अयोध्या में भगवान राम का दर्शन कर छत्तीसगढ़ लौटे विष्णु देव साय कैबिनेट के मंत्री
रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ 13 जुलाई को अयोध्या में प्रभु श्री राम का दर्शन किया। दर्शन करने के बाद कई मंत्री वापस छत्तीसगढ़ लौट चुके हैं। इस दौरान आईएएनएस से बात करते हुए साय कैबिनेट के मंत्री रामविचार नेताम, टंकराम वर्मा, और श्याम बिहारी जायसवाल ने अपना अनुभव शेयर किया। अयोध्या में रामलला का दर्शन कर वापस छत्तीसगढ़ लौटे मंत्री राम विचार नेताम ने कहा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में पूरा कैबिनेट प्रभु राम के दर्शन के लिए अयोध्या गया हुआ था। हम सब वहां जाकर प्रभु श्री राम का दर्शन किए और सरयू में सभी ने स्नान किया। पूजा पाठ की, साथ ही छत्तीसगढ़ की सुख-शांति और विकास की कामना भी की।रामनगरी से दर्शन कर वापस लौटे मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा, अयोध्या जाकर बहुत बढ़िया लगा। छत्तीसगढ़ के लोगों को भगवान राम से ज्यादा लगाव है, क्योंकि माता ...