Raigarh

माघ पूर्णिमा पर तेलीकोट में भक्ति, परंपरा और सामूहिक सहभागिता का भव्य संगम
Kharsia, Raigarh

माघ पूर्णिमा पर तेलीकोट में भक्ति, परंपरा और सामूहिक सहभागिता का भव्य संगम

खरसिया, तेलीकोट। माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत तेलीकोट में मानिकपुरी पनिका समाज द्वारा हर वर्ष की परंपरा को निभाते हुए माघी पुन्नी सात्विक यज्ञ, चौका आरती एवं विशाल भोजन भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन में पूरे गांव का उत्साह देखते ही बनता था, जहां सुबह से ही धार्मिक वातावरण बना रहा। यज्ञ से पवित्र हुआ वातावरणकार्यक्रम के दौरान विधि-विधान से सात्विक यज्ञ संपन्न किया गया। चौका आरती से साथ पूरा परिसर श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा से भर उठा। समस्त श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और गांव की खुशहाली की कामना के साथ यज्ञ में सहभागिता निभाई। चौका आरती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाबचौका आरती के दौरान पुटकापूरी के चौक मंडली द्वारा प्रस्तुत भक्ति गायन और वादन ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। ढोलक, झांझ और मधुर भजनों की गूंज के बीच श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए। भंडारे में दिखी स...
बजट पेश होते ही भाजपा कार्यालय में जश्न आतिशबाजी व मिठाई वितरण
Raigarh

बजट पेश होते ही भाजपा कार्यालय में जश्न आतिशबाजी व मिठाई वितरण

रायगढ़। 2026-27 का बजट पेश होते ही भाजपा कार्यालय में  जश्न मनाते हुए आतिशबाजी की गई एवं  मिठाई वितरण किया गया। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में खुशी का माहौल देखने को मिला। बजट को जनहितैषी एवं विकासोन्मुखी बताते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एवं मिठाई बांटकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।इस अवसर पर जिला महामंत्री श्री विकास केड़िया ने कहा कि यह बजट आम जनता, किसानों, युवाओं, महिलाओं और व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें विकास, रोजगार और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम उठाए गए हैं।उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार निरंतर जनकल्याण के लिए कार्य कर रही है और यह बजट उसी सोच का परिणाम है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महापौर जीवर्धन चौहान जी,जिला मंत्री पवन शर्मा जी,जिला मंत्री पावन अग्रवाल जी,असलम हुसैन,ललित यादव,मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल,मंडल अध्यक्ष शै...
ग्राम दर्रामुड़ा में केंद्रीय बजट 2026–27 का सामूहिक श्रवण, विकसित भारत के संकल्प को मिली नई ऊर्जा
Kharsia, Raigarh

ग्राम दर्रामुड़ा में केंद्रीय बजट 2026–27 का सामूहिक श्रवण, विकसित भारत के संकल्प को मिली नई ऊर्जा

रायगढ़-खरसिया, 01 फरवरी। चपले मंडल के ग्राम दर्रामुड़ा में आज केंद्रीय बजट 2026–27 के अवसर पर बजट कार्यक्रम का टीवी के माध्यम से सामूहिक प्रसारण एवं श्रवण आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम छोटेलाल के निवास में संपन्न हुआ, जहां माननीय केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी द्वारा प्रस्तुत बजट भाषण को सभी ने एक साथ सुना। कार्यक्रम में केंद्रीय बजट को विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम बताया गया। बजट में आर्थिक सशक्तिकरण, समावेशी विकास एवं आत्मनिर्भर भारत को नई गति देने वाले प्रावधानों पर चर्चा की गई और इसे आमजन, किसान, युवा एवं महिलाओं के लिए लाभकारी बताया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में छाया विधायक महेश साहू एवं जिला पंचायत सदस्य सतबाई छोटेलाल पटेल की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही मंडल अध्यक्ष पवन पटेल, पूर्व महामंत्री खेम साहू, जिला कार्यसमिति स...
दशकर्म कार्यक्रम में पहुंचे विधायक लालजीत सिंह राठिया, शोक संतप्त परिवार को दी सांत्वना
Raigarh

दशकर्म कार्यक्रम में पहुंचे विधायक लालजीत सिंह राठिया, शोक संतप्त परिवार को दी सांत्वना

