भोपाल एम्स को एनआईआरएफ में 31वी रैंक
भोपाल, 12 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने नेशनल इंस्टीट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) में बड़ी छलांग लगाई है। एक साल में ही एम्स भोपाल 38 से 31 वीं रैंक पर पहुंच गया है। नई दिल्ली में शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार एम्स भोपाल ने वर्ष 2024 की एनआईआरएफ में 31 वीं रैंक हासिल की है, पिछले साल इसकी रैंकिंग 38 थी। इस तरह एक साल में संस्थान ने सात पायदान की छलांग लगाई है। देशभर के चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े 182 संस्थाओं के बीच प्रतिस्पर्धा के बाद यह स्थान एम्स भोपाल को मिला है। एम्स नई दिल्ली पहले की ही तरह पहले स्थान पर बना हुआ है।एनआईआरएफ कई श्रेणियां के अंतर्गत संस्थाओं का मूल्यांकन करता है, इसमें मरीज की देखभाल, अनुसंधान, छात्रों का प्लेसमेंट में प्रदर्शन और स्नातक के बाद उच्च शिक्षा अध्ययन के लिए छात्रों का चयन शाम...










