लक्ष्य प्राप्ति के लिए बड़ी सोच एवं रणनीति के साथ करें पढ़ाई-वित्त मंत्री ओपी चौधरी
अगले माह से रायगढ़ में शुरू होगा प्रयास आवासीय विद्यालय, नि:शुल्क कर सकते है प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम में हुए शामिल वित्त मंत्री चौधरी, साहू समाज के 84 प्रतिभावान बच्चों को किया सम्मानित
प्रतियोगी परीक्षाओं एवं शासन की छात्रोंपयोगी योजनाओं से संबंधित कैरियर मार्गदर्शिका पुस्तक का किया वितरण
रायगढ़, 10 अगस्त 2024/ वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी आज रायगढ़ में साहू समाज द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने समाज के 84 प्रतिभावान बच्चों को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बड़ी सोच और रणनीति बनाकर पढ़ाई करें, तभी लक्ष्य की प्राप्ति होगी। उन्होंने कहा कि केवल डिग्री हासिल करने के लिए पढ़ा...










