Raigarh

कोंडातराई सविन मोबाईल दुकान में चोरी की वारदात, CCTV में कैद हुई चोरी की तस्वीरें
Raigarh

कोंडातराई सविन मोबाईल दुकान में चोरी की वारदात, CCTV में कैद हुई चोरी की तस्वीरें

रायगढ़। कोडा़तराई बस स्टैंड के पास सविन मोबाईल दुकान में चोरी की वारदात सामने आई है। बीती रात 12 बजे के बाद दो अज्ञात शातिर चोरों दुकान के हाडवेस्टर छप्पर को तोड़कर अंदर घुसे और दुकान में रखे मोबाइल फोन से हाथ साफ करते नजर आ रहे हैं।चोरी की पूरी वारदात मोबाईल दुकान में लगे CCTV कैमरे में पूरी तरह कैद हो गई है। चोरों ने बड़ी ही चतुराई से वारदात को अंजाम दिया और बड़ी संख्या में मोबाइल फोन चुराकर फरार हो गए। दुकान संचालक ने इस गंभीर मामले की सूचना जुटमील पुलिस को दी है। चोरी की गई संपत्ति का मूल्य अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है जिसका आंकलन किया जा रहा। मामले की गहन जांच जारी है। घटनास्थल का मुआयना करते हुए पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगालना शुरू कर दिया है ताकि चोरों की पहचान और गिरफ्तार किया जा सके। चोरों के आतंक से इलाके में सनसनी फैल गई है।फिलहाल लोगों में दहशत का माहौल है, क्योंक...
शासकीय महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय खरसिया में हिंदी विभाग ने शिक्षकों का किया सम्मान
Kharsia, Raigarh

शासकीय महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय खरसिया में हिंदी विभाग ने शिक्षकों का किया सम्मान

खरसिया। शासकीय महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय खरसिया के हिंदी विभाग के छात्रों ने इस सत्र भी अपने शिक्षकों के सम्मान को नहीं भूला. 5 सितंबर 2025 को अवकाश होने के कारण अगले दिन 6 सितंबर को इन्होंने अपने शिक्षकों का स्वागत किया. उक्त दिवस को विभाग में उपस्थित दो शिक्षकों डॉ आर के टंडन और कुसुम चौहान मैडम का पूरे उत्साह के साथ स्वागत किया गया. उन्हें उपहार स्वरूप लेखनी भी भेंट की गई. श्रद्धा कुर्रे के मंच संचालन में उमा साहू, किशन, विकास टंडन, कौशल दास, ईशा राठिया ने  शिक्षकों के सम्मान में दो शब्द बोला.कार्यक्रम में जीतू जोशी श्रद्धा कुर्रे, सुनीता राठिया, पुष्पा नागवंशी, डीलेश्वरी साहू, कुंती, निशा, आकांक्षा राठौर, मनोज कुमार बैगा, कौशल दास, उमा साहू, दुर्गेश पटेल, अंजलि सिदार, किशन कुमार, विकास टंडन, निशा राठिया, चांदनी सिदार की उपस्थिति रही.अगले दिन पुनः अवकाश होने के कारण 8 सितंब...
नगर में पहली बार अग्र समाज कराएगा आईपीएल के तर्ज पर रोमांचक क्रिकेट टूर्नामेंट
Raigarh

नगर में पहली बार अग्र समाज कराएगा आईपीएल के तर्ज पर रोमांचक क्रिकेट टूर्नामेंट

अग्रोहा धाम में हुआ ऑक्शन 16 टीम ओनर्स ने बोली लगाकर खरीदे 128 खिलाड़ी रायगढ़, 8 सितंबर : नगर में पहली बार आईपीएल की तर्ज पर एपीएल (अग्रसेन प्रिमयर लीग) क्रिकेट टूर्नामेंट का अग्र समाज द्वारा आयोजन किया गया है। महाराजा श्री अग्रसेन  की 5149 वीं जयंती मैं होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट को इस वर्ष अलग ही रंग दिया गया है। पूरा टूर्नामेंट आईपीएल की तर्ज पर हो रहा है। इस टूर्नामेंट को लेकर अग्र समाज के युवा भी बहुत उत्साहित है। टूर्नामेंट के लिए 15 दिन पूर्व से ही खिलाड़ियों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई थी। जिसमें 128 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया। रविवार को स्थानीय अग्रोहा धाम में ऑक्शन रखा गया। बहुत ही गरिमामय में ढंग से आयोजन हुआ। इसमें सफल मंच संचालन मुकेश गोयल ने किया। यह पूरा मैच आईपीएल की तर्ज पर है और आईपीएल की गाइडलाइन व नियम के हिसाब से कराया जा रहा है। इसलिए नी...
राष्ट्रीय कथक नृत्य प्रतियोगिता “प्रणवम्” में रायगढ़ की सौम्या नामदेव अव्वल
Raigarh

