सीएम हेल्पलाइन सेवा की शुरुआत के मौके पर सीएम ने बताया कि प्रत्येक शिकायत को यूनिक आईडी प्रदान की जाएगी, जिससे उसकी ट्रैकिंग, सतत मॉनिटरिंग एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित होगा। इस व्यवस्था में समाधान से असंतुष्ट होने पर शिकायत की पुनः समीक्षा का प्रावधान भी किया गया है।