National

लोकसभा के नए सांसदों के लिए दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम, सांसदों ने बताए अपने अनुभव
National

लोकसभा के नए सांसदों के लिए दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम, सांसदों ने बताए अपने अनुभव

नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस) 18वीं लोकसभा के नवनिर्वाचित सांसदों को संसदीय नियमों, परंपराओं और उनके अधिकारों सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराने के लिए संसद भवन परिसर में दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संसदीय लोकतंत्र शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान ( प्राइड) द्वारा आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन शुक्रवार को और समापन शनिवार को हुआ। लोकसभा के नवनिर्वाचित सांसदों ने कार्यक्रम को लेकर अपने अनुभवों को आईएएनएस के साथ साझा किया। पश्चिम दिल्ली लोकसभा से चुनाव जीतकर पहली बार संसद में पहुंचीं भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने प्रबोधन कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम काफी ज्ञानवर्धक रहा, संसद के नियमों और प्रक्रियाओं की जानकारी मिली। विधेयक से जुड़ी संसदीय प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी मिली, संसद की विभिन्न कमेटियों के गठन, कामकाज और नियमों की जानकारी मिली। सरकार से ...
Bengaluru: काफी शॉप के टॉयलेट में वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए रखा था मोबाइल, आरोपी को किया गिरफ्तार
National

Bengaluru: काफी शॉप के टॉयलेट में वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए रखा था मोबाइल, आरोपी को किया गिरफ्तार

बेंगलुरु के BEL रोड स्थित एक मशहूर काफी शॉप में आज एक महिला काफी पीने गई  थी लेकिन जब वो काफी शॉप के वाशरूम में गई तो उसने देखा कि डस्टबिन में एक मोबाइल को छिपा कर रखा है. उसने तुरंत काफी शॉप के मैनेजर को इसकी जानकारी दी. इसके बाद पता चला की यह मोबाइल इसी काफी शॉप के एक कर्मचारी का है. काफी शॉप में मौजूद एक और महिला ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा और मामले की जानकारी दी. इस महिला ने लिखा की मोबाइल पर दो घंटे से वीडियो रिकॉर्डिंग की जा रही थी और इसे एयरोप्लेन मोड पर रखा गया था ताकि इस पर कोई कॉल या मैसेज न आए. इस तरह से लोगों को इस मोबाइल के बारे में पता चल सके. ये भी पढ़ें:  बजरंग बली का दर्शन कर बोले मनीष सिसोदिया, जल्द अरविंद केजरीवाल पर भी भगवान करेंगे कृपा काफी शॉप के मैनेजर ने तुरंत इस मामले की सूचना पुलिस को भी दी. इसके बाद पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार किया और...
बेंगलुरू: एक निर्माधीन इमारत में काम करते 2 मजदूरों की हुई मौत, एक घायल
National

बेंगलुरू: एक निर्माधीन इमारत में काम करते 2 मजदूरों की हुई मौत, एक घायल

बेंगलुरु के पीण्य स्थित व्योम स्विच गियर कंपनी के एक हिस्से में शनिवार को निर्माधीन इमारत काम कर रहे दो मजदूरों की मौत हो गई. वहीं एक घायल हो गया. दो मजदूर उस समय गिरे जब वे लोहे की पाइप्स से बने स्टैंड पर संतुलन न बना रहे थे और स्टैंड के साथ नीचे गिर गए. इस हादसे में गुलबर्गा के रहने वाले 35 साल के वीरेश और यादगीर के रहने वाले 28 साल के इमाम शेख की मौत हो गई.  वहीं गुलबर्गा के रहने वाले 55 साल के प्रकाश को गंभीर चोटें आई हैं. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल किया गया है. इस मामले में पीण्य पुलिस ने थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. ये भी पढ़ें: बजरंग बली का दर्शन कर बोले मनीष सिसोदिया, जल्द अरविंद केजरीवाल पर भी भगवान करेंगे कृपा पीण्य पुलिस थाने के अंतर्गत, पीण्य इंडस्ट्रियल एरिया में एक व्योमा नाम की कंपनी,जहां स्विच गियर बनाए जाते हैं. यहां ऊपर की मंजिल पर काम चल रहा...
अनंतनाग मुठभेड़ में दो सैनिक शहीद, दो नागरिकों सहित पांच घायल(लीड-1)
National

अनंतनाग मुठभेड़ में दो सैनिक शहीद, दो नागरिकों सहित पांच घायल(लीड-1)