राष्ट्रीय कथक नृत्य प्रतियोगिता “प्रणवम्” में रायगढ़ की सौम्या नामदेव अव्वल

रायगढ़। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में साई नृत्य निलयम के तत्वावधान में 29 अगस्त से 2 सितंबर तक आयोजित राष्ट्रीय कथक नृत्य प्रतियोगिता “प्रणवम्” में रायगढ़ की उभरती नृत्यांगना सौम्या नामदेव ने अपनी अद्भुत प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। सीनियर वर्ग की एकल श्रेणी में उन्होंने देशभर से आए राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों – छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उड़ीसा, कोलकाता, असम आदि से आए लगभग 500 प्रतिभागियों ने भाग लिया। 31 अगस्त को सौम्या ने रायगढ़ घराने की कथक शैली में जब मंच पर कदम रखा तो तबले की थाप, सितार, बांसुरी और हारमोनियम की मधुर संगत के बीच उनकी भाव-भंगिमाओं और लय-ताल ने निर्णायकों के साथ दर्शकदीर्घा को भी मंत्रमुग्ध कर दिया। सौम्या वर्तमान में ओ.पी. जिंदल स्कूल, रायगढ़ की कक्षा 9 की छात्रा हैं और पिछले 6...
भाजपा के डबल इंजन में उपभोक्ताओं की बिजली बिल कर दी दुगनी, बढ़े हुए बिलों से जनता परेशान
Chhattisgarh, Raigarh

भाजपा के डबल इंजन में उपभोक्ताओं की बिजली बिल कर दी दुगनी, बढ़े हुए बिलों से जनता परेशान

साय सरकार के गलत फैसले ने आम जनता पर डाला महंगाई का बोझ :- दीपक मंडल कांग्रेस प्रवक्ता रायगढ़: छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को हाल ही में बिजली बिलों में हुई भारी बढ़ोतरी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे आम जनता में रोष और चिंता का माहौल है। राज्य के पूर्व कांग्रेस सरकार के द्वारा घोषित 400 यूनिट तक 'हाफ बिजली बिल योजना को घटाकर 100 करने से उपभोक्ताओं को पिछली बार की तुलना में दोगुने से भी अधिक बिल मिल रहे हैं। इस अचानक बढ़ोतरी ने न केवल गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के बजट को बिगाड़ दिया है, बल्कि प्रदेश के भाजपा सरकार की योजनाओं पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। रायगढ़ जिला कांग्रेस के प्रवक्ता ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार के गलत फैसले ने आम जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ा दिया है। भाजपा के डबल इंजन ने छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं की ब...
नलवा स्पेशल स्टील को 25 लाख रुपए मुद्रांक शुल्क चुकाने का आदेश, प्लांट के अंदर भूमि की रजिस्ट्री, औद्योगिक निर्माण होने की वजह से बढ़ी वैल्यू, वैल्यूएशन को कृषि भूमि के रूप में दिखाया!
Chhattisgarh, Raigarh

नलवा स्पेशल स्टील को 25 लाख रुपए मुद्रांक शुल्क चुकाने का आदेश, प्लांट के अंदर भूमि की रजिस्ट्री, औद्योगिक निर्माण होने की वजह से बढ़ी वैल्यू, वैल्यूएशन को कृषि भूमि के रूप में दिखाया!

