छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच महानदी के पानी को लेकर करीब 10 साल से विवाद चल रहा है। अब दोनों राज्यों के बीच केंद्रीय जल आयोग की निगरानी में बातचीत और तकनीकी सलाह-मशविरा चल रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि विवाद जल्द सुलझ सकता है।