वन विभाग की सतर्क निगरानी से टला बड़ा हादसा, हाथियों के बेहद करीब पहुंचने की कोशिश कर रहे थे युवक, ड्रोन फुटेज में कैद हुई पूरी घटना, पहचान होते ही मौके से भागे
वन्यजीवों को परेशान करना गंभीर अपराध, ड्रोन फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान, होगी सख्त कार्रवाई
रायगढ़, 05 जून 2026। छाल परिक्षेत्र में 52 हाथियों के विशाल दल की निगरानी के दौरान वन विभाग की सतर्क ड्रोन मॉनिटरिंग ने एक बड़ी लापरवाही को समय रहते पकड़ लिया, जिससे संभावित बड़ा जनहानि का हादसा टल गया। वन्यजीवों की मौजूदगी की जानकारी होने के बावजूद युवक आरक्षित वन क्षेत्र में घुसकर दंतैल हाथी के नजदीक पहुंचने का प्रयास कर रहे थे। उनकी खतरनाक हरकतें ड्रोन कैमरे में कैद हो गईं। मामले को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ वन अपराध प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वन मंडलाधिकारी धरमजयगढ़ ने बताया कि उक्त घटना 28 मई 2026 की शाम की है, जब छाल परिक्षेत्र के एडू संगम क्षेत्र के समीप 52 हाथियों के विशाल दल की गतिविधियों पर वन विभाग ड्रोन कैमरे से लगातार निगरानी कर ...










