सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की दी गई जानकारी
रायगढ़, 18 सितम्बर 2025/ शासन के निर्देशानुसार 02 अक्टूबर 2025 तक जिले में सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी, स्वच्छता सेवा और जनकल्याणकारी योजनाओं को व्यापक रूप से लोगों तक पहुँचाना है। इसी क्रम में बुधवार को रायगढ़ में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार हेतु जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर निगम रायगढ़ के महापौर श्री जीवर्धन चौहान एवं सभापति श्री डिग्री लाल साहू ने भगवान विश्वकर्मा के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर महापौर श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती तक सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सूर्यघर योजना आमजन के लिए अत्यंत लाभकारी है, जिससे बिजली खर्च में बड़ी बचत संभव है। महापौर श्री चौहान ने नगरव...










