स्वामी आत्मानंद स्कूल चपले में पुस्तकें उपलब्ध, कन्हैया पटेल और तारेंद्र डनसेना की पहल रंग लाई
खरसिया, 26 जुलाई। खरसिया के ग्राम चपले में संचालित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मिडियम स्कूल में 16 जून से पढ़ाई शुरू हो चुकी है, लेकिन पुस्तकों की अनुपलब्धता के कारण बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में भारी परेशानी हो रही थी। बिना किताबों के बच्चे और शिक्षक असहाय महसूस कर रहे थे, जिससे अभिभावकों में भी चिंता बढ़ गई थी। इस गंभीर मुद्दे को लेकर पूर्व जनपद उपाध्यक्ष कन्हैया पटेल और युवा कांग्रेस नेता तारेंद्र डनसेना ने सक्रियता दिखाते हुए इस समस्या को जोर-शोर से उठाया। दोनों नेताओं ने बच्चों के भविष्य को प्राथमिकता देते हुए इस मुद्दे को तत्काल हल करने की मांग की, जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आया।
25 जुलाई को कन्हैया पटेल और तारेंद्र डनसेना ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मीडिया के माध्यम से इस मुद्दे को प्रमुखता से उजागर किया। दोनों नेताओं ने शिक्षा विभाग को चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर पुस्तकें उपलब...










