Kharsia

सत्ता में मदहोश जिला पंचायत सदस्य का पति! सारडा एनर्जी गेट पर कार अड़ाकर किया चक्का जाम, एसडीएम तक फंसे ट्रैफिक में
Kharsia, Raigarh

सत्ता में मदहोश जिला पंचायत सदस्य का पति! सारडा एनर्जी गेट पर कार अड़ाकर किया चक्का जाम, एसडीएम तक फंसे ट्रैफिक में

रायगढ़। गुरुवार को खरसिया के दर्रामुड़ा स्थित सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स (एसकेएस पावर) में इंक्रीमेंट को लेकर हंगामा हो गया। स्थानीय कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि प्लांट प्रबंधन इसमें भेदभाव कर रहा है। भाजपा और कांग्रेस के कुछ लोकल नेता भी पहुंच गए। भाजपा नेता और जिला पंचायत सदस्य पति ने तो अपनी गाड़ी ही प्लांट गेट पर अड़ा दी। कई घंटे तक प्लांट गेट के बाहर रोड पर भारी वाहनों की कतार लगी रही। उद्योगों में रोजगार को लेकर हंगामा होना स्वाभाविक है। लेकिन कार्यरत कर्मचारियों ने इंक्रीमेंट को लेकर बवाल किया है। खरसिया के दर्रामुड़ा में सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स का प्लांट है। पूर्व में यह प्लांट एसकेएस पावर के नाम से जाना जाता था। गुरुवार को कर्मचारियों के दो गुटों ने हंगामा कर दिया। एक गुट ने आरोप लगाया कि कंपनी ने इंक्रीमेंट देने में भेदभाव किया है। इस वजह से अचछा काम कर रहे कर्मचारियों के साथ ...
सारडा एनर्जी में विश्वकर्मा पूजा का भव्य आयोजन, उत्साह के साथ मूर्ति विसर्जन संपन्न
Kharsia, Raigarh

सारडा एनर्जी में विश्वकर्मा पूजा का भव्य आयोजन, उत्साह के साथ मूर्ति विसर्जन संपन्न

खरसिया, 19 सितंबर। खरसिया के ग्राम बिंजकोट-दर्रामुड़ा स्थित सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड के परिसर में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। बुधवार, 17 सितंबर को सुबह 9:30 बजे फायर एंड सेफ्टी बिल्डिंग में पारंपरिक विधि-विधान के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर कंपनी के अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिवारजन एकजुट होकर इस पावन आयोजन में शामिल हुए। श्रम, समर्पण और प्रगति के प्रतीक भगवान विश्वकर्मा की पूजा में सभी ने कार्यक्षेत्र में सुरक्षा, समृद्धि और सफलता की कामना की। पूजन और हवन के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधक, सहयोगी साझेदार और बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे, जिससे वातावरण भक्ति और उत्साह से सराबोर रहा। सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड ने इस आयोजन को अपनी परंपरा और कर्मचारी कल्याण के प्रति प्रत...
रायगढ़ कांग्रेस के कार्यकर्ता पहुंचे थाना, भाजपा नेताओं पर कार्यवाही की मांग
Kharsia, Raigarh

रायगढ़ कांग्रेस के कार्यकर्ता पहुंचे थाना, भाजपा नेताओं पर कार्यवाही की मांग

खरसिया विधायक उमेश पटेल के छवि धूमिल करने का लगाया आरोप रायगढ़। सोशल मीडिया/ प्रिंट मीडिया में रायगढ़ पुसौर व अन्य स्थानों के भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा खरसिया विधायक उमेश पटेल की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से अशोक चिन्ह के अपमान को लेकर की गई अनर्गल निराधार टिप्पणी के मामले को लेकर रायगढ़ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता ने सिटी कोतवाली पहुंच कर भाजपा नेताओं पर प्राथमिकता दर्ज कराने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। जिसमें जिला कांग्रेस ग्रामीण व शहर अध्यक्ष द्वय नगेन्द्र नेगी व अनिल शुक्ला, पूर्व विधायक प्रकाश नायक, वरिष्ठ नेता दीपक पाण्डेय, अरुण गुप्ता, महामंत्री शाखा यादव, विकास शर्मा, आशीष शर्मा, अनिल अग्रवाल चीकू, राकेश पांडेय, सत्यप्रकाश शर्मा , महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी चौहान, पूर्व महापौर जानकी काटजू, यशोदा कश्यप, संजुक्ता सिंग, बिनु बेगम, दयाराम धुर्वे, रामलाल पटेल, यतीश गांधी,...
अशोक चक्र अपमान का आरोप बेबुनियाद, भाजपा यात्रा की सफलता से बौखलाई : नगेंद्र नेगी
Kharsia, Raigarh

