अवैध शराब के विशेष अभियान में कोतरारोड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध महुआ शराब निर्माण पर छापा, 35 लीटर शराब बरामद, महुआ पास का नष्टीकरण, दो आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़। अवैध शराब के खिलाफ अभियान को और सख्त बनाते हुए, एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन में जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस ने ग्राम उसरौट में अवैध महुआ शराब निर्माण और बिक्री की सूचना पर छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने महुआ शराब के उत्पादन में उपयोग किए जा रहे महुआ पास का नष्टिकरण कर, अलग-अलग 02 कार्रवाई में दो आरोपियों से अवैध महुआ शराब बरामद की।
पहली कार्रवाई में, पुलिस टीम ने ग्राम उसरौट में अश्विनी कुमार चौहान उर्फ छेदीलाल (उम्र 47 वर्ष) को उसके घर के सामने एल्युमीनियम के कुंडे में 17 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत 1700 रुपये) के साथ पकड़ा। अश्विनी ने स्वीकार किया कि वह शराब को विक्रय के लिए रखे हुए था, लेकिन कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
दूसरी कार्रवाई में, प...










