महाराजा अग्रसेन की परोपकारी भावना को रखें जीवंत – अंजू सरावगी
निगम ऑडिटोरियम में पुरस्कार वितरण का हुआ भव्य आयोजन
सभी प्रतिभागियों व सहयोगियों का किया गया सम्मान
रायगढ़। शहर की श्री अग्रसेन जयंती आयोजन समिति के कार्यक्रम संयोजक सुनील अग्रवाल लेंध्रा, अध्यक्ष अनूप रतेरिया व सभी सदस्यों की अभिनव पहल से महाराजा अग्रसेन की 5149 वीं जयंती का ऐतिहासिक एवं यादगार आयोजन 2025 किया गया। इस जयंती समारोह के अंतर्गत विगत 12 से 23 सितंबर तक समाज के लोगों के लिए विभिन्न कार्यक्रम व प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें भाग लेकर समाज के लोगों ने हर आयोजन को सफल बनाया। वहीं बच्चों की छिपी प्रतिभा भी सामने आई ।वहीं जयंती आयोजन समिति की अभिनव पहल से आज निगम ऑडिटोरियम में रात आठ बजे समापन पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। दीप प्रज्ज्वलन से शुभारंभपुरस्कार वितरण समारोह का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन क...










