किसानों को डी.ए.पी. खाद की कमी ना हो – उमेश पटेल
सभी सोसायटियों में डी.ए.पी. खाद पर्याप्त उपलब्ध हो
नंदेली। खरसिया विधायक उमेश पटेल ने कहा है की खेती किसानी सीजन आ चुका है, लेकिन किसानों को अभी तक सुलभता से खाद नहीं मिल रही है। भाजपा सरकार किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा मे खाद उपलब्ध नहीं करा पा रही है। हालात यह हैं कि, डीएपी खाद नहीं होने पर विकल्प के तौर पर दे रहे एनपीके खाद भी सोसायटियों में उपलब्ध नही है, डीएपी खाद के लिए किसानों को बहुत परेशान होना पड रहा है, जिसके कारण किसानों को खुले बाजार में महंगी कीमत में खाद खरीदनी पड़ रही है। वहीं किसानों को सीमावर्ती जिलों में ओडिशा जाकर खाद खरीदने पर मजबूर होना पड़ा है।
खेती किसानी और खाद की स्थिति को लेकर खरसिया विधायक उमेश पटेल ने कहा है की किसानों को सरकार पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराए, किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध नहीं होने पर किसानों के हित के लिए जो भी करना पड़ेगा कर...