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक सनसनीखेज खुलासा सामने आया है, जो औद्योगिक क्षेत्र में भूमि सौदों की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। नलवा स्टील एंड पावर लिमिटेड ने अपने तराईमाल प्लांट परिसर की जमीन को नई कंपनी नलवा स्पेशल स्टील लिमिटेड को बेचा, लेकिन वैल्युएशन को कृषि भूमि के रूप में दिखाकर करोड़ों रुपये की स्टैंप ड्यूटी बचाने की कोशिश की। स्थल निरीक्षण ने इस खेल की पोल खोल दी, जहां जमीन पर भारी-भरकम औद्योगिक निर्माण, टिन शेड, मशीनरी और अन्य संरचनाएं पहले से मौजूद थीं। इस अनियमितता के चलते, कलेक्टर ऑफ स्टाम्प्स ने नलवा स्पेशल स्टील लिमिटेड को 25,13,062 रुपये की अतिरिक्त मुद्रांक शुल्क जमा करने का आदेश दिया है। यह मामला न केवल कंपनी की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा करता है, बल्कि देशभर में औद्योगिक भूमि अधिग्रहण और उपयोग में हो रही चोरी-छिपे की गतिविधियों को उजागर करता है। ...

छाल और जूटमिल पुलिस ने शिक्षकों, छात्रों और समाजसेवियों को किया सम्मानित
Raigarh

छाल और जूटमिल पुलिस ने शिक्षकों, छात्रों और समाजसेवियों को किया सम्मानित

गांव की सुरक्षा व सामाजिक भागीदारी को लेकर थाने में किया गया कार्यक्रम का आयोजन रायगढ़, 7 सितंबर। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन पर आज थाना छाल और थाना जूटमिल में कोटवारों की बैठक आयोजित की गई। थाना छाल में आयोजित बैठक में थाना प्रभारी छाल निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी और थाना जूटमिल में आयोजित कार्यक्रम में निरीक्षक प्रशांत राव ने कोटवारों को नियमित रूप से थाना आने और गांव में होने वाली गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के लिए निर्देशित किया। साथ ही उन्हें अपने गांव में होने वाले विवाद, संदिग्ध गतिविधियों और आपराधिक घटनाओं की सूचना समय पर देने पर बल दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कोटवार गांव और थाना पुलिस के बीच सेतु का कार्य करते हैं, इसलिए उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। बैठक के अगले चरण में छाल थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी ने क्षेत्र क...
वैदिक स्कूल के मेधावी छात्र सम्मान समारोह में डीएसपी साइबर अनिल विश्वकर्मा ने दिया साइबर सुरक्षा का संदेश
Raigarh

वैदिक स्कूल के मेधावी छात्र सम्मान समारोह में डीएसपी साइबर अनिल विश्वकर्मा ने दिया साइबर सुरक्षा का संदेश

छात्रों को बताए ठगी के नये तरीके और बचाव के उपाय साइबर डीएसपी ने बताया एआई और कंप्यूटर फॉरेंसिक में है सुनहरा भविष्य रायगढ़, 7 सितंबर। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन पर आज उप पुलिस अधीक्षक (साइबर) श्री अनिल विश्वकर्मा ने वैदिक स्कूल में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि आजकल साइबर अपराधी नये-नये तरीके अपनाकर लोगों को ठग रहे हैं, इसलिए ऑनलाइन शॉपिंग, नेट बैंकिग और विशेषकर सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफार्म का उपयोग अत्यंत सावधानी से करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज का दौर डिजिटल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित है, इसलिए छात्रों को चाहिए कि वे एआई, कंप्यूटर फॉरेंसिक जैसे पाठ्यक्रमों को भी अपनाएं, जिनमें भविष्य की अपार संभावनाएं हैं। साइबर फॉरेंसिक के क्षेत्र में ...
कोतवाली थाना प्रभारी ने ली थानाक्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की बैठक, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित
Raigarh

कोतवाली थाना प्रभारी ने ली थानाक्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की बैठक, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित

भूपदेवपुर थाना प्रभारी ने कोटवारों संग बैठक कर जिम्मेदारियों से कराया अवगत, उत्कृष्ट कार्य करने वालों का किया उत्साहवर्धन रायगढ़, 7 सितंबर। आज थाना कोतवाली में थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल की अध्यक्षता में थाने में जनप्रतिनिधियों, पार्षदों, सरपंचों और कोटवारों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी दशहरा पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से विशेष रणनीति पर चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने साफ कहा कि क्षेत्र में अवैध रूप से नशे के सामानों की बिक्री करने वालों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। साथ ही सुनसान क्षेत्रों में नशापान करने वालों पर रोक लगाने के लिए पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की जानकारी दी गई। थाना प्रभारी ने जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्र में आने वाले बाहरी व्यक्तियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि ...