CBSE बोर्ड में दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल रायगढ़ के छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन

रायगढ़। शहर के बड़े रामपुर स्थित दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल ने इस वर्ष सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024-25 में एक बार फिर उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के साथ गौरवपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। 13 मई को घोषित दसवीं और बारहवीं कक्षा के परिणामों में विद्यालय ने शानदार सफलता प्राप्त की, जहां कक्षा 10वीं का परिणाम शत-प्रतिशत रहा।

कक्षा 10वीं के परिणाम:
इस वर्ष कक्षा 10वीं में साक्ष्या पटेल ने 94% अंक प्राप्त कर टॉप किया। चैतन्या सिंह परिहार ने 93%, पर्ल अशोक ने 87%, शिव कुमार ध्रुव ने 86.4%, प्रशांत झा ने 85.4%, हसनैन राजा ने 81%, अंशिका आहुजा ने 78%, आदित्य डनसेना ने 74.4% और देबजोती सेन ने 74% अंक हासिल किए। विषयवार प्रदर्शन की बात करें तो साक्ष्या पटेल ने सामाजिक विज्ञान में 98 अंक, विज्ञान में 92, अंग्रेजी व हिंदी में भी 92 अंक प्राप्त किए। चैतन्या सिंह परिहार ने हिंदी में 96 व अंग्रेजी में 92 अंक हासिल किए। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय में चैतन्या सिंह परिहार (99), शिव कुमार ध्रुव (99), पर्ल अशोक (97), साक्ष्या पटेल (98) और आदित्य डनसेना (91) ने उत्कृष्ट अंक अर्जित किए।

कक्षा 12वीं के परिणाम:
बारहवीं कक्षा में वृद्धि दुबे, मोहम्मद फराज अली और गौरव वर्मा ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। वृद्धि दुबे ने बायोलॉजी स्ट्रीम (PCB) में 80%, मोहम्मद फराज अली ने कॉमर्स स्ट्रीम में 79% और गौरव वर्मा ने साइंस स्ट्रीम (PCM) में 70% अंक प्राप्त किए। गौरव वर्मा ने अंग्रेजी व फिजिकल एजुकेशन में 90-90 तथा इनफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिस (IP) में 97 अंक प्राप्त किए। वृद्धि दुबे ने अंग्रेजी में 96, हिंदी में 93 तथा फिजिकल एजुकेशन में 94 अंक अर्जित किए। वहीं साहिल खान ने IP में 91, और मोहम्मद फराज अली ने बिजनेस स्टडीज में 93 तथा IP में 90 अंक प्राप्त किए।

विद्यालय प्रबंधन ने दी बधाई
विद्यालय की निदेशक श्रीमती अनिता अग्रवाल एवं प्राचार्य डॉ. प्रिया सिंह ने सभी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को इस सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह परिणाम विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित वातावरण और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का प्रतिफल है। विद्यालय प्रबंधन ने आगामी वर्षों में भी इसी प्रकार की सफलता का भरोसा जताते हुए सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।