मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के दौरान रायपुर, दुर्ग-भिलाई, राजनांदगांव में आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना जताई है। इन जिलों में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।
मौसम विभाग ने बस्तर, सरगुजा और रायपुर संभाग के 17 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ अंधड़ चलने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। मौसम में आए बदलाव से अधिकतम तापमान में गिरावट है।
छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर एंटी नक्सल ऑपरेशन में निकले जवानों पर माओवादियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया। इस अटैक में 5 जवान शहीद हो गए। जवाबी कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बल के जवानों ने 10 माओवादियों को भी मार गिराया गया
Chhattisgarh Mausam: पश्चिमी विक्षोभ के चलते छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश और आंधी चलने का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा मौसम…
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नक्सली रैसिंग साल 2009 में राजनांदगांव के मदनवाड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस दल पर हमला तथा 2011 में गरियाबंद जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश पवार के काफिले पर हमला करने की घटना में शामिल था।
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक बढ़ोतरी होने की संभावना है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया। सुरक्षाबल अधिकारियों ने बताया कि जुगाड़ थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की सूचना के बाद शुक्रवार को सुरक्षाबल के जवानों को गश्त में रवाना किया गया था।
चार दिन पहले पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा था, 'जब हमारी सरकार थी तो हमने प्रस्वात रखा था कि यहां बैराज बने, इस मामले में डबल इंजन की सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। अगर सरकार बैराज बनाती है तो आने वाले सालों तक बस्तर में पानी की कमी नहीं होगी।'