स्टेट कैपिटल रीजन विधेयक बना अधिनियम :- ओपी
विकसित छत्तीसगढ़ का सपना साकार करने मिल का पत्थर साबित होगा स्टेट कैपिटल रीजन का गठन
विधेयक पेश करने के बाद अधिनियम बनने से स्टेट कैपिटल रीजन‘ इंजन ने पकड़ी रफ्तार
रायगढ़ :- NCR की तर्ज पर SCR (स्टेट कैपिटल रीजन) गठन का वादा पूरा होने की अहम जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी ने कहा अपने वादे के अनुरूप आवास एवं शहरी विकास विभाग के माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में विधानसभा के पिछले मानसून सत्र में स्टेट कैपिटल रीजन के गठन का विधेयक प्रस्तुत किया गया था । महामहिम राज्यपाल की स्वीकृति मिलने के बाद यह अधिनियम बन गया है यह अधिनियम आगामी एक नवंबर से यह अधिनियम मूर्त रूप लेगा।
ओपी चौधरी ने दावे के साथ कहा प्रदेश की आर्थिक प्रगति का एक नया इंजन सिद्ध होगा। राजस्व में आशातीत वृद्धि के साथ साथ सरगुजा, बस्तर जैसे क्षेत्रों सहित पूर...










