
रायगढ़-धरमजयगढ़, 01 फरवरी। धरमजयगढ़ विधायक श्री लालजीत सिंह राठिया आज दिनांक 01 फरवरी 2026, रविवार को ग्राम खेदापाली पहुंचकर श्री भारत निषाद के पूज्य पिता जी के दशकर्म कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी एवं ईश्वर से पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विधायक श्री राठिया ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़ा रहना सामाजिक और मानवीय कर्तव्य है। उन्होंने परिवारजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि श्री रमेश अग्रवाल, श्री विद्याधर डनसेना, श्री रिपु सुदन पाण्डेय, श्री रामसिंह राठिया एवं श्री सतीश ठाकुर भी उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। विधायक की इस सहभागिता से क्षेत्र में संवेदनशील और मानवीय नेतृत्व का संदेश गया, जिसे ग्रामीणों ने सराहा।


