छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू ने मचाया हड़कंप, 1 की मौत; दो नए मरीज मिले
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्वाइन फ्लू से इलाज के दौरान 33 साल की युवती की मौत हो गई। यहां स्वाइन फ्लू के दो और नए मरीजों का भी पता चला है। ताजा केस सामने आने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। गौरतलब है कि राज्य में अब तक स्वाइन फ्लू के 12 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। इसमें से दो मरीज बिलासपुर शहर के ही हैं। अब तक स्वाइन फ्लू के 96 सकारात्मक केस सामने आ चुके हैं।राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि हम लोग ये पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि अब तक कितने लोग स्वाइन फ्लू से संक्रमित हैं। हमारे पास जांच के दायरे को बढ़ाने के लिए पर्याप्त उपकरण हैं। अगर कोई भी अप्रिय स्थिति पैदा होती है, तो उससे निपटने के लिए हमारे चिकित्सकों की पूरी टीम तैयार है।छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं जिससे आम लोग डरे हुए हैं। वहीं, प्रशासन की ओर स...










