क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स के चैप्टर कन्वेंशन में जिंदल स्टील की टीम ने जीता गोल्ड अवार्ड
रायगढ़, 12 अक्टूबर 2025: जिंदल स्टील, रायगढ़ ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता और गुणवत्ता के प्रति प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए गौरवशाली उपलब्धि हासिल की है। कंपनी की महिला कर्मचारियों की टीम ने 16वें चैप्टर कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स (CCQC) में प्रथम पुरस्कार – गोल्ड अवॉर्ड जीतकर न केवल जिंदल स्टील, रायगढ़, बल्कि छत्तीसगढ़ के उद्योग जगत का नाम रोशन किया। यह उपलब्धि इसलिए भी विशेष है क्योंकि यह जिंदल स्टील, रायगढ़ की पहली पूर्ण महिला टीम है जिसने इस प्रतिष्ठित सम्मेलन में भाग लिया और अपने शानदार प्रदर्शन, टीम भावना एवं नवाचार पूर्ण विचारों से सभी को प्रभावित किया। अनेक प्रतिभागी टीमों के बीच इस टीम ने अपने कार्य की गुणवत्ता और प्रस्तुति के दम पर यह सम्मान अर्जित किया। यह सफलता जिंदल स्टील की गुणवत्ता, नवाचार और महिला सशक्तिकरण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है। कंपनी सदैव यह सुन...