रायगढ़-धरमजयगढ़, 01 फरवरी। धरमजयगढ़ विधायक श्री लालजीत सिंह राठिया आज दिनांक 01 फरवरी 2026, रविवार को ग्राम खेदापाली पहुंचकर श्री भारत निषाद के पूज्य पिता जी के दशकर्म कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी एवं ईश्वर से पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। विधायक श्री राठिया ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़ा रहना सामाजिक और मानवीय कर्तव्य है। उन्होंने परिवारजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि श्री रमेश अग्रवाल, श्री विद्याधर डनसेना, श्री रिपु सुदन पाण्डेय, श्री रामसिंह राठिया एवं श्री सतीश ठाकुर भी उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। विधायक की इस सहभागिता से क्षेत्र में संवेदनशील और मा...
टोकन नहीं कटने से किसानों ने किया कोतरा धान मंडी के बाहर चक्काजाम
Raigarh

टोकन नहीं कटने से किसानों ने किया कोतरा धान मंडी के बाहर चक्काजाम

रायगढ़। धान खरीदी के लिए दो दिन शेष है, लेकिन जिले में अभी भी एक हजार से अधिक किसानों के टोकन तक नहीं कट सके है। इस वजह से कृषक काफी परेशान हैं। कोतरा उपार्जन केन्द्र में टोकन नहीं कटने पर आस पास के आधा दर्जन गांव के किसान बुधवार को मंडी के बाहर चक्काजाम कर नारेबाजी शुरू कर दी थी। इधर मामले की जानकारी मिलने पर पूर्व मंत्री उमेश पटेल भी पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे किसानों का समर्थन करते हुए सभी पात्र किसानों का टोकन जारी करने की मांग की। वहीं चक्काजाम की सूचना पर एसडीएम महेश शर्मा ने पहुंच कर समझाईश देते हुए बताया कि सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है सभी का टोकन समय पर कट जायेगा तब कहीं जा कर मामला शांत तो हुआ। रायगढ़ जिले में धान की बम्पर खरीदी हुई है। धान खरीदने के लिए दो दिन का समय शेष है और अभी तक खरीदी का आंकड़ा लगभग 52 लाख किंवटल पार हो चुका है। वहीं धान बेचने के लिए 86 हजार 345 किसानो...
राष्ट्रीय सेवा योजना जीवन जीने की कला – प्रो. साहू
Raigarh

राष्ट्रीय सेवा योजना जीवन जीने की कला – प्रो. साहू

खरसिया। शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबद्ध नवीन शासकीय महाविद्यालय चपले के राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वितीय दिवस का शुभारंभ योग, व्यायाम और प्रभात फेरी से किया गया। परियोजना कार्य में स्वयंसेवकों द्वारा ग्राम जबलपुर की मुख्य बस्ती की साफ सफाई और नाली की साफ सफाई की गई। बौद्धिक परिचर्चा में मुख्य वक्ता के रूप में पधारे प्रो. ईश्वर प्रसाद साहू नवीन शासकीय महाविद्यालय कुसमरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े हुए व्यक्ति में इतनी सक्रियता, त्याग, धैर्य और जागरूकता आ जाती है कि वह जीवन जीने की कला सीख जाते हैं। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य, सिद्धांत वाक्य,महत्व और एक स्वयं सेवक के विशेषताओं का उल्लेख किया। प्रो. साहू जी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी स्वयंसेवकों को परिवार की तरह साथ रहने, सुख-दुख बांटने, सहयोग करने का आवाहन किया। उन्होंने अपने...
जेसीआई रायगढ़ सिटी ने बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया 77वां गणतंत्र दिवस
Raigarh

जेसीआई रायगढ़ सिटी ने बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया 77वां गणतंत्र दिवस

रायगढ़। देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर, शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था जेसीआई रायगढ़ सिटी  द्वारा स्थानीय जेसीआई चौक पर एक गरिमामय ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा चौक देशभक्ति के रंगों में सराबोर नजर आया और सदस्यों ने बड़े उत्साह के साथ तिरंगे को सलामी दी। समारोह की शुरुआत संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों भी उपस्थिति थे।संस्था के अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया गया, जिसके पश्चात उपस्थित सभी नागरिकों और सदस्यों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया। ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर संबोधित करते हुए संस्था के अध्यक्ष ने कहा कि:”गणतंत्र दिवस हमें हमारे संविधान और अधिकारों की याद दिलाता है। जेसीआई रायगढ़ सिटी हमेशा से समाज सेवा और युवाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है।जेसीआई रायगढ़ सिटी के अध्यक्ष जैसी सी ए ...
राजस्थान में खरसिया के गौसेवक राकेश केशरवानी का सम्मान, गौसेवा से बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान
Raigarh

