सुकमा में गांव का फैसला; धर्म बदल चुके ईसाइयों को शव दफनाने के लिए नहीं मिलेगी जमीन

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले की एक ग्राम सभा ने अपनी सांस्कृतिक और सामाजिक परंपराओं की रक्षा के लिए धर्म परिवर्तन पर कड़े फैसले लिए हैं। ग्राम सभा ने चर्च निर्माण के लिए जमीन देने और ईसाई प्रचारकों के प्रवेश पर रोक लगा दी है।