छत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण हादसा; 16 चक्का वाहन ने मिनी ट्रक को मारी टक्कर; 6 लोगों की मौत, 7 घायल

हादसे में प्रभावित सभी लोग कवर्धा जिले के रहने वाले हैं। अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया तथा शवों और घायलों को धमतरी के जिला अस्पताल भेजा गया।