चक्रधर समारोह-2025 : चक्रधर समारोह के तीसरे दिन संस्कृत गायन, नृत्य नाटिका और लोकगीतों की होगी मनमोहक प्रस्तुति
सुश्री आरू साहू छत्तीसगढ़ी लोकगीतों की प्रस्तुति देकर स्थानीय संस्कृति की बिखेरेंगी छटा
गीतिका वैष्णव संस्कृत गायन एवं मंचन के माध्यम से दर्शकों को करेंगी भाव-विभोर
गुरू श्रीमती बाला विश्वनाथ भरतनाट्यम की देंगी भावपूर्ण प्रस्तुति
पं.योगेश शम्सी तबला वादन से श्रोताओं को करेंगे मंत्रमुग्ध
रायगढ़, 28 अगस्त 2025/ रायगढ़ में चल रहे 40वें चक्रधर समारोह के तृतीय दिवस, 29 अगस्त को विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आयोजित की जाएंगी। इस दिन संस्कृत गायन एवं मंचन, श्री गणेश स्तुति, कथक, नृत्य-नाटिका, भरतनाट्यम, तबला वादन और छत्तीसगढ़ी लोकगीत की सुंदर प्रस्तुतियाँ दर्शकों को देखने को मिलेंगी।
समारोह में पुसौर की गीतिका वैष्णव संस्कृत गायन एवं मंचन के माध्यम से दर्शकों को भाव-विभोर करेंगी। इसके बाद भवप्रीता डांस एकेडम...










