कार्यक्रम आज स्पाइस ऑफ पंजाब ने संपन्न हुआ। जिसमें देश के वीर सपूत महेंद्र प्रताप सिंह राणा (राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सैनिक संगठन सिपाही पूर्व सैनिक महा सभा)  दीपक सिंह(अध्यक्ष पूर्व सैनिक संगठन कोरबा)। वारिज सिंह, (सचिव पूर्व सैनिक संगठन सिपाही) अपने अन्य साथियों साथ रक्षासूत्र रथ लेकर खरसिया पहुंचे। आज खरसिया नगर देशभक्ति और भावनात्मक संबंधों की मिसाल बना, जब “ऑपरेशन सिपाही रक्षासूत्र ” अभियान के अंतर्गत सैनिकों को सम्...
छत्तीसगढ़ के पारंपरिक तिहार ‘हरेली’ पर उमेश पटेल ने दी बधाई, जताया किसानों के प्रति सम्मान
Kharsia, Raigarh

छत्तीसगढ़ के पारंपरिक तिहार ‘हरेली’ पर उमेश पटेल ने दी बधाई, जताया किसानों के प्रति सम्मान

खरसिया। खरसिया विधायक उमेश पटेल ने छत्तीसगढ़ के पहले पारंपरिक तिहार हरेली के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों, विशेषकर किसान भाई-बहनों को गाड़ा-गाड़ा बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से अपने संदेश में छत्तीसगढ़ की लोकपरंपरा, खेती-किसानी और हरियाली से जुड़े इस त्यौहार को हमारी सांस्कृतिक पहचान का अहम हिस्सा बताया। उमेश पटेल ने छत्तीसगढ़ी में लिखा – "आप जम्मो संगवारी अऊ किसान भाई बहिनी मन ला हमर छत्तीसगढ़ के पहली पारंपरिक तिहार हरेली के गाड़ा गाड़ा बधाई अउ शुभकामना।" यह संदेश न सिर्फ एक औपचारिक शुभकामना है, बल्कि किसानों के प्रति उनके आत्मीय लगाव और आदर का भी प्रतीक है। हरेली पर्व विशेष रूप से ग्रामीण अंचलों में खेती-बारी से जुड़े उपकरणों की पूजा, बैल-गायों की सजावट और पारंपरिक खेलों के आयोजन के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि यह त्यौहार हमें अपनी मिट्टी, प...
खरसिया विधायक उमेश पटेल ने प्राकृतिक आपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर त्वरित राहत के दिए निर्देश
Kharsia, Raigarh

खरसिया विधायक उमेश पटेल ने प्राकृतिक आपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर त्वरित राहत के दिए निर्देश

खरसिया, 23 जुलाई। खरसिया विधायक उमेश पटेल ने आज पुसौर विकासखण्ड के ग्राम पुटकापुरी, कौवाताल और बासनपाली का दौरा कर प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों का हाल जाना। इन गांवों में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा ने भारी तबाही मचाई, जिसमें सैकड़ों पेड़, बिजली के खंभे और कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। विधायक उमेश पटेल ने संवेदनशीलता और तत्परता दिखाते हुए प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया और लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द मुआवजा प्रदान किया जाए। साथ ही, उन्होंने बिजली और पानी की व्यवस्था को तत्काल बहाल करने के लिए अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने का आदेश दिया। ग्रामीणों ने विधायक पटेल की इस पहल की सराहना की और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उमेश पटेल ने कहा, "हमारे लोग इस आपदा से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। हमारी प्राथमि...
राकेश केशरवानी बने भारतीय गौ क्रांति मंच छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष
Kharsia, Raigarh

राकेश केशरवानी बने भारतीय गौ क्रांति मंच छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष

खरसिया। भारतीय गौ क्रांति मंच (गोपाल मणी महराज) के तत्वाधान में रायपुर के बंजारी मंदिर गौशाला गुरुकुल विद्यालय में एक भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में संगठनात्मक विस्तार करते हुए गौसेवकों और पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य गौमाता की सेवा, रक्षा और सुरक्षा को जन आंदोलन का रूप देना था। इस मौके पर खरसिया के समर्पित गौसेवक राकेश केशरवानी को मंच का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया, जो उनके गौसेवा के प्रति समर्पण का सम्मान है। कार्यक्रम में हरि भाई जोशी, मनमंत शर्मा, प्रेमशंकर गौतिया और गोपाल जी सुल्तानिया जैसे विशिष्ट अतिथियों ने अपनी उपस्थिति से आयोजन को और गरिमामय बनाया। इन अतिथियों ने अपने प्रेरक उद्बोधन और मार्गदर्शन से उपस्थित गौसेवकों का उत्साह बढ़ाया। प्रांत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल और प्रांत महामंत्री राजा पांडेय की अ...
स्कूल परिसर से हटा विद्युत खंभा, विधायक उमेश पटेल की त्वरित पहल से बच्चों को मिली राहत
Kharsia, Raigarh

स्कूल परिसर से हटा विद्युत खंभा, विधायक उमेश पटेल की त्वरित पहल से बच्चों को मिली राहत

खरसिया : खरसिया के ग्राम पंचायत बड़े डूमरपाली के अम्बेडकर नगर मोहल्ला में स्थित स्कूल परिसर में लंबे समय से एक विद्युत खंभा बच्चों के लिए खतरे का सबब बना हुआ था। इस खंभे के कारण स्कूली बच्चों को हर समय दुर्घटना का डर सताता था। स्कूल के प्रधान पाठक मनी राम शोनी, शिक्षक पदमन चौहान और स्कूल समिति ने इस गंभीर समस्या को लेकर विद्युत विभाग को लिखित आवेदन दिया था। साथ ही, गांव की युवा समिति को भी इस मुद्दे से अवगत कराया गया। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय विधायक उमेश पटेल ने त्वरित कार्रवाई कर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाई। युवा समिति और स्कूल समिति के सदस्यों ने विधायक उमेश पटेल से मुलाकात कर इस समस्या को उनके समक्ष रखा। विधायक ने तुरंत विद्युत विभाग के अधिकारियों से फोन पर बात की और स्कूल परिसर से खंभा हटाने के लिए तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए। उनकी संवे...