श्रीनगर, 10 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान सेना के दो जवान शहीद हो गए, जबकि तीन सैनिकों और दो नागरिकों सहित पांच अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि कोकरनाग के अहलान गंडोले इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में घायल सेना के दो जवान शहीद हो गए। एक अधिकारी ने कहा, मुठभेड़ में तीन सैनिकों और दो नागरिकों सहित पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।पुलिस ने बताया, पुलिस और सुरक्षा बलों की एक टीम ने एक विशिष्ट इनपुट के आधार पर अहलान में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।सेना की चिनार कोर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, चल रहे ऑपरेशन में आतंकवादियों की गोलीबारी में दो नागरिक भी घायल हुए हैं, मुठभे...
भारत की इथेनॉल मांग 2025 तक 10 बिलियन लीटर से ज्यादा बढ़ने की राह पर है: हरदीप पुरी
National

भारत की इथेनॉल मांग 2025 तक 10 बिलियन लीटर से ज्यादा बढ़ने की राह पर है: हरदीप पुरी

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा कि पेट्रोल भारत के हरित ऊर्जा परिवर्तन का हिस्सा है. इसको लेकर सरकार ने बीते एक दशक में किसानों को 87,558 करोड़ रुपये का भुगतान किया. इसमें जैव ईंधन का उत्पादन करने, उनकी आय बढ़ाने और इथेनॉल (अल्कोहल) के मिश्रण को लेकर जैव ईंधन फसलों की खेती को बढ़ावा मिले. विश्व जैव ईंधन दिवस को लेकर नवीनतम आंकड़े जारी करते हुए हरदीप पुरी ने कहा, भारत की इथेनॉल मांग 2025 तक 10 बिलियन लीटर से ज्यादा बढ़ने की राह पर है, जबकि हम लगातार अपने लक्ष्य को तय समय से आगे बढ़ा रहे हैं. एक्स पर एक पोस्ट  में उन्होंने आगे कहा कि पेट्रोल के साथ इथेनॉल का मिश्रण 2013-14 में 38 करोड़ लीटर से बढ़कर 2022-23 में 508.9 करोड़ लीटर हो गया. 46 प्रतिशत इथेनॉल गन्ने से उत्पादित किया गया पुरी के अनुसार, हमने जून 2022 में 5 महीने पहले ही 10 इथेनॉल मिश्रण लक्ष्य हासिल कर लिया....
सीजेआई ने स्वर्ण मंदिर में टेका मत्था, इसे बताया ‘सौभाग्य’
National

सीजेआई ने स्वर्ण मंदिर में टेका मत्था, इसे बताया ‘सौभाग्य’

अमृतसर, 11 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ ने शनिवार को स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका और हरमंदर साहिब में प्रार्थना करने को सौभाग्य बताया।सीजेआई चंद्रचूड़ ने आगंतुक पुस्तिका में लिखा, दिव्य हरमंदर साहिब में प्रार्थना करने का सपना सच में पूरा हुआ। राष्ट्र और मानवता की सेवा में यहां प्रार्थना और पूजा करने का सौभाग्य मिला।इस दौरान मीडियाकर्मियों से बात करते हुए, मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि हरमंदर साहिब में प्रार्थना करने का सौभाग्य उनके लिए आशीर्वाद है।सीजेआई ने कहा, मैं प्रार्थना करता हूं कि हमारा देश और पूरी मानवता खुश व समृद्ध हो। मैं 1975 में एक छात्र के रूप में अपने पिता के साथ आखिरी बार स्वर्ण मंदिर का दौरा किया था। स्वर्ण मंदिर की देख रेख करने वाली शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने सीजेआई का स्वागत किया और उन्हें हरमंदर स...
न्यूयॉर्क के संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में मोरारी बापू ने की विश्व शांति के लिए प्रार्थना
National

न्यूयॉर्क के संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में मोरारी बापू ने की विश्व शांति के लिए प्रार्थना

नई दिल्ली, 9 अगस्त। आध्यात्मिक गुरु मोरारी बापू द्वारा न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में की जा रही नौ दिवसीय राम कथा का शुक्रवार को समापन हुआ। इस दौरान मोरारी बापू ने विश्व शांति के लिए प्रार्थना की। यह पहला मौका रहा जब किसी आध्यात्मिक गुरु ने संयुक्त राष्ट्र में इस तरह का कार्यक्रम किया। यह कार्यक्रम शांति, एकता और वैश्विक सद्भाव के विषयों पर केंद्रित रहा। मोरारी बापू ने अपना प्रवचन संयुक्त राष्ट्र को समर्पित किया। इससे पहले प्रवचन समाप्त करने के बाद मोरारी बापू संयुक्त राष्ट्र महासभा में गए। वहां उन्होंने गोस्वामी तुलसीदास की रामचरित मानस रामायण रखी और वैदिक स्तोत्र का पाठ किया। उन्होंने “वसुधैव कुटुम्बकम” का जाप किया। इसके बाद ‘जय सिया राम’ से सभी का अभिवादन किया। नौ दिवसीय राम कथा के दौरान मोरारी बापू ने संयुक्त राष्ट्र की उप महासचिव अमीना जे. मोहम्मद से भी मुलाकात की। इस द...
विदेश मंत्री जयशंकर तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे मालदीव
National

