6 हजार करोड़ रुपए के महादेव सट्टा ऐप मामले में ईडी ने सौरभ चंद्राकर को गिरफ्तार किया, सात दिन की रिमांड मिली
यह मामला छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस की पिछली सरकार के कार्यकाल में सामने आया था। ईडी ने बताया था कि मामले की जांच के दौरान राज्य के कई वरिष्ठ राजनेताओं और नौकरशाहों की मिलीभगत भी इसमें सामने आई है।