छत्तीसगढ़ में 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं; बौछारें पड़ने का यलो अलर्ट, किन जिलों में बारिश?
Chhattisgarh Mausam: मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।Krishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तानSat, 29 March 2025 05:15 PM ShareFollow Us onछत्तीसगढ़ में इस हफ्ते मौसम में बड़ी उठापटक देखी जाएगी। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में आने वाले दिनों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। हवा की स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक देखी जा सकती है। उत्तर-पश्चिम भारत के अलग-अलग हिस्सों में भी तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों के दौरान मध्य भारत में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने और उसके बाद के दिनों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना जताई है।मौसम विभाग की मानें तो छत्तीसगढ़ में अगले तीन दि...