विदेश मंत्री जयशंकर तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे मालदीव

विदेश मंत्री एस जयशंकर शुक्रवार शाम तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर मालदीव पहुंचे। जून में दूसरी बाद विदेश मंत्री का कार्यकाल संभालने के बाद वह पहली बार मालदीव गए हैं। इससे पहले उन्होंने जनवरी 2023 में मालदीव का दौरा किया था। विदेश मंत्री ने अपने आगमन के बाद एक्स पर एक पोस्ट में कहा, मालदीव पहुंचकर खुशी हुई। हवाई अड्डे पर मेरा स्वागत करने के लिए विदेश मंत्री मूसा ज़मीर को धन्यवाद। मालदीव नेबरहुड फर्स्ट और सागर के हमारे दृष्टिकोण में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। नेतृत्व के साथ सार्थक बातचीत की आशा है। उम्मीद है कि दोनों देश अपने संबंधों पर नए सिरे से विचार करेंगे, जो पिछले मालदीव में राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के सत्ता में आने के बाद से तनावपूर्ण हो गए हैं। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने गुरुवार को कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच घनिष्ठ साझेदारी को मजबूत करना और द्विपक्षीय संबंधों ...
तमिलनाडु: बीजेपी ने की राज्य परिवहन कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति लाभ जारी करने की मांग
National

तमिलनाडु: बीजेपी ने की राज्य परिवहन कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति लाभ जारी करने की मांग

चेन्नई, 9 अगस्त। तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को राज्य सरकार से तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम (टीएनएसटीसी) के कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति लाभ और महंगाई भत्ते का बकाया तुरंत जारी करने का आग्रह किया। राज्य सरकार ने आठ साल से अधिक समय से राज्य परिवहन पेंशन भोगियों के लिए महंगाई भत्ते का बकाया जारी नहीं किया है। इससे राज्य परिवहन निगम से सेवानिवृत्त हुए लगभग 93,000 कर्मचारी प्रभावित हुए हैं। अन्नामलाई ने कहा कि तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन लाभ और महंगाई भत्ते का बकाया देने के बजाय राज्य सरकार कार रेस आयोजित करने के लिए पैसा खर्च कर रही है। उन्होंने कहा, “राज्य सरकार ने टीएनएसटीसी पेंशनभोगियों के लिए आठ साल से अधिक समय से महंगाई भत्ता बकाया जारी नहीं किया था, जिससे लगभग 93,000 पेंशनभोगी प्रभावित हुए थे। जिन लोगों ने टीएनएसटीसी में सेवा की और...
मनीष सिसोदिया को बिना सबूत के डाला जेल में : ‘आप’ विधायक शिव चरण गोयल
National

मनीष सिसोदिया को बिना सबूत के डाला जेल में : ‘आप’ विधायक शिव चरण गोयल

नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दिल्ली आबकारी नीति मामले में जमानत मिल गई है। आम आदमी पार्टी के विधायक शिव चरण गोयल ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बिना किसी सबूत के उन्हें जेल में डाला गया, अभी बहुत सी बातें निकल कर सामने आएंगी। आप विधायक शिव चरण गोयल ने कहा, तानाशाही की हार हुई है और लोकतंत्र की जीत हुई है। हमारे शिक्षा मंत्री पूरे देश में एकमात्र शिक्षा मंत्री हैं, जिन्होंने बताया कि सर्वश्रेष्ठ शिक्षा कैसे दी जाती है। दिल्ली के स्कूलों की चर्चा अमेरिकी न्यूज पेपर के पहले पेज पर हुई है। उसमें लिखा गया कि दिल्ली के स्कूलों में जो परिवर्तन हुआ, वो आज तक भारत के इतिहास में कभी नहीं हुआ।उन्होंने कहा, उस शिक्षा मंत्री को 17 महीने पहले बिना किसी सबूत के जेल में डाल दिया गया। 9 अगस्त को उनको बेल मिल गई। लेकिन 17 महीने का जवाब अब केंद्र स...