अपर कलेक्टर श्री पाण्डेय ने ली मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक
मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2025 के संबंध में दी गई जानकारी
रायगढ़, 2 सितम्बर 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव कुमार पाण्डेय ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2025 के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली।
अपर कलेक्टर श्री पाण्डेय ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अर्हता तिथि 1 जनवरी 2025 की स्थिति में संपन्न होना है। जिसके तहत 18 अक्टूबर 2024 तक बीएलओ के माध्यम से घर-घर सर्वे कर सत्यापन, मतदान केन्द्रों का युक्तियुक्तकरण, मतदाता सूची में विसं...










