तमनार पुलिस ने नशे के लिए नशीली दवाएं बेचने वाले तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
कोडीन सिरप और स्पास्मो टेबलेट सहित 1 लाख से अधिक मूल्य की सामग्री जब्त, एनडीपीएस एक्ट में गए जेल
रायगढ़, 29 सितंबर । नशीली दवाओं पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए जिले में लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आज 29 सितंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल और साइबर सेल डीएसपी श्री अनिल विश्वकर्मा के दिशा-निर्देश पर तमनार पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को कोडीन युक्त सिरप और अन्य नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पेलमा-लैलूंगा की ओर से तीन व्यक्ति कोडीन युक्त सिरप अवैध बिक्री के लिए मोटरसाइकिल क्रमांक सीवीजी 13 बीबी 3242 में परिवहन कर रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर के नेतृत्व में टीम गठित कर पेलमा और मिलुपारा की ओर रवाना हुई। हिंझर तिराहा के पास संदिग्ध प्लैटिना मोटरसाइकिल को रोककर पू...










