Tag: chhattisgarh/raipur

छत्तीसगढ़ नगरीय निकायों में तय हुआ आरक्षण, जानिए किस वर्ग का कहां होगा मेयर? देखें लिस्ट
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ नगरीय निकायों में तय हुआ आरक्षण, जानिए किस वर्ग का कहां होगा मेयर? देखें लिस्ट

छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव के लिए आखिरकार आरक्षण प्रक्रिया शुरू हो गई है। रायपुर के दीन दयाल ऑडिटोरियम में 14 नगर निगम, 53 नगर पालिका और 125 नगर पंचायत मिलाकर कुल 192 नगरीय निकाय के लिए लॉटरी पद्धति से हो रही आरक्षण की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जानिए रायपुर, बिलासपुर और भिलाई समेत अन्य नगर निगम के बारे में, कहां-किस वर्ग समूह को आरक्षित किया गया है।रायपुर नगर निगम महिला के लिए आरक्षित हुआ है। बिलासपुर नगर निगम OBC आरक्षित किया गया है। वहीं भिलाई नगर निगम OBC के लिए आरक्षित की गई। दुर्ग नगर निगम OBC महिला के लिए आरक्षित, भिलाई-चरौदा भी OBC के लिए आरक्षित की गई। रिसाली अनुसूचित जाति महिला के लिए और रायगढ़ नगर निगम SC के लिए आरक्षित। अंबिकापुर नगर निगम ST के लिए आरक्षित किया गया।ये भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ 7 January 2025 का वेदर और AQI: न्यूनतम तापमान 14.42°C, जानें कैसा रहेगा शहर में आज का म...
बीजापुर में मारे गए 8 पुलिसकर्मियों में से 5 थे पूर्व नक्सली, माओवादी विचारधारा छोड़ पुलिस में हुए थे भर्ती
Chhattisgarh

बीजापुर में मारे गए 8 पुलिसकर्मियों में से 5 थे पूर्व नक्सली, माओवादी विचारधारा छोड़ पुलिस में हुए थे भर्ती

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सोमवार को माओवादी विस्फोट में मारे गए आठ सुरक्षाकर्मियों में से पांच सुरक्षाकर्मी नक्सलवाद छोड़कर पुलिस बल में शामिल हुए थे। इस बारे में मंगलवार को जानकारी देते हुए बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बताया कि विस्फोट में मारे गए जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के हेड कांस्टेबल बुधराम कोरसा और कांस्टेबल डूम्मा मरकाम, पंडरू राम एवं बामन सोढ़ी तथा बस्तर फाइटर्स के कांस्टेबल सोमडू वेट्टी सुरक्षाबल में शामिल होने से पहले नक्सली के रूप में सक्रिय थे। वे आत्मसमर्पण करने के बाद पुलिस में शामिल हुए थे।सुंदरराज ने बताया कि कोरसा और सोढ़ी बीजापुर जिले के निवासी थे, जबकि तीन अन्य पड़ोसी दंतेवाड़ा जिले के थे। उन्होंने बताया कि पिछले साल सात जिलों वाले बस्तर क्षेत्र में 792 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था।जिले के कुटरू थाना क्षेत्र के अंबेली गांव के पास सुरक्षाकर...
छत्तीसगढ़ की विधायक रायमुनि भगत की ईसा मसीह पर विवादित टिप्‍पणी, कोर्ट ने भेजा नोटिस
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ की विधायक रायमुनि भगत की ईसा मसीह पर विवादित टिप्‍पणी, कोर्ट ने भेजा नोटिस

जशपुर विधायक रायमुनि भगत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ईसा मसीह पर विवादित टिप्पणी के आरोप में उन पर केस दर्ज हो गया है। जशपुर जिला न्यायालय ने परिवाद की सुनवाई करते हुए उनके खिलाफ कंप्लेन दर्ज करने के आदेश दिए हैं।Krishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, जशपुरWed, 8 Jan 2025 02:35 PM ShareFollow Us onछत्तीसगढ़ के जशपुर से विधायक रायमुनि भगत पर एक साल बाद FIR दर्ज की गई है। भाजपा विधायक ने ईसा मसीह के खिलाफ विवादित टिप्‍पणी की थी। इसके बाद थाने में जब इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई तब कोर्ट में 10 दिसंबर 2024 को याचिका दायर की गई थी। सुनवाई के बाद विधायक को नोटिस देकर 10 जनवरी को कोर्ट में अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है। विधायक की टिप्पणी से लोगों में नाराजगी है।बढ़ सकती हैं मुश्किलेंप्रभु ईसा मसीह पर विवादित टिप्‍पणी के लिए भाजपा विधायक राममुनि भगत मुश्किलें बढ़ सकती हैं। विधायक पर बीएन...
कंस्ट्रक्शन बोर्ड लगा बेचता था ड्रग्स, छत्तीसगढ़ पुलिस ने जब्त की 2 करोड़ की प्रॉपटी
Chhattisgarh

