ज्यादा हेकड़ी में रहोगे तो बाहर फेंकवा देंगे; छत्तीसगढ़ के मंत्री का VIDEO वायरल
छत्तीसगढ़ के उद्योग और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन का महिला प्रदर्शनकारियों को कथित तौर पर समझाइश देने का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह कहते नजर आ रहे हैं कि ज्यादा हेकड़ी में रहोगे तो बाहर फेंकवा देंगे।Krishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, रायपुरTue, 14 Jan 2025 04:46 PM ShareFollow Us onछत्तीसगढ़ के उद्योग और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में वह विरोध कर रही महिलाओं से कहते नजर आ रहे हैं कि ज्यादा हेकड़ी में रहोगे तो बाहर फेंकवा देंगे। इस बयान को लेकर सूबे की सियासत तेज हो गई है। कृषि मंत्री रामविचार नेताम और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन एक कार्यक्रम में शिरकत करने कोरबा जिले के दौरे पर थे। इसी दौरान मंत्रियों को महिलाओं ने घेर लिया था।कोरबा दौरे के दौरान रास्ते में फ्लोरा मैक्स कंपनी की पीड़ित महिलाओं ने दोनों मंत्रियों का काफि...










