
65 महिलाओं और किशोरियों को मिलेगा नि:शुल्क प्रशिक्षण और रोजगार के बीच एप्रन और सिलाई किट का भी वितरण
रायगढ़। महाराष्ट्र स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (महाजेनको) ने अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से मुड़ागांव और चितवाही जैसे ग्रामीण इलाकों में महिलाओं के कौशल विकास के लिए नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया है। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना है। फिलहाल इस केंद्र में आसपास के क्षेत्रों की 65 महिलाएं और युवतियां सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। उद्घाटन कार्यक्रम के दिन इन्हें सिलाई से संबंधित व्यावहारिक ज्ञान के साथ-साथ प्रशिक्षण किट भी प्रदान किया गया, जिससे ये भविष्य में स्वरोजगार शुरू कर सकें।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दीप्ति गेसमार ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शैलेश एम. पड़ोल ने की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण केंद्र महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। इससे वे अपने कौशल को विकसित कर बेहतर आजीविका के अवसर प्राप्त कर सकेंगी। विशिष्ट अतिथियों में डी.बी. खोबरागड़े और चंद्रकांत एम. बाले सहित महाजेनको टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी सक्रिय भागीदारी रही, जिनमें मुड़ागांव से जहाज राम भगत, महेशराम सिन्हा, भारत सिन्हा, गुलाबी यादव, धर्मेंद्र महंत तथा चितवाही से गंगाराम पोरते (सरपंच), लक्ष्मी प्रसाद सिन्हा, नवीन शर्मा, घनश्याम साहू शामिल रहे।
इसके अलावा अदाणी की ओर से क्लस्टर प्रमुख, सीएसआर प्रमुख, भू विभाग प्रमुख एवं सीएसआर टीम के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।
कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण केंद्र में अध्ययनरत सभी प्रशिक्षार्थियों को एप्रन एवं सिलाई किट का वितरण किया गया। यह पहल महिलाओं और किशोरियों को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। इससे न केवल उनकी आजीविका के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि उनका आत्मविश्वास भी मजबूत होगा और वे आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनने की दिशा में आगे बढ़ेंगी।