अशोक चक्र अपमान का आरोप बेबुनियाद, भाजपा यात्रा की सफलता से बौखलाई : नगेंद्र नेगी

रायगढ़। कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही एक तस्वीर पर भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया है कि यात्रा के दौरान उपयोग किए गए पोस्टर में राष्ट्रीय प्रतीक अशोक चक्र का अपमान किया गया है। तस्वीर में कांग्रेस विधायक उमेश पटेल जीप के बोनट पर बैठे दिखाई दे रहे हैं, जिसके नीचे लगे पोस्टर को लेकर यह विवाद खड़ा किया गया है। इस मामले में जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ (ग्रामीण) के अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। नेगी ने कहा- यात्रा में उमड़े जनसैलाब से भाजपा बौखला गई और उसने झूठे आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश की है। यह आरोप न केवल तथ्यहीन है बल्कि भाजपा की ओछी राजनीति का प्रमाण भी है। उन्होंने आगे कहा- संविधान में राष्ट्रीय प्रतीक अशोक चक्र के जो मापदंड दिए गए हैं, यदि भाजपा नेता उन्हें पढ़ लेते या सर्च कर लेते तो इस प्रकार के आरोप कभी न...
जबलपुर में एकल अभियान के तहत सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन, पूर्व सैनिक रविशंकर वैष्णव सम्मानित
Kharsia, Raigarh

जबलपुर में एकल अभियान के तहत सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन, पूर्व सैनिक रविशंकर वैष्णव सम्मानित

रायगढ़, 18 सितंबर 2025। रायगढ़ जिले के खरसिया अंचल के ग्राम जबलपुर में एकल अभियान के तहत एक भव्य सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खरसिया शहर के सेवानिवृत्त सैनिक श्री रविशंकर वैष्णव को एकल अभियान अंचल रायगढ़ केंद्र घरघोड़ा की समस्त समिति द्वारा सम्मानित किया गया। श्री वैष्णव को एकल प्रतिमा, शाल, श्रीफल और पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। यह कार्यक्रम जबलपुर गांव में संचालित एकल विद्यालय और एकल ग्रामोत्थान मशीन सिलाई सेंटर के परिसर में आयोजित हुआ, जहां स्थानीय समुदाय और एकल अभियान के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह में अंचल अध्यक्ष श्री मनबोध बेहरा, अंचल संरक्षक व संभाग प्राथमिक शिक्षा सदस्य श्री राजीव कुमार दुबे, नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन रायगढ़ के संस्थापक श्री श्याम गुप्ता, प्रांत अधिकारी (महिला समन्वय) श्रीमती अनुषा कतोरे, प्रचारक विभाग रायगढ़ क...
खरसिया तहसील प्रांगण में जलभराव से आमजन बेहाल, कार्यालय में प्रवेश बना चुनौती
Kharsia, Raigarh

खरसिया तहसील प्रांगण में जलभराव से आमजन बेहाल, कार्यालय में प्रवेश बना चुनौती

खरसिया। तहसील कार्यालय परिसर में लगातार जलभराव से अधिकारी, कर्मचारी और आम नागरिकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। कार्यालय में कामकाज के लिए आने वाले लोगो को किचड़ और पानी को पार कर अंदर जाना पड़ रहा है। बारिश थमने के बाद भी पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से समस्या बनी हुई है।स्थानीय नागरिकों ने बताया कि हमेशा जलभराव के बावजूद जिम्मेदार विभागों ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। जलभराव से दफ्तर में आने-जाने वालों के साथ-साथ रिकॉर्ड और दस्तावेजों को भी नुकसान पहुंचने का खतरा है। लोगों ने प्रशासन से तत्काल जल निकासी और स्थायी समाधान की मांग की है। ...
सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड में श्रद्धा और उत्साह के साथ विश्वकर्मा पूजा सम्पन्न
Kharsia, Raigarh

सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड में श्रद्धा और उत्साह के साथ विश्वकर्मा पूजा सम्पन्न

रायगढ़-खरसिया, 17 सितम्बर। खरसिया के ग्राम बिंजकोट-दर्रामुड़ा स्थित सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड परिसर में बुधवार को विश्वकर्मा पूजा का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर कंपनी के अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिवारजन एकत्रित होकर भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना में शामिल हुए। पूजा कार्यक्रम सुबह 9:30 बजे फायर एंड सेफ्टी बिल्डिंग में पारंपरिक विधि-विधान से संपन्न हुआ। भगवान विश्वकर्मा को श्रम, समर्पण और प्रगति का प्रतीक मानते हुए सभी ने अपने कार्यक्षेत्र में सुरक्षा, समृद्धि और सफलता की कामना की। हवन और पूजन के बाद उपस्थितजनों को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधकगण, सहयोगी साझेदार और बड़ी संख्या में कर्मचारीगण मौजूद रहे। इस दौरान वातावरण श्रद्धा और उल्लास से भरा रहा। सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड की ओर से सभी को शुभकामनाएं देत...
आईटीआई खरसिया में रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रारंभ
Kharsia, Raigarh

