ग्राम दर्रामुड़ा में केंद्रीय बजट 2026–27 का सामूहिक श्रवण, विकसित भारत के संकल्प को मिली नई ऊर्जा

रायगढ़-खरसिया, 01 फरवरी। चपले मंडल के ग्राम दर्रामुड़ा में आज केंद्रीय बजट 2026–27 के अवसर पर बजट कार्यक्रम का टीवी के माध्यम से सामूहिक प्रसारण एवं श्रवण आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम छोटेलाल के निवास में संपन्न हुआ, जहां माननीय केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी द्वारा प्रस्तुत बजट भाषण को सभी ने एक साथ सुना।

कार्यक्रम में केंद्रीय बजट को विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम बताया गया। बजट में आर्थिक सशक्तिकरण, समावेशी विकास एवं आत्मनिर्भर भारत को नई गति देने वाले प्रावधानों पर चर्चा की गई और इसे आमजन, किसान, युवा एवं महिलाओं के लिए लाभकारी बताया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में छाया विधायक महेश साहू एवं जिला पंचायत सदस्य सतबाई छोटेलाल पटेल की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही मंडल अध्यक्ष पवन पटेल, पूर्व महामंत्री खेम साहू, जिला कार्यसमिति सदस्य पुरुषोत्तम पटेल, मन्नू राठिया, दिनेश पटेल, महामंत्री देवी नाथ पटेल, मुरलीधर वैष्णव, जिवधान, बुद्धेश्वर पटेल, संजय नायक, रिंकू महंत, सोनू भाई, धर्मेश नायक एवं उनके साथी तथा बड़ी संख्या में प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमूह ने बजट को देश की प्रगति और जनकल्याण की दिशा में प्रेरणादायक बताते हुए सरकार के प्रयासों की सराहना की और विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने हेतु मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।