राजस्थान में खरसिया के गौसेवक राकेश केशरवानी का सम्मान, गौसेवा से बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान

खरसिया। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला अन्तर्गत खरसिया क्षेत्र के गौसेवक राकेश केशरवानी को राजस्थान में उनके निस्वार्थ सेवा कार्यों के लिए विशेष सम्मान मिला, जो पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बना। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के प्रतिष्ठित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बड़ीसादड़ी (देवदा विधानसभा क्षेत्र) में राकेश केशरवानी का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। यह सम्मान उन्हें कामधेनु गौ सेवा संगठन के माध्यम से दुर्घटनाग्रस्त एवं बीमार गौवंश की सेवा और उपचार में किए जा रहे निरंतर प्रयासों के लिए प्रदान किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राकेश केशरवानी इन दिनों राजस्थान में खाटूश्याम और सांवलिया सेठ के दर्शन हेतु गए हुए थे। इसी दौरान वे पारिवारिक कार्यक्रम में चित्तौड़गढ़ जिले के बड़ीसादड़ी क्षेत्र में रुके हुए थे। जब विद्यालय के प्राचार्य आदरणीय जगदीश शर्...
राहुल गांधी ने संसद में हिंदुओं को हिसंक बताया था :- विकास केडिया
Raigarh

राहुल गांधी ने संसद में हिंदुओं को हिसंक बताया था :- विकास केडिया

विकास केडिया ने दी कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव को सलाह..सवाल की बजाय माफी मांगे कांग्रेस रायगढ़ :- भाजपा महामंत्री विकास केडिया ने शहर अध्यक्ष शाखा यादव को स्मरण कराते हुई कहा देश की सबसे बड़ी अदालत संसद में  राहुल गांधी ने हिंदुओं को हिसंक बताया था। हिंदू विरोधी मानसिकता की वजह से कांग्रेस लगातार चुनाव हार रही है और शंकराचार्य की पैरवी कर भाजपा को हिंदू विरोधी निरूपित कर रही है। विकास केडिया ने कहा आजादी के बाद से नेहरू से लेकर इंदिरा राजीव गांधी मनमोहन सिंह ने वक्फ बोर्ड को मजबूत किया ताकि धर्म विशेष समुदाय को दूसरे की जमीन कब्जा करने का संविधानिक अधिकार मिले। मोदी सरकार ने वक्फ बोर्ड के पर काटते हुए उनके अधिकारों को संविधान के दायरे में लाया। राम मंदिर निर्माण को लेकर कांग्रेस ने इसके मार्ग में न केवल अवरोध उत्पन्न किया बल्कि कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल कोर्ट बाबरी मस्जिद के पक्ष...
किसानों को मिली बड़ी राहत, मांग के अनुरूप जिले के 53, 9 और 31 उपार्जन केन्द्रों में दैनिक खरीदी की लिमिट बढ़ाई गई
Raigarh

किसानों को मिली बड़ी राहत, मांग के अनुरूप जिले के 53, 9 और 31 उपार्जन केन्द्रों में दैनिक खरीदी की लिमिट बढ़ाई गई

जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य प्रगति पर अवैध धान परिवहन पर प्रशासन की सख्ती, 193 प्रकरण दर्ज, 1.36 लाख क्विंटल से अधिक धान जप्त 225 कोचियों बिचौलियों के विरूद्ध हुई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कलेक्टर के निर्देश पर धान उपार्जन का कार्य सुचारू रुप से जारी रायगढ़, 28 जनवरी 2026/ खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत रायगढ़ जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन एवं सतत निगरानी में सुचारू रूप से जारी है। जिले में कुल 83 हजार 641 पंजीकृत किसानों के विरुद्ध अब तक 70 हजार 544 किसानों द्वारा धान विक्रय किया जा चुका है, जिससे उपार्जन प्रक्रिया की गति और पारदर्शिता स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रही है। जिले में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए धान विक्रय हेतु प्राप्त आवेदनों के अनुसार समय-समय पर उपार्जन केंद्रों की दैनिक खरीद...