आईटीआई खरसिया में रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रारंभ

आवेदक 21 सितम्बर तक कर सकते है ऑनलाईन आवेदन रायगढ़, 17 सितम्बर 2025/ संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण नवा रायपुर द्वारा सप्तम एवं अष्टम चरण की कॉउसिलिंग शेड्यूल जारी की गई है। जिसके आधार पर शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था खरसिया, जिला-रायगढ़ में प्रवेश सत्र 2025-26 एवं 2025-27 के लिये रिक्त सीटो में प्रवेश लिया जाना है। जिसमं व्यवसाय- फिटर-02 सीट, सेविंग टेक्नालॉजी-33सीट, वेल्डर-20 सीट एवं कोपा हेतु 04 सीट रिक्त है। ऑनलाईन आवेदन पंजीयन की प्रक्रिया 21 सितम्बर 2025 की रात 11.59 बजे तक अभ्यर्थी द्वारा किया जा सकता है। अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर या फिर निकटतम च्वाईस सेंटर के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। प्रवेश हेतु 10वी की अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड स्थानांतरण प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साईज फोटो की छायाप्रति प्रस्तुत करनी होगी। प्रवेश प्रक्रिया शासन द्व...
सचिन पायलट ने रायगढ़ से शुरू किया हस्ताक्षर अभियान का आगाज
Kharsia, Raigarh

सचिन पायलट ने रायगढ़ से शुरू किया हस्ताक्षर अभियान का आगाज

रायगढ़। देश भर में मतदाता सूचियों में गड़बडिय़ों और चुनावी पारदर्शिता की मांग को लेकर कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में बड़ा राजनीतिक अभियान छेड़ दिया है। पार्टी ने रायगढ़ से अपने प्रदेशव्यापी आंदोलन ‘वोट अधिकार यात्रा’ की शुरुआत की, जिसका नारा है,-वोट चोर, गद्दी छोड़। रायगढ़ जिले में इस आंदोलन की कमान खरसिया विधायक और पूर्व मंत्री उमेश पटेल के हाथों में रही, जबकि प्रदेश स्तर पर इसकी अगुवाई प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट कर रहे हैं। यात्रा का औपचारिक आगाज रायगढ़ के सत्तीगुड़ी चौक में हस्ताक्षर अभियान से हुआ, जहां सचिन पायलट, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व मंत्री उमेश पटेल, वरिष्ठ नेता मोहन मरकाम और शिव डहरिया, विधायक लालजीत सिंह राठिया, देवेंद्र यादव, विद्यावती सिदार, चातुरीनंद, उत्तरी जांगड़े, कविता प्राण लहरे और रायगढ़ प्रभारी जरिता लैतफलांग सहित कई नेताओं ने दस्तखत कर...
खरसिया में चंद्रा क्रशर उद्योग की लापरवाही : सड़कों पर बिखर रहा गीला फ्लाई ऐश, हादसों का खतरा बढ़ा.. Watch Video
Kharsia, Raigarh

खरसिया में चंद्रा क्रशर उद्योग की लापरवाही : सड़कों पर बिखर रहा गीला फ्लाई ऐश, हादसों का खतरा बढ़ा.. Watch Video

खरसिया, 16 सितंबर। खरसिया के ग्राम बिंजकोट-दर्रामुड़ा में स्थित सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड कंपनी से फ्लाई ऐश ढोने वाली चंद्रा क्रशर उद्योग नगझर की हाईवा गाड़ी (क्रमांक CG-11 BD-8204) ने एक बार फिर अपनी लापरवाही से स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। आज दिनांक 16 सितंबर की सुबह लगभग 10:30 बजे कंपनी से गीला फ्लाई ऐश लेकर निकली इस गाड़ी से सड़क पर राखड़ बिखरता हुआ देखा गया, जिसका वीडियो भी सामने आया है। यह मार्ग कुर्रूभांठा से जामपाली फाटक और दर्रामुड़ा बाजार चौक होते हुए कंपनी तक जाता है, जो क्षेत्र का मुख्य मार्ग है। चंद्रा क्रशर उद्योग नगझर की गाड़ी की तेज रफ्तार और लापरवाही से सड़क पर गीला फ्लाई ऐश गिरने से न केवल सड़क खराब हो रही है, बल्कि पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है। चंद्रा क्रशर उद्योग नगझर की इस लापरवाही का यह पहला मामला नहीं है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस उद्...