कंस्ट्रक्शन बोर्ड लगा बेचता था ड्रग्स, छत्तीसगढ़ पुलिस ने जब्त की 2 करोड़ की प्रॉपटी

छत्तीसगढ़ पुलिस ने कथित अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर संजीव छाबड़ा उर्फ सुच्चा की 2 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त की है। पुलिस का दावा है कि आरोपी कंस्ट्रक्शन का बोर्ड लगाकर नशे का कारोबार करता था।Krishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, बिलासपुरWed, 8 Jan 2025 11:29 PM ShareFollow Us onछत्तीसगढ़ की बिलासपुर पुलिस ने कथित अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर संजीव छाबड़ा उर्फ सुच्चा की 2 करोड़ की संपत्ति जब्त की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी कंस्ट्रक्शन का बोर्ड लगाकर नशे का कारोबार करता था। आरोपी ने कथित तौर पर दो नंबर से कमाए पैसों से बड़ा एम्पायर खड़ा किया। आरोपी ने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, हरियाणा और महाराष्ट्र में संपत्तियां बनाई हैं। पुलिस ने जब्त प्रॉपर्टी को लेकर आगे की कार्रवाई के लिए फाइल (प्रतिवेदन) सफेमा कोर्ट मुंबई भेजा है।ड्रग्स तस्करी के खिलाफ बिलासपुर पुलिस की यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही ...
महादेव सट्टा ऐप मामला; केजरीवाल-सिसोदिया केस का उदाहरण दे मांगी जमानत, HC ने दिया यह फैसला
Chhattisgarh

महादेव सट्टा ऐप मामला; केजरीवाल-सिसोदिया केस का उदाहरण दे मांगी जमानत, HC ने दिया यह फैसला

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर अनिल अग्रवाल के भाई अमित कुमार अग्रवाल की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। सालभर से जेल में बंद आरोपी के खिलाफ रायपुर सहित देश के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं। जिसके बाद कोर्ट ने उसके खिलाफ पर्याप्त सबूत होने के कारण उसे जमानत पर छोड़ने से इनकार कर दिया। आरोपी के वकील ने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के मामले में सुप्रीम कोर्ट के दिए फैसले का उदाहरण देते हुए जमानत देने की मांग की थी।महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर अनिल अग्रवाल के भाई अमित कुमार अग्रवाल को एंटी करप्शन ब्यूरो ने हवाला मामले में 12 जनवरी 2024 को गिरफ्तार किया था। मामले में मई 2024 में ईडी ने अलग से प्रकरण दर्ज किया था। जिसके बाद जेल में बंद आरोपी अमित अग्रवाल ने हाईकोर्ट में जमानत आवेदन प्रस्तुत किया था। आवेदन में उसने बताया कि दर्ज FIR में आवेदक का नाम नहीं है और उसे झूठे...
छत्तीसगढ़ में 19 भाजपा जिलाध्यक्षों के नाम घोषित, जानिए किस जिले में किसे मिली कमान?
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में 19 भाजपा जिलाध्यक्षों के नाम घोषित, जानिए किस जिले में किसे मिली कमान?

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के संगठन चुनाव जारी है। इसके तहत बूथ और मंडल चुनाव होने के बाद जिला स्तर की इकाइयों के निर्वाचन की प्रक्रिया चल रही है। इसी कड़ी में प्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी खूबचंद पारख ने केंद्रीय नेतृत्व से अनुमति मिलने के बाद सोमवार को 19 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति और कर दी।भाजपा संगठन द्वारा अब तक 34 जिलों के जिलाध्यक्षों की घोषणा की जा चुकी है। दरअसल 15 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति तो 5 जनवरी को कर दी गई थी, इसके बाद सोमवार को 19 जिलों के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति भी कर दी गई। हालांकि राजनांदगांव और कवर्धा जिले में अध्यक्षों की नियुक्ति अभी भी नहीं हो पायी है। दरअसल इन दोनों जगहों पर एक से ज्यादा दावेदार होने की वजह अध्यक्ष पद के नाम पर एक राय नहीं बन पा रही है। ऐसे में 8 या 9 जनवरी को बचे हुए नामों की घोषणा हो सकती है।बता दें कि आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को ...
पत्रकार हत्याकांड के आरोपी की फर्म की GST जांच, 2 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा; जांच में मिला ये सब
Chhattisgarh

पत्रकार हत्याकांड के आरोपी की फर्म की GST जांच, 2 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा; जांच में मिला ये सब

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उन पर शासन का शिकंजा कसता जा रहा है। जीएसटी की टीम ने इस वारदात के मुख्य आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर की फर्म पर छापेमार कार्रवाई की है, इस दौरान जांच में 2 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी का खुलासा हुआ है। साथ ही इस मामले में वाणिज्यिक कर विभाग भी जांच भी कर रहा है। सीमेंट-सरिया की खरीदारी दिखाकर बड़ी राशि का आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) लेने की बात सामने आई है।राज्य वाणिज्यिक कर विभाग ने बीजापुर जिले में सड़क निर्माण करने वाली फर्म मेसर्स सुरेश चंद्राकर के परिसरों का 27 दिसंबर को निरीक्षण किया था। शुरुआती जांच में यह तथ्य सामने आया था कि फर्म ने विगत वित्तीय वर्षों में 2 करोड़ रुपए से अधिक की राशि का अपात्र इनपुट टैक्स क्रेडिट लिया है। विभाग की जांच में पता चला है कि फर्म ने विगत वर्षों में पात्रता...
ईडी का दावा, छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री लखमा ने घोटाले की रकम का किया इस्तेमाल
Chhattisgarh

ईडी का दावा, छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री लखमा ने घोटाले की रकम का किया इस्तेमाल

ईडी ने सोमवार को दावा किया कि उसने ऐसे सबूत जुटाए हैं, जिनसे पता चलता है कि छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायक कवासी लखमा ने कथित शराब घोटाले से अर्जित अपराध की आय का इस्तेमाल किया। ईडी ने धनशोधन मामले की जांच के तहत 28 दिसंबर को राज्य के रायपुर, सुकमा और धमतरी जिलों में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और उनके बेटे हरीश लखमा के परिसरों पर छापे मारे थे। ईडी ने एक बयान में कहा कि तलाशी अभियान लखमा के आवासीय परिसर में चलाया गया जो आबकारी मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान कथित तौर पर अपराध की आय के मुख्य प्राप्तकर्ता थे। ईडी ने कहा कि तलाशी अभियान के परिणामस्वरूप, घोटाले की संबंधित अवधि के दौरान कवासी लखमा द्वारा अपराध की आय के इस्तेमाल से संबंधित सबूत जुटाए गए हैं। ईडी ने आरोप लगाया है कि लखमा को शराब घोटाले से अर्जित अपराध की आय से मासिक आधार पर बड़ी मात्रा में नकदी मिलती थी। ईडी के अनुसार...
तेरा बाप बोल रहा हूं… गाली देते हुए BJP MP का वीडियो वायरल
Chhattisgarh

तेरा बाप बोल रहा हूं… गाली देते हुए BJP MP का वीडियो वायरल

छत्तीसगढ़ की कांकेर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद भोजराज नाग का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उन्हें ठेकेदार से गाली-गलौच करते हुए सुना जा सकता है। अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले सांसद एक बार फिर विवादों में फंस गए हैं। वायरल वीडियो में वह भीड़ के सामने एक ठेकेदार को गाली दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा वीडियो 28 दिसंबर का है जब भाजपा सांसद रावघाट इलाके के दौरे पर गए थे। उन्हें फोन पर गुस्सा करते हुए देखा जा सकता है। वे कहते हैं, 'रे बे, से बात करता है... कौन है बे?' जब दूसरी तरफ से व्यक्ति ने पूछा, 'आप कौन हैं?', तो सांसद ने गुस्से में अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए जवाब दिया, 'तेरा बाप बोल रहा हूं।' इसके बाद बातचीत में दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। फ्री प्रेस जर्नल के अनुसार, माना जा रहा है कि यह विवाद सांस...
छ्त्तीसगढ़ में ED का बड़ा ऐक्शन, कांग्रेस नेता के घर छापेमारी
Chhattisgarh

छ्त्तीसगढ़ में ED का बड़ा ऐक्शन, कांग्रेस नेता के घर छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छत्तीसगढ़ में कथित शराब घोटाले से जुड़े मामले में छापेमारी की। ईडी ने धनशोधन जांच के तहत शनिवार को राज्य के कांग्रेस विधायक और पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, उनके बेटे और कुछ अन्य के परिसरों पर छापेमारी की। इस मामले की जानकारी देते हुए ईडी ने बताया कि धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत कुल सात परिसरों की तलाशी ली जा रही है। इनमें रायपुर स्थित लखमा का आवास और सुकमा जिले में उनके बेटे हरीश लखमा के परिसर के अलावा कुछ संबंधित व्यक्तियों के परिसर भी शामिल हैं।परेशान किया जा रहा है: कांग्रेसकांग्रेस की प्रदेश इकाई ने आरोप लगाया कि ये छापे शहरी निकाय और पंचायत चुनावों से पहले विपक्षी पार्टी के नेताओं को परेशान करने की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की साजिश का हिस्सा हैं। कवासी लखमा (71) कोंटा विधानसभा सीट से छह बार के विधायक हैं और पिछली कांग्रेस सरकार म...