कोतरा रोड में नाबालिग को खंभे से बांधकर बेल्ट से पीटा, वीडियो वायरल के बाद नींद से जागी कोतवाली पुलिस, दो आरोपियों को भेजा जेल.. 24x7cg.com की खबर का असर
रायगढ़, 29 अक्टूबर। सोशल मीडिया पर नाबालिग से मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद रायगढ़ पुलिस हरकत में आ गई। 24x7CG की खबर प्रकाशित होने के महज कुछ घंटों के भीतर कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वायरल वीडियो में दो युवक एक नाबालिग लड़के को बेरहमी से पीटते और उसे धमकाते नजर आए थे। वीडियो सामने आते ही शहरभर में आक्रोश फैल गया। इसके बाद पीड़ित बालक के पिता ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।
शिकायत में पिता ने बताया कि उसके बेटे के साथ प्रकाश नेताम और उसका भाई दीपक सिंह नेताम, दोनों निवासी राजीव नगर, गली नंबर 01, ने मारपीट की थी। दोनों ने न केवल घटना का वीडियो बनाया बल्कि उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर पीड़ित को सार्वजनिक रूप से अपमानित किया।पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपराध क्रमांक 554/2025 दर्ज करते हुए धारा 296, 115